गर्भावस्‍था में महिलाएं खुद से कर सकेंगी बच्‍चे की जांच

एक नए शोध के अनुसार वैज्ञानिकों ने गर्भवती महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए एक पोर्टेबल डिवाइस तैयार किया है, जिसके जरिए वे गर्भ में पल रहे बच्चे की स्थित को स्‍वयं जांच सकेंगी।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्भावस्‍था में महिलाएं खुद से कर सकेंगी बच्‍चे की जांच

एक नए शोध के अनुसार वैज्ञानिकों ने गर्भवती महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए एक पोर्टेबल डिवाइस तैयार किया है, जिसके जरिए वे गर्भ में पल रहे बच्चे की स्थित को स्‍वयं जांच सकेंगी। इस पोर्टेबल डिवाइस के जरिए महिलाएं गर्भ में पल रहे बच्चे की हार्ट रेट, गर्भ नाल संबंधी, हाइपोक्सिया यानी नाभि संबंधी स्थिति भी शामिल है।

pregnant in hindi

वैज्ञानिकों के अनुसार, यह डिवाइस गर्भधारण, रोकथाम और गर्भावस्था के दौरान संभावित खतरों का जल्द पता लगाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस डिवाइस से गर्भवास्था के दौरान होने वाली परेशानियों को जल्द पता चल सकता है और समय से गर्भवती महिला का इलाज किया जा सकता है।


पोलिस न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, विकसित किया गया नया डिवास भी पारंपरिक कॉर्डियोटोकोग्राफी टेक्नॉलजी डिवाइस (सीटीजी) की तरह ही काम करता है। हालांकि नया डिवाइस बहुत छोटा और पोर्टेबल है। ऐसे में इस डिवाइस को गर्भवती महिलाएं कहीं भी ले जा सकती है और आसानी से इसके जरिए गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ की जांच कर सकती है।


इस डिवाइस को महिला के बेट में बेल्ट की तरह से बांधा जाता। इसे परीक्षण करने में महज तीन मिनट लगते हैं। इसके बाद यह डिवाइस डाटा एकत्रित कर मेडिकल टेली मॉनिटरिंग सेंटर को भेजता है, जहां से पूर्व रूप से प्रशिक्षित लोग विशेषज्ञ परिणाम निकालते हैं।


Image Source : Getty

Read More Health News in Hindi

Read Next

जंक फुड बढ़ाता है मोटापा

Disclaimer