
लड़के अक्सर इस बात की शिकायत करते पाए जाते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें छोड़कर चली गई, जिसका दोष वह लड़की को देते हैं। मगर क्या ये सही है?
लड़के रिलेशनशिप में अक्सर ऐसी गलतियां करते हैं, जो उनके ब्रेकअप का कारण बनता है। लड़कों की कुछ हरकते हैं ऐसी होती हैं, जो उन्हें रिश्ते खत्म होने के बाद भी नहीं पता चलती है, जबकि उनकी खुदकी हरकतें उन्हें एक-दूसरे से अलग कर देती हैं। लड़कों की कई ऐसी बाते हैं, जो लड़कियों को पसंद नहीं होती है, और वो दूर चली जाती हैं। मगर लड़कों को लगता है कि ब्रेकअप की वजह वे स्वयं नहीं बल्कि उनकी पार्टनर है।
गर्लफ्रेंड के छोड़ जाने की वजह कुछ भी हो सकती है, जरुरी नहीं की ब्रेकअप का कारण सिर्फ आप ही हैं, इसकी वजह परिवार, समाज या आपके खास दोस्त भी हो सकते हैं। मगर ज्यादातर मामलों में देखे जाते हैं कि लड़कों की कुछ हरकते हैं ऐसी होती हैं, जिसके कारण उन्हें ऐसे दिन देखने पड़ते हैं। यहां हम आपको कुछ कारणों को बताने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे आप शायद खुद को रिलेट कर पाएं।
असुरक्षा की भावना
किसी से प्रेम करना बुरा नहीं है, लेकिन प्यार में पागल होना सही नहीं है। कुछ लोग अपने पार्टनर के प्रति असुरक्षा की भावना यानी इनसिक्योर फील करने लग जाते हैं। उसका किसी से बात करने पर शक करना, उसके मनपसंद के कपड़े पहनने पर पाबंदी, कहीं घूमने जाने पर ज्यादा प्रोटेक्ट करना और सोशल मीडिया पर ज्यादा ऑनलाइन रहने पर असुरक्षित महसूस करने जैसी बातें लड़कियों को अच्छी नहीं लगती है। अगर आपको उसकी किन्हीं बातों से एतराज है तो खुलकर तथ्यों के साथ आपस में बातें कीजिए, बिना मतलब के आरोप-प्रत्यारोप ठीक नहीं। यह रिश्ते को कमजोर करते हैं।
इसे भी पढ़ें: आपके रिश्ते को बोरिंग बना सकती हैं आपकी ये 5 बातें, रिश्ता बिगड़ने से पहले हो जाएं सावधान
उपेक्षा करना
रिश्ते की शुरुआत में पार्टनर के बीच काफी लगाव और प्रेम दिखता है, मगर धीरे-धीरे ये सारी बातें गायब होने लगती हैं। दरअसल, हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर उसे टाइम दे, उसकी केयर करे। शुरु में तो ये चीजें होती हैं लेकिन बाद में इसका आभाव दिखने लगता है। लड़के अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में किसी से बात करने में भी कतराते हैं, उससे दूर-दूर रहते हैं। लड़कों को जब अपनी गर्लफ्रेंड से लगाव कम हो जाता है, तो वे दूसरी लड़कियों के पीछे भागने लगते हैं। लड़कों की ये हरकतें लड़कियां कभी बर्दाश्त नहीं करती हैं।
इसे भी पढ़ें: ये 5 संकेत जो बताते हैं कि आपका रिश्ता हमेशा रहेगा मजबूत
भरोसे की कमी
किसी भी रिश्ते के लिए जो सबसे जरूरी है, वह है भरोसा। इसके बगैर रिश्ते की बुनियाद कमजोर हो जाती है। रिश्ते की मजबूत डोर भरोसे का प्रतीक होती है। कई बार, रिश्ते तो जल्दी बन जाते हैं, मगर पार्टनर के बीच भरोसा नहीं दिखता है, जिसके चलते अक्सर बात-बात पर लड़ाईयां होती है, जिसके चलते रिश्ते टूट जाते हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि लड़के अपनी गर्लफ्रेंड पर बेवजह शक करते हैं, जिसके कारण उनके बीच झगड़े होने लगते हैं।
जैसा कि हमने पहले ही कहा कि ब्रेकअप की वजह न लड़के होते हैं और न ही लड़कियां। कई बार ये परिस्थितियों पर भी निर्भर करता है। हमने कुछ कारण बताएं हैं, जो ब्रेकअप के मूल कारण हो सकते हैं। अगर आपके रिश्ते में कड़वाहट आ गई है तो आप खुद के अहंकार और पार्टनर की बुराईयों को दरकिनार करते हुए आपस में खुलकर बात कीजिए, गलती को स्वीकार कीजिए, सब कुछ नॉर्मल हो जाएगा।
Read More Article On Relationship In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।