
तनाव एक ऐसी चीज है जिसका सामना आज हर कोई कर रहा है। पर सोचने वाली बात ये है कि आखिरकार आपका ये तमाव किन चीजों के कारण पैदा हुई है और उसे कंट्रोल करने का उपाय क्या है। दरअसल, हमारे चिंता और तनाव के पीछे आमतौर पर 5 चीजें काम करती है। पहला एंग्जायटी, दूसरा डर, तीसरा गुस्सा, चौथा दुख या तकलीफ और पांचवा हमारा आत्मसम्मान जिसे लेकर कई बार हम तनाव की स्थिति में आ जाते हैं। पर सोचिए अगर हम आपको इन 5 चीजों को संतुलित करने या कंट्रोल करने का आसान तरीका बताएं, तो क्या आप इसे आजमाएंगे? जी हां, आज हम आपके लिए चिंता और तनाव दूर करने का एक खास जापानी तकनीक (tips for stress management)लाएं हैं, जो कि पुराना भी है और काफी आसान भी।
चिंता और तनाव दूर करने का एक खास जापानी तकनीक
चिंता और तनाव दूर करने का एक खास जापानी तकनीक (Japanese Technique for Stress Relief) को द जिन शिन ज्यत्सु (Jin Shin Jyutsu) कहा जाता है। आम भाषा में इसे 5 फिंगर तकनीक (5 Finger Relaxation Technique) कहते हैं, जिसमें कि हमें एक हाथ की उंगलियों से दूसरे वाले हाथ की उंगलियों को दबाना होता है, जो कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स को प्रभावित करता है। इस पुरानी जापानी तकनीक से तनाव प्रबंधन (how to relieve stress quickly)के लिए सिर्फ 5 मिनट की आवश्यकता होती है। इस जापानी हीलिंग तकनीक को द जिन शिन ज्यत्सु के नाम से जाना जाता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप कहीं भी और कभी भी इसका अभ्यास कर सकते हैं। माना जाता है कि ये तनाव और चिंता को तुरंत दूर करने के लिए शरीर की ऊर्जा को संतुलित करता है और इनमें सामंजस्य स्थापित करता है।
इसे भी पढ़ें : Morning Rituals: स्वस्थ और खुश रहने के लिए कैसे करें दिन की शुरुआत? बता रहे हैं लाइफस्टाइल कोच Luke Coutinho
कैसे फॉलो करें 5 फिंगर तकनीक (5 Finger Relaxation Technique)?
इस तकनीक को फॉलो करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है, बस इसके लिए आपको रोज 5 मिनट का समय निकालना है। फिर आपको ये समझना है कि आपके किस उंगली पर कौन सा इमोशन है। जैसे कि
- -अंगूठे पर एंग्जायटी (Anxiety) यानी कि बेचैनी का प्वाइंट होता है, जिसे आपको अपने लेफ्ट हैंड (बायां हाथ) के अंगूठे से राइट हैंड (दायां हाथ) के अंगूठे को दबाना है।
- -इंडेक्स फिंगर पर डर (Fear)होता है, इसे संतुलित करने के लिए आपको अपने अपने लेफ्ट हैंड की दूसरी उंगली से राइट हैंड की उंगली को दबाना है।
- -मिडिल फिंगर पर गुस्सा (Anger) होता है, इसे कंट्रोल करने के लिए आपको अपने लेफ्ट हैंड के बीच वाली उंगली से राइट हैंड की बीच वाली उंगली को दबाना है।
- -रिंग फिंगर पर दुख (Sadness)या तकलीफ का एक्यूप्रेशर प्वाइंट है, जिसे आपको अपने लेफ्ट हैंड के अनामिका उंगली से राइट हैंड की अनामिका उंगली को दबाना है।
- -लिटिल फिंगर पर आत्मसम्मान (Self Respect) का एक्यूप्रेशर प्वाइंट होता है, जिसे आपको अपने लेफ्ट हैंड की छोटी उंगली से राइट हैंड की छोटी उंगली को दबाना है।
इसे भी पढ़ें : चेहरे और बालों पर भाप लेने के होते हैं ये फायदे, जानें लेने का तरीका
5 फिंगर तकनीक के फायदे
5 फिंगर तकनीक के कुछ फायदे के बारे में बात करें, तो सबसे पहले तो ये हमारे स्ट्रेस को कम (how to manage stress and anxiety)करता है। दूसरा ये हमारी भावनाओं को कंट्रोल करने में मदद करता है और खुद पर काबू करने देता है। उसके बाद ये एंग्जायटी को दूर करता है और मन को शांत करता है। इसके कारण आपका ब्लड प्रेशर नॉर्मल हो जाता है और आपके दिल की धड़कनें नॉर्मल होने लगती है। इसके अलावा इसे रेगुलर करना आपको अवसाद, दिल की बीमारियों और महिलाओं में पीरियड्स और मूड स्विंग्स की परेशानियों से भी बचा सकता है।
तो, अपने दिल और दिमाग को शांत करने के लिए इस आसान से तरीके को अपनाएं और जब भी आपको एंग्जायटी और तनाव हो इसे 5 मिनट तक करें। इसके अलावा आप इसे रोज कर सकते हैं, ताकि आप तनाव और मूड स्विंग्स को कंट्रोल कर सकें।
Read more articles on Mind-Body in Hindi