Doctor Verified

24th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के 24वें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें

24 सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान शिशु के विकास, गर्भावस्था के लक्षण, परीक्षण के बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें-  
  • SHARE
  • FOLLOW
24th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के 24वें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें


प्रेग्नेंसी के 24वें सप्ताह तक महिलाएं अपनी गर्भावस्था के छह माह लगभग पूरे कर चुकी होती हैं। इस समय तक वह कई तरह के बदलावों से गुजर चुकीं होती हैं। साथ ही वह आने वाले समय में कई नए तरह के लक्षणों को महसूस करने वाली होती हैं। इस समय तक कुछ महिलाओं को फॉल्स लेबर महसूस होने लगता है। फॉल्स लेबर में महिलाओं को लेबर पेन की तरह की महसूस होता है, चिकित्सीय भाषा में इसे ब्रेक्सटन हिक्स सुंकचन (Braxton Hicks Contraction) कहते हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा बंसल से आगे जानते हैं प्रेग्नेंसी के 24वें सप्ताह में महिलाओं को क्या लक्षण महसूस होते हैं और भ्रूण का विकास किस स्तर पर पहुंचता है?

प्रेग्नेंसी के 24वें सप्ताह में महिलाओं को महसूस होने वाले लक्षण - 24th Week Of Pregnancy Symptoms in Hindi

प्रेग्नेंसी के 24वें सप्ताह तक महिलाओं के पेट का आकार तेजी से बाहर आ रहा होता है। इस समय तक कई महिलाओं के स्तनों में दूध बनना शुरू हो जाता है। इस दूध को कोलोस्ट्रम कहा जाता है। वहीं कुछ महिलाओं को डिलीवरी के बाद कोलोस्ट्रम नहीं बनता है, लेकिन इससे किसी तरह की बड़ी परेशानी नहीं होती है। आगे जानते हैं महिलाओं को प्रेग्नेंसी के 24वें सप्ताह में महसूस होने वाले लक्षण और भ्रूण के विकास के विषय में। 

सोने में समस्या होना

प्रेग्नेंसी के 24वें सप्ताह तक महिलाओं के पेट का आकार काफी बड़ा हो जाता है। इससे महिलाओं को सोने में परेशानी होने लगती है। इस परेशानी से बचने के लिए महिलाओं को तकिये का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही पेट के नीचे या पैरों के बीच में तकिया रखने से प्रेग्नेंसी में सोते हुए आराम मिलता है। 

शरीर को बैलेंस करने में परेशानी होना

प्रेग्नेंसी के 24वें सप्ताह तक महिलाओं के पेट का आकार काफी बड़ा हो चुका होता है। इसके अलावा इस सप्ताह तक महिलाओं का वजन भी पहले के मुकाबले बढ़ चुका होता  है। वजन में बढ़ोतरी और पेट के आकार की वजह से  महिलाओं को शरीर का बैलेंस बनाने में परेशानी होने लगती है। इस तरह की परेशानी होने पर महिलाओं को तेजी से चलने और घूमना नहीं चाहिए। साथ ही एक ही जगह पर लंबे समय तक खड़े रहने से भी बचना चाहिए। 

24-week-pregnnancy

त्वचा में बदलाव होना 

छह माह की गर्भावस्था पूर्ण होने के अंतिम चरण में भ्रूण का विकास तेजी से हो रहा होता है। इस सप्ताह तक महिलाओं के स्तन और पेट की त्वचा में खिंचाव आ रहा होता है। स्टेच मार्क्स के निशान हर महिलाओं की त्वचा पर दिखाई नहीं देते हैं। लेकिन अधिकतर महिलाएं इस तरह के बदलावों को महसूस करती है। इसकी अलावा प्रेगनेंट महिलाओं को खुजली की परेशानी होने लगती है। इस समस्या में महिलाओं को मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। 

पीठ में दर्द होना 

पेट के आकार में बढ़ोतरी और बढ़ते वजन की वजह से प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं को पीठ में दर्द  होने की परेशानी होती है। यदि महिलाओं को पीठ में तेज दर्द होने लगे तो उन्हें अपने डॉकटर से सलाह लेनी चाहिए। इस समय महिलाएं पीठ में मालिश कर, इस दर्द को कम कर सकती हैं। इस सप्ताह तक महिलाओं को अधिक वजन उठाने से बचना चाहिए। साथ ही उठते या बैठते समय कमर को सीधा रखने का प्रयास करना चाहिए। 

प्रेग्नेंसी के 24वें सप्ताह में महिलाओं को महसूस होने वाले अन्य लक्षण 

  • नाक से खून आना
  • कब्ज होना
  • पाचनतंत्र में परेशानी होना
  • बवासीर की परेशानी होना। 

प्रेग्नेंसी के 24वें सप्ताह में भ्रूण का विकास - Fetus Development During 24th Week Of Pregnancy in Hindi

प्रेग्नेंसी के 24वें सप्ताह तक भ्रूण का वजन करीब 600 ग्राम तक पहुंच चुका होता है। इस सप्ताह भ्रूण के मस्तिष्क का विकास तेजी से हो रहा होता है। इसके साथ ही फेफड़ों और सर्फेक्टेंट का तेजी से निर्माण हो रहा होता है। सर्फेक्टेंट पदार्थ वसा और लिपिड से बना होता है। इसकी मदद से फेफड़ों की परत सांस छोड़ते समय एक दूसरे से चिपकती नहीं है।

विशेष सूचना - किसी भी तरह के गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें। 

इसे भी पढ़ें : 23th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के 23वें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें

प्रेग्नेंसी के 24वें सप्ताह में पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न - FAQ’s for Week-by-Week Stages of Pregnancy In Hindi

प्रेग्नेंसी के 24वें सप्ताह में महिलाओं को किस समय डॉक्टर के पास जाना चाहिए?

प्रेग्नेंसी के 24वें सप्ताह में महिलाओं को वेजाइनल डिस्चार्ज होने, ब्लीडिंग होने, पेट के ऐंठन, पेल्विक प्रेशर, पीठ में ज्यादा दर्द और एमियोनेटिक फ्लूयड निकलने पर महिलाओं को तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

24 सप्ताह की गर्भवती होने पर महिलाओं को कैसा महसूस होता है?

प्रेग्नेंसी के 24वें सप्ताह में महिलाओं को कुछ नए तरह के लक्षण महसूस होते हैं। इस सप्ताह तक महिलाओं को पसलियों के नीचे, पीठ, स्तन, पेट के निचले हिस्से व पेट में हल्का दर्द महसूस होता है। इसके साथ ही हार्मोन की वजह से शरीर की मांसपेशियां शिथिल हो जाती है और गर्भ में पल रहे बच्चे के आकार के कारण पेट के हिस्सों पर दबाव बढ़ जाता है। 

प्रेग्नेंसी के छठे महीने में क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

प्रेग्नेंसी के छठे माह में महिलाओं को कई तरह के लक्षण महसूस होते हैं। इस समय महिलाओं को कब्ज व गैस होना एक आम लक्षण हैं। लेकिन महिलाएं अपनी डाइट में फाइबर की चीजें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से इस समस्या को कम कर सकती हैं। इसके साथ ही आसानी से पचने वाले आहार डाइट में शामिल कर महिलाएं कई अन्य तरह की परेशानी से भी बच सकती हैं। 

Read Next

22th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के 22वें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें

Disclaimer