COVID-19: जापान के क्रूज पर 2 और भारतीय Corona Virus से संक्रमित, देखभाल जारी

17 फरवरी को आए भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा कि डाय‍मंड प्रिंसेस क्रूज के दो भारतीय चालक दल में कोरोनावायरस की पुष्टि की गई है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
COVID-19: जापान के क्रूज पर 2 और भारतीय Corona Virus से संक्रमित, देखभाल जारी


भारतीय दूतावास के एक अधिकारिक बयान से मिली जानकारी के अनुसार, जापान के तट पर मौजूद क्रूज डायमंड प्रिंसेस के चालक दल के दो भारतीय सदस्यों को कोरोनावायरस (COVID-19) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले इसी क्रूज पर 3 अन्‍य भारतीय सदस्य कोरोना के शिकार हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, क्रूज पर 3,711 लोग सवार हैं। डायमंड प्रिंसेस क्रूज जहाज जनवरी माह की शुरुआत में जापान के समुद्र तट पर पहुंचा था। क्रूज से हांगकांग में उतरने वाले एक यात्री में Coronavirus के पॉजिटिव संकेत मिले थे, जिसके बाद जापान ने जहाज को तट पर ही रोक दिया है। इस जहाज पर चालक दल समेत कई भारतीय भी मौजूद हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें कुल 1387 भारतीय मौजूद हैं। 

covid-19

निगेटिव पाए जाने पर यात्री लौटेंगे स्‍वदेश

भारत COVID-19 के संक्रमण की वजह से जापान के तट पर अलग खड़े जहाज में मौजूद भारतीयों का अंतिम परिक्षण किया जा रहा है। निगेटिव परिणाम आने पर सभी भारतीयों को स्‍वदेश लाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। यह जानकारी तोक्यो स्थित भारतीय दूतावास ने दी है। इससे पहले दूतावास से शनिवार को मिली जानकारी के मुताबिक, Coronavirus से संक्रमित 3 लोगों की सेहत में सुधार हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोनावायरस को लेकर WHO की सलाह, इन 14 अफवाहों से रहें दूर

क्रूज पर कोरोनावायरस के कुल 99 मामले

तोक्‍यो स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारिक बयान में बताया गया है कि, क्रूज पर कुल 99 कोरोनावायरस के मामले सामने आए हैं, जिनमें से 19 लोगों में जांच के बाद कोरोनावायरस के पॉजिटिव संकेत मिले हैं, जिनमें से दो भारतीय हैं। दूतावास के अनुसार, सभी संक्रमित व्‍यक्तियों को क्रूज में ही विशेष निगरानी में रखा गया है। 

Read More Health News In Hindi

Read Next

साइंस ने माना कैसे आपके टूटे दिल के दर्द को और बढ़ाता है फेसबुक और इंस्टाग्राम, जानें कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version