Vegan Fried Egg Recipe: वेजिटेरियन के लिए बेस्‍ट है वेगन फ्राइड एग, जानें इसकी खास रेसेपी

Vegan Fried Egg Recipe: यहां वेजिटेरियन के लिए वेज एग या यानि वेगन फ्राइड एग रेसेपी बता रहे हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
Vegan Fried Egg Recipe: वेजिटेरियन के लिए बेस्‍ट है वेगन फ्राइड एग, जानें इसकी खास रेसेपी


आप में से कुछ शाकाहारी होंगे, तो कुछ मांसाहारी लेकिन शाकाहारी लोगों में भी दो अलग-अलग तरह के लोग होते हैं। एक वह जो मांस-मछली या अंडा नहीं खाते और दूसरे वह जो मांस-मछली नहीं खाते लेकिन अंडा खाते हैं। तो अगर आप अंडा भी न खाने वाले वेजिटेरियन हैं, तो यहां आपके लिए हम वेगन फ्राइड एग रेसेपी बता रहे हैं, जो कि वेजिटेरियन के लिए बेस्‍ट है। ऐसे में अगर आपके घर में बाकी लोग अंडा खा रहे हों, तो आप वेगन अंडा बनाकर खांए। आइए यहां जाने वेगन फ्राइड एग रेसेपी।  

वेगन फ्राइड एग रेसेपी 

Vegan Fried Recipe

वेगन फ्राइड एग बनाना बहुत ही आसान है, बस आपको एक बार इसे बनाने का तरीका आना चाहिए। वेगन एग बनाने के लिए आप सामग्री चाहिए: 

साम्रगी 

  • 250-300 ग्राम पनीर
  • 1 प्याज
  • 4-5 छोटे चम्मच मक्‍के का आटा (कॉर्न फ्लोर)
  • 1 बड़ा चम्मच बेसन
  • 1 चम्मच घी
  • चुटकी भर काली मिर्च पाउडर 
  • नमक 
  • तेल 

 

वेगन फ्राइड एग बनाने का तरीका 

  • सबसे पहले आप एक पैन लें अब आप उसमें 1 चम्‍मच घी डालें और उसमें बेसन डालकर उसे भून लें। 
  • जब बेसन हल्‍का ब्राउन हो जाए, जो आप उसमें 1 या 2 चम्‍मच मैस किया हुआ पनीर और मक्‍के का आटा डालें।
  • अब आप इन सभी चीजों को अच्‍छे से मिलाएं और फिर छोटे-छोटे गोले बना लें। 
  • इसके बाद आप बाकी बचे पनीर को मैश करें और फिर उसमें बचा हुआ मक्‍के का आटा डालकर मिला लें। 
  • इसके बाद इन मिश्रण के भी गोले बना लें लेकिन पहले बनाए गोलियों से बड़े। 

Vegan Egg

  • अब इन बड़े गोलों में बेसन वाले छोटे गोले डालकर अंडे के आकार में बना लें। 
  • आप चाहे तो बड़े गोले बनाने के बजाय छोटे गोलों के बाहर से बेसन और पनीर के इस मिश्रण से कोट कर करके अंडे की शेप दे दें। 
  • अब कड़ाही में तेल गरम करें और अंडे को हल्की आंच पर गोल्‍डन ब्राउन करें। 
  • जब अंडे गोल्‍डन ब्राउन हो जाएं, तो आप इन्‍हें तेल से निकाल लें और काटकर इस पर काली मिर्च, नमक और लच्‍चेदार प्‍याज काटकर डालकर खुद भी खाएं और दूसरों को भी खिलाएं। 

Read More Article On Healthy Diet In Hindi

Read Next

फिट रहने के लिए सुबह उठकर खाते हैं सौंफ तो जरा ठहरिए सौंफ के हैं कई नुकसान भी, जानें सौंफ के साइड इफेक्टस

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version