जुकिनी एक सुपरफूड है, यह गर्मियों के मौसम मे मिलने वाली एक सब्जी है, जो स्वाद में कद्दू से मिलती-जुलती और लौकी परिवार से है। जुकिनी कई किस्मों क होती है, जिसमें यह पीले और गहरे हरे रंग की होती हैं। जुकिनी को कई तरीके से खायी और पकायी जाती है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर के लिए जरूरी कई पोषक तत्वों से भरपूर है। यह आपके समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने और कई बीमारियों को दूर रखने में मददगार है।
जुकिनी में पानी की मात्रा अधिक होती है और कैलोरी, कार्ब्स और शुगर काफी कम मात्रा में होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपको डायबिटीज, मोटापा और दिल की बीमारियों से दूर रखने में मददगार हैं। आइए यहां हम आपको बताते हैं जुकिनी खाने के स्वास्थ्य लाभ।
1- एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
जुकिनी की सब्जी एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर है, जो आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मददगार है और उम्र बढ़ने के संकेतों को धीमा करने में भी सहायक है। यह आपकी आंखों, त्वचा और दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है। जुकिनी में मौजूद विटामिन सी, ल्यूटिन, ज़ेक्सैन्थिन और बीटा कैरोटीन आपकी आंखों को स्वस्थ रखता है और मोतिबिंद या उम्र से संबंधित अन्य आंखों की स्थितियों के जोखिम को भी कम करता है।
2- पाचन के लिए अच्छा है
जुकिनी आपके पाचन को बढ़ावा देता है और यह आपको मल त्यागने में भी मदद करता है। इसमें पानी की मात्रा होती है, जिससे कब्ज और पाचन संबंधी अन्य समस्याओं की संभावना कम हो जाती है। इसमें घुलनशील फाइबर भी होता है, जो शरीर में स्वस्थ बैक्टीरिया को पैदा करता है और यह इंफ्लमेशन को कम करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: वेजिटेरियन डाइट पर स्विच करने की सोच रहे हैं, तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
3- वजन घटाने में मददगार
मोटापे से दुनियाभर में लोग परेशान हैं, मोटापे की समस्या आपको कई अन्य बीमारियों के खतरे में भी डाल देती है। जुकिनी पानी और फाइबर की अधिक मात्रा और कैलोरी में कम है। जिसकी वजह से आप लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कर सकते हैं और आपकी भूख को नियंत्रित करता है। यही वजन है कि जुकिनी आपके वजन कम करने में मदद कर सकता है।
4- ब्लड शुगर कम करने में सहायक
जुकिनी एक लो कार्ब आहार है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। अध्ययन ओर हेल्थ एक्सपर्ट डायबिटीज रोगियों को लो कार्ब डाइट की सलाह देते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकती है। इसके अलावा, जुकिनी हाई फाइबर से भरपूर है, जो कि हाई ब्लड शुगर के रोगियों के लिए अच्छा है।
इसे भी पढ़ें: वेजिटेरियन के लिए बेस्ट है वेगन फ्राइड एग, जानें इसकी खास रेसेपी
5- दिल की सेहत में सुधार
जुकिनी में मॉजूद पोषक तत्व आपको एर्नेजेटिक रहने में मदद करते हैं और इसमे मौजूद फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। जिस कारण जुकिनी को दिल के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा जाना जाता है क्योंकि य हृदय रोगों की संभावना को कम करने में मददगार है। इसके अलावा, यह आपके हाई ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल रखने में भी मददगार है। आपका बल्ड प्रेशर और हृदय स्वास्थ्य भी एक-दूसरे से जुड़े हैं।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi