22th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के 22वें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें

22 सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान शिशु के विकास, गर्भावस्था के लक्षण, परीक्षण के बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें-  
  • SHARE
  • FOLLOW
22th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के 22वें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें

प्रेग्नेंसी के 22वें सप्ताह में महिलाओं को कई तरह के लक्षण महसूस होते हैं। इस समय महिलाओं के पेट का आकार तेजी से बढ़ रहा होता है। साथ ही भ्रूण के अंगों में भी तेजी से बनने की प्रक्रिया जारी रहती है। इस समय बच्चा मां के गर्भ में कई चीजों को सीख रहा होता है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा बंसल से आगे जानते हैं प्रेग्नेंसी के 22वें सप्ताह में महिलाओं को किस तरह के लक्षण  महसूस होते हैं और इस समय तक भ्रूण का वजन कितना होता है?

प्रेग्नेंसी के 22वें सप्ताह में महिलाओं को महसूस होने वाले लक्षण -  22th Week Of Pregnancy Symptoms in Hindi

प्रेग्नेंसी के 22वें सप्ताह तक महिलाओं को होने वाली कई परेशानियां कम हो जाती है। लेकिन फिर भी महिलाओं को पेट के आकार की वजह से असहजता महसूस हो सकती है। इस समय महिलाओं को डिलीवरी व भ्रूण के विकास से संबंधित  चिंता सताने लगती है। साथ ही उनके शरीर में निम्न तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

हाथ पैरों में सूजन 

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को हाथ पैरों में सूजन की समस्या होने लगती है। दरअसल प्रेग्नेंसी के 22वें सप्ताह तक महिलाओं के शरीर में तरल पदार्थ का स्तर बढ़ जाता है। इसकी वजह से शरीर के ऊतकों (टिशू) तक तरल अधिक पहुंचता है। इसके साथ ही बढ़ते गर्भाशय की वजह से महिलाओं के पैरों की नसों पर दबाव अधिक पड़ता है और उनके पैरों पर रक्त प्रवाह कम हो जाता है। इस कारण से महिलाओं को हाथ व पैरों में सूजन आने लगती है। खासतौर पर अधिकतर महिलाओं को पैरों में सूजन होने लगती है। लेकिन ये समस्या बच्चे की डिलीवरी के बाद सही हो जाती है। 

पैरों में ऐंठन होना 

प्रेग्नेंसी के दूसरी तिमाही में महिलाओं को पैरों में ऐंठन की समस्या होने लगती है। ये समस्या महिलाओं को रात के समय परेशान करती है। दरअसल प्रेग्नेंसी में बढ़ते वजन के कारण महिलाओं के पैरों में सूजन आती है, जिसकी वजह से उनके पैरों में ऐंठन महसूस होने लगती है। अगर महिलाओं को पैरों की पिड़लियों पर तेज दर्द होने लगे तो उन्हें पैरों को स्ट्रेच करना चाहिए। साथ ही प्रेग्नेंसी के दौरान पैरों की एक्सरसाइज करने से इस समस्या में आराम आने लगता है। 

22 week of pregnancy

वेरिकोज वेन्स की समस्या होना

प्रेग्नेंसी के 22वें सप्ताह में अधिकतर महिलाओं को वेरिकोज वेन्स की समस्या होने लगती है। प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं के पैरों का रक्त प्रवाह प्रभावित होता है, जिसकी वजह से उनको वेरिकोज वेन्स की समस्या होती है। मुख्य रूप से ये परेशानी पैरों में दिखाई देती है, लेकिन कुछ महिलाओं को वेरिकोज वेन्स की समस्या हाथों में भी हो सकती है। इस समय महिलाओं को एक्सरसाइज करनी चाहिए, इससे वेरिकोज वेन्स की समस्य में आराम मिलता है। 

बवासीर की समस्या होना 

गर्भावस्था के 22वें सप्ताह में कुछ महिलाओं को बवासीर की परेशानी हो जाती है। गर्भावस्था में भ्रूण के बढ़ते आकार की वजह से पेट के निचले हिस्से पर दबाव पड़ता है। जिसके कारण रक्त संचार प्रभावित होता है और कुछ महिलाओं को बवासीर की परेशानी हो जाती है। इसमें महिलाओं को कूल्हे की नसों में सूजन आ जाती है। इस समस्या से बचने के लिए महिलाओं को दिनभर में पर्याप्त पानी पीना चाहिए। 

प्रेग्नेंसी के 22वें सप्ताह में महिलाओं को महसूस होने वाले अन्य लक्षण 

  • पीठ में दर्द होना
  • नाक से खून आना
  • स्टेच मार्क्स होना
  • कब्ज होना
  • पेट में गैस होगा। 

प्रेग्नेंसी के 22वें सप्ताह में भ्रूण का विकास - Fetus Development During 22th Week Of Pregnancy in Hindi

प्रेग्नेंसी के 22वें सप्ताह में भ्रूण का वजन करीब 430 ग्राम तक पहुंच जाता है। गर्भ में बच्चे के फेफड़ों का विकास तेजी से हो रहा होता है और वह सांस लेने की प्रक्रिया शुरू करता है। इसके साथ ही बच्चा बेहद कम मात्रा में एमनियोटिक द्रव को मुंह से निगलने लगता है। इस सप्ताह तक भ्रूण की स्वाद इंद्रियों विकसित होने लगती है। इसके साथ ही बच्चे के भौहें भी बनने लगती हैं। 

विशेष सूचना - किसी भी तरह के गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें। 

इसे भी पढ़ें : 21th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के 21वें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें

प्रेग्नेंसी के 22वें सप्ताह में पूछे जानें वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न - FAQ’s for Week-by-Week Stages of Pregnancy In Hindi

प्रेग्नेंसी के 22वें सप्ताह में महिलाओं को किस तरह का कार्य करना चाहिए?

इस सप्ताह तक महिलाओं को दिन में करीब 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही डाइट में फाइबर और पौष्टिक आहारों को शामिल करना चाहिए। साथ ही डिलीवरी की परेशानी को कम करने के लिए एक्सरसाइज करने की आदत डालनी चाहिए। 

प्रेग्नेंसी के 22वें सप्ताह में क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

इस सप्ताह में महिलाओं को कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। प्रेग्नेंसी के 22वें सप्ताह में गैस व कब्ज की समस्या से बचने के लिए पानी पर्याप्त मात्रा में पीना चाहिए। साथ ही एक साथ ज्यादा खाने की अपेक्षा थोड़ा-थोड़ा खाने की आदत डाले। 

प्रेग्नेंसी के 22वें सप्ताह में कैसे सोना चाहिए?

प्रेग्नेंसी के 22वें सप्ताह में पेट का आकार काफी बड़ा हो जाता है, इसलिए महिलाओं को सोते समय असहजता होती है। इसे दूर करने के लिए महिलाओं को करवट लेकर सोना चाहिए, साथ ही पैरों के बीच में तकिया लगा लेना चाहिए। इससे उन्हें लेटते समय आराम मिलता है।  

Read Next

20th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के 20वें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें

Disclaimer