खाने के अलावा भी बहुत काम की है दही, जानें स्वास्थ्य की 5 समस्याओं में दही का अनोखा प्रयोग

दही हर तरह से हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। इसे खाने से जहां हम मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं, तो वहीं ये हमारे बालों के डैंड्रफ को कम करने में भी सहायक है। आइए हम आपको बताते हैं इसके कुछ खास और अलग गुणों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
खाने के अलावा भी बहुत काम की है दही, जानें स्वास्थ्य की 5 समस्याओं में दही का अनोखा प्रयोग


आयुर्वेद में दहूी को कई बीमारियों को रामबाण इलाज बताया गया है। इतना ही नहीं आयुर्वेद में दही से कई सारे औषधियों को बनाया जाता है। दही के कई गुण हैं। ये आपके पाचन क्रिया से लेकर खूबसूरती बनाएं रखने के लिए एक बेहतर विकल्प बन सकता है। आप दही को खाने में ही नहीं बालों औप फेस के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा दही के कई और फायदे भी हैं। जैसे दही में प्रोटीन की मात्रा बहुत होती है, इसलिए अक्सर लोग इसे अपने खाने में जरूर रखते हैं| इसमें विटामिन-बी में खासकर रिबोफ्लेवीन, थायमिन की मात्रा दुगनी होती है, जो हमारे पाचन क्रिया को ठीक रखता है। दही अगर बहुत खट्टा हो जाए तो यह विटामिन-सी में बदल जाता है, जिसे लगातार सेवन करने से आप मौसमी सर्दी-जुकाम से बचे रह सकते हैं। इसी तरह दही के कई और गुण भी है, जिसके कारण आप इसका विभिन्न प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं इसके बारे में।

Inside_DAHI BENEFITS

मॉश्चराइजर है दही

ठंडियो में हम दही खाने से अक्सर बचते हैं पर दही हमारे होठों के लिए एक मॉश्चराइजर के रूप में काम कर सकता है। इससे आपकी होठों की लालिमा हमेशा बनी रह सकती है। इसके लिए आप प्रतिदिन दही को अपने होठों पर लगाएं। अगर आप चाहे तो दही में थोडा-सा केसर मिलाकर भी अपने होठों पर लगा सकते हैं। इससे आपके होठ हमेशा खूबसूरत और गुलाबी नजर आएंगे। साथ ही आप दही को फटी हुई ऐड़यों और तलवे पर भी लगा सकते हैं। इससे आपके पैरों और तलवों की मासूमियत बनी रहेगी।

 इसे भी पढ़ें : ब्रेड दही भल्ला रेसिपी

दाद और खुजली में है फायदेमंद

दही का इस्तेमाल आप पूराने दाद और खुजली को ठीक करने के लिए कर सकते हैं। अगर किसी को दाद और खुजली की लगातार परेशानी रहती है तो वे दही में बेर के पत्ते पीसकर दाद पर लगाएं तो इससे छुटकारा पा सकते हैं| ऐसा लगातार करने से आपकी दाद और खुजली ठीक हो जाएगी। साथ ही आपके शरीर के जिस भी हिस्से में ज्यादा खुजली होती हो, उस हिस्से पर दही लगाएं और मालिश करें। आप चाहें तो दही में कपूर पीस कर भी मिला सकते हैं। इससे आपको हमेशा के लिए खुजली और दाद से निजात मिल जाएगा।

नाक से खून आने पर 

ज्यादातर गर्मियों में हमारे नाक से खून निकलने लगता है। ऐसा आपके शरीर में ज्यादा गर्मी होने के कारण होता है। ऐसे में दही आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती ह। इसके लिए आपदही की लस्सी बनाकर पिएं इससे आपका पेट ठंडा हो जाएगा। अगर आप लस्सी पसंद नहीं करते हैं तो आप 3-4 काली मिर्च का चूर्ण बनाकर उसे दही मैं मिला लें। इस तरह कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपके नाक से खून आना बंद हो जाएगा। साथ ही इससे मुंह के छाले भी ठीक हो सकते हैं। इसके अलावा अगर किसी को पेट या पाचान से जुड़ी कोई बीमारी है, तो दही पेट के कीड़े को मार कर आपके पेट के स्वास्थ्य को ठीक रख सकता है। दही में अगर आप रोज शहद मिलाकर सुबह-साम सेवन करें तो इससे आपकी मिचली आदि की समस्याएं भी कम हो सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें : दूध, दही और पनीर हैं प्रेगनेंसी सुपर फूड

दांतों के लिए भी है फायदेमंद

दही दांतों के लिए भी काफी लाभदायक हो सकता है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है, जो हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही ये दांतों के स्वास्थ्य को ठीक रखने में भी काफी प्रभावी साबित हो सकता है। इसके लिए जरुरी है कि आप रोज के अपने डाइट में इसे शामिल करें।

गुड बैक्टीरिया

दही हमारे आंत यानी कि इंटेस्टाइन के स्वास्थय के लिए भी काफी लाभदायक होता है। इससे गट बैक्टीरिया को विकसित होने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये शरीर के ई-कोलाई बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। साथ ही ये पेट में फंग्ल इंफेक्शन को हाने से भी रोकता है।

Read more articles on Miscellaneous  in Hindi

Read Next

Mask for Pollution: प्रदूषण से बचने के लिए मास्क खरीदें तो रखें 5 बातों का ध्यान, ताकि मिले पूरी सुरक्षा

Disclaimer