Doctor Verified

10th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दसवें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें

10 सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान शिशु के विकास, गर्भावस्था के लक्षण, परीक्षण के बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें-  
  • SHARE
  • FOLLOW
10th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दसवें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें


प्रेग्नेंसी का हर सप्ताह महत्वपूर्ण होता है। बीते कुछ सप्ताह की तरह ही महिलाओं को इस समय भी कई तरह के लक्षण महसूस होते हैं। इस समय गर्भाशय में तेजी से विकसित होता बच्चा बढ़े होने की पहले चरण की प्रक्रिया को पूर्ण करने के अंतिम दौर में होता है, जबकि इस चरण के बाद वह दूसरे चरण में जाने लगता है। प्रेग्नेंसी के दसवें सप्ताह तक कुछ महिलाओं के वजन में बढ़ोतरी हो जाती है। इसके साथ ही उनको कई अन्य लक्षण भी महसूस होते हैं, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा बंसल से आगे इन्हें विस्तार से जानते हैं। 

प्रेग्नेंसी के दसवें सप्ताह में महिलाओं को महसूस होने वाले लक्षण - 10th Week Of Pregnancy Symptoms in Hindi

प्रेग्नेंसी के 10वें सप्ताह में महिलाओं को पहली तिमाही में महसूस होने वाले अन्य लक्षणों की तरह ही शरीर में बदलाव होते हैं। आगे जानते हैं इस समय होने वाले लक्षणों के बारे में। 

पेट के निचले हिस्से में दर्द होना

इस समय पेट के निचले हिस्से में बदलाव होने की वजह से महिलाओं को हल्का दर्द महसूस हो सकता है। महिलाओं को कभी ये दर्द हल्का तो कभी तेज महसूस हो सकता है। इस स्थिति में महिलाओं को धीरे-धीरे चलना चाहिए। साथ ही झटके से खड़े नहीं होना चाहिए। 

वैजाइनल डिस्चार्ज होना

प्रेग्नेंसी के 10वें सप्ताह में महिलाओं को वैजाइनल डिस्चार्ज की समस्या हो सकती है। दरअसल इस समय एस्ट्रोजन लेवल में बढ़ोतरी की वजह से महिलाओं को ये लक्षण महसूस होता है। इस दौरान महिलाओं को हल्की गंध और हल्का सफेद रंग का  स्राव हो सकता है। यदि डिस्चार्ज का रंग अलग हो तो महिलाओं को तुरंत महिला विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। 

नसों का दिखना

प्रेग्नेंसी के दसवें सप्ताह में महिलाओं को स्तन, सीने व पेट के निचले हिस्से पर हल्की नीले रंग की नसे दिखने लगेंगी। प्रेग्नेंसी में बच्चे के विकास के लिए शरीर में रक्त बढ़ जाता है, इसकी वजह से नसों से खून का बहाव भी तेज हो जाता है। इस प्रतिक्रिया के कारण नसे दिखने लगती हैं। गर्भाशय बढ़ने के दौरान कुछ महिलाओं को वैरिकोज वेन्स (Varicose veins) की समस्या भी हो जाती है। 

10 week of pregnancy in hindi

चक्कर आना 

प्रेग्नेंसी के दसवें हफ्ते में महिलाओं को हार्मोन की वजह से चक्कर आने की समस्या हो सकती है। ये प्रेग्नेंसी का ही एक लक्षण होता है। इस समय महिलाओं के शरीर में रक्त पंप तेजी से होने लगता है। महिलाओं के शरीर इस तरह का परिवर्तन वैसे तो किसी तरह की परेशानी का कारण नहीं बनता है, लेकिन कई बार मस्तिष्क में रक्त प्रवाह कम होने की वजह से उन्हें चक्कर आने लगते हैं।

मूड में बदलाव

महिलाओं के मूड में बदलाव होना गर्भावस्था की पहली तिमाही का एक सामान्य लक्षण है। तनाव, थकान और हार्मोनल परिवर्तन आपके न्यूरोट्रांसमीटर के स्तर को प्रभावित करते हैं। जिसकी वजह से मूड में तेजी से बदलाव आने लगता है। 

प्रेग्नेंसी के 10वें सप्ताह में महिलाओं को महसूस होने वाले अन्य लक्षण

  • जी मिचलाना
  • सिरदर्द होना
  • खाने की पसंद और नपसंद में बदलाव
  • त्वचा का तैलीय होना

प्रेग्नेंसी के दसवें महिने में भ्रूण का विकास - Fetus Development During 10th Week Of Pregnancy in Hindi

प्रेग्नेंसी के 10वें सप्ताह में भ्रूण का विकास तेजी से हो रहा होता है। इस समय भ्रूण के हाथ और पैर बनना शुरू हो जाते हैं। इस समय तक आंखों की पलके बनाना शुरू हो जाती है। इस समय भ्रूण का सिर काफी बड़ा होता है। इसके साथ ही बच्चे के कान, नाक और होंठ धीरे-धीरे बनाना प्रारंभ कर देते हैं। 

विशेष सूचना - किसी भी तरह के गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें। 

इसे भी पढ़ें : 8th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के आठवें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें

प्रेग्नेंसी के 10वें सप्ताह में पूछे जानें वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न - FAQ’s for Week-by-Week Stages of Pregnancy In Hindi

प्रेग्नेंसी के 10वें सप्ताह में महिलाओं को क्या करना चाहिए?

प्रेग्नेंसी का प्रत्येक सप्ताह महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान महिला को प्रीनेटल विटामिन नियमित रूप से लेने चाहिए। इसके लिए महिलाओं को अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

गर्भावस्था के दसवें सप्ताह के बारे में महिलाओं को क्या पता होना चाहिए?

गर्भावस्था के दसवें सप्ताह में महिलाओं को अपने भ्रूण के विकास के विषय में मालूम होना चाहिए। इस समय उनके गर्भ में भ्रूण की आंख, पलके और कान बनना प्रारंभ कर देते हैं। 

प्रेग्नेंसी के 10वें सप्ताह में कितना सोना चाहिए?

गर्भावस्था के 10वें सप्ताह में महिलाओं को पर्याप्त नींद की आवश्यकता होती है। इस समय शरीर में होने वाले बदलावों की वजह से महिलाओं की नींद में परेशानी हो सकती है। लेकिन प्रेगनेंट महिला को दिनभर में कम से कम आठ से दस घंटों की नींद लेनी चाहिए। 

प्रेग्नेंसी में कौन से फल नहीं खाने चाहिए?

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। फिलहाल कुछ फल जैसे पपीता, अनानास व अंगूर खाने से बचना चाहिए।  

Read Next

6th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के छठवें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें

Disclaimer