आपके लिवर को हमेशा फिट रखेंगे ये 3 योगासन, जानें करने का तरीका और सभी फायदे

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए योग सबसे बेहतर उपाय होता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही योगासन के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
आपके लिवर को हमेशा फिट रखेंगे ये 3 योगासन, जानें करने का तरीका और सभी फायदे

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर एक महत्वपूर्ण अंगों में से एक माना जाता है। स्वस्थ शरीर के लिए लिवर का सही ढंग से कार्य करना बहुत ही जरूरी है। आपको बता दें कि स्वस्थ लिवर के लिए योग सबसे अच्छा साधन माना जाता है। यह कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा जैसी समस्याओं को दूर करने में मददगार होता है। लिवर का सही ढंग से कार्य ना करने से शरीर को कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। लिवर से जुड़ी परेशानियां होने से शरीर को और भी ज्याद तकलीफ हो सकती है। संतुलित आहार और धूम्रपान का सेवन ना करने से लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे योगासन जिससे लिवर को रख सकते हैं स्वस्थ-

स्वस्थ लिवर के लिए योग अर्धमत्स्येन्द्रासन (Ardha Matsyendrasana Yoga for Healthy Liver) 

लिवर ही नहीं, बल्कि रीढ़ की हड्डियों को मजबूत करने में भी अर्थमत्स्येन्द्रासन आपकी मदद करता है। नियमित रूप से इस आसन को करने से लिवर उत्तेजित होता है। आइए जानते हैं किस तरह करें अर्धमत्स्येन्द्रासन-

  • अर्थमत्स्येन्द्रासन करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पर दंडासन में बैठ जाएं।
  • अब अपने दाएं पैर को बाएं पैर के घुटने के साइड से बाहर निकालें।
  • इस दौरान अपनी रीढ़ की हड्डी को बिल्कुल सीधा रखें।
  • अब अपने कंधे और कमर को दाएं ओर घुमाएं। 
  • करीब 20 से 30 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें। 
  • इसके बाद इसी क्रिया को दूसरे पैर से दोहाएं।   

गोमुखासन से लिवर को रखें स्वस्थ (Gomukhasana Yoga for strong liver) 

गोमुखासन को काउ फेस पोज (Cow Face Pose) के नाम से भी कई लोग जानते हैं। इस आसन को नियमित रूप से करने से सिरोसिस (cirrhosis) जैसी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। यह यकृत सिरोसिस (liver cirrhosis) से पीड़ित परेशानी को दूर करते हैं। नियमित रूप से इस आसन को करने से ऑक्सीजन और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। लिवर हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाने का कार्य करता है। इसके साथ ही मेटाबॉलिज्म की क्रिया को भी बेहतर करता है। 

  • इस योग को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सुखासन मुद्रा में बैठ जाएं।
  • अब अपने दाएं पैर को खींचकर अपने पास ले जाएं। इसके बाद अपने बाएं पैर को भी खींच के दाएं पैर की जांघ के ऊपर से अपनी ओर लाएं। 
  • अब अपने दाएं हाथ को कंधे के ऊपर ले  जाएं। 
  • बाएं हाथ को कोहनी से मोड़ें और पीठ के पीछे की ओर ले जाएं। 
  • अब अपने दोनों हाथों को आपस में मिलाएं। 
  • इस स्थिति में कुछ समय के लिए रहें। 
  • करीब 9 से 10 बार इस आसन को दोहराएं।

लिवर को स्वस्थ रखे धनुरासन (Dhanurasana Yoga for strong liver) 

फैटी लिवर से पीड़ित लोगों के लिए धनुरासन योग बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह लीवर को उत्तेजित, स्ट्रेच और मजबूत करने में आपकी मदद करता है। धनुरासन करने से लिवर में एकत्र वसा कम होता है।   

  • इस आसन को करने के लिए योगा मैट बिछा के पेट के बल लेट जाएं।
  • इसके बाद अपने दोनों हाथों को शरीर के समांतर रखें।
  • अब अपने पैरों को पीछे की ओर मोड़ें।
  • अपने हाथों को पीछे की ओर ले जाएं। 
  • इसके बाद अपने हाथों से दोनों पैरों पकड़ें।
  • इस मुद्रा में करीब 20 से 30 सेकंड के लिए रुकें। 
  • इसके बाद पुन: अपनी मुद्रा में वापस आएं।
  • करीब 8 से 10 बार इस आसन को दोहराएं। 

Read More Articles on yoga in Hindi

Read Next

सर्दियों में बढ़ सकती है हार्ट ब्लॉकेज की समस्या, इन आसन की मदद से ठीक करें अपनी परेशानी

Disclaimer