एक्ट्रेस जीनत अमान की आंख की हुई सर्जरी, पीटोसिस नामक बीमारी से थीं पीड़ित, जानें इसके बारे में

जीनत ने इंस्टाग्राम पर अपनी तबियत खराब होने की जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट शेयर की है, जिसमें वे अपने बेटे जहान के साथ अस्पताल में बैठी हुईं नजर आ रही हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
एक्ट्रेस जीनत अमान की आंख की हुई सर्जरी, पीटोसिस नामक बीमारी से थीं पीड़ित, जानें इसके बारे में


80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमाम इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने खुद को एक पुरानी बीमारी से पीड़ित होने का खुलासा किया है। जीनत को 40 साल पहले पीटोसिस नामक बीमारी हुई थी, जो अब उनके लिए नासूर का रूप ले रही है। जीनत ने इंस्टाग्राम पर अपनी तबियत खराब होने की जानकारी दी है। वे पीटोसिस नामक बीमारी से पीड़ित थीं। आइये जानते हैं इसके बारे में। 

पीटोसिस से हैं पीड़ित 

जीनत ने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें 40 साल पहले पीटोसिस की समस्या हुई थी। उन्होंने इस बीमारी का इलाज 40 साल बाद कराया है। उन्होंने इसी साल मई में आंखों की सर्जरी कराई है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मेरे साथ पिछले 40 सालों से कमरे में एक हाथी रहता है। इस हाथी को बाहर निकालने का समय आ गया है। उन्होंने बताया कि मुझे पीटोसिस नामक बीमारी है। इसके चलते मेरी दाहिनी आंख के आस-पास की मांसपेशियां डैमेज हो गई थीं। इस बीमारी के कारण उन्हें ठीक से देखने में भी कठिनाई होती थी। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

इलाज में हुई देरी 

जीनत ने पोस्ट के माध्यम से बताया कि उन्हें कई सालों तक इस बीमारी का इलाज नहीं उपलब्ध हुआ था। जिसके बाद इस साल उन्हें एक नेत्र रोग विशेषज्ञ ने सर्जरी कराने की सलाह दी। इस बीमारी के चलते उनकी पलकें ठीक से नहीं उठती थी। जिसके बाद चिकित्सक ने उन्हें सर्जरी का विकल्प चुनने के लिए कहा। जीनत ने बताया कि पीटोसिस के कारण उनके करियर पर भी प्रभाव पड़ा था। 

इसे भी पढ़ें - आंख आने की समस्या (कंजक्टिवाइटिस) होने पर आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, जल्द दूर होगा संक्रमण

क्या है पीटोसिस? 

पीटोसिस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आखों की पलकें झुक जाती हैं। इस स्थिति में पलकें उपर को नहीं हो पाती हैं। यह बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी प्रभावित कर सकता है। इलाज नहीं कराने पर यह स्थिति और गंभीर हो सकती है। यह समस्या कई बार आंखों की रोशनी जाने या फिर आखों के आस-पास की मांसपेशियां डैमेज होने का कारण भी बन सकती है। 

Read Next

National Cancer Awareness Day 2023: नेशनल कैंसर अवेयरनेस डे क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास, महत्व और थीम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version