
महिलाओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए पुरुष कई तरीके आजमाते हैं, कुछ तो सफल होते हैं और कुछ असफल भी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं पुरुषों के अंदर कई चीजें ऐसी होती हैं जो खुद-ब-खुद महिलाओं को उनकी तरफ आकर्षित करती हैं। ऐसे पुरुषों को महिलाओं को अपना दीवाना बनाने के लिए मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती है। सिक्स पैक एब्स, वी शेप बॉडी के अलावा महिलायें ऐसे पुरुषों को अधिक पसंद करती हैं जिनकी हाथों की नसें उभरी होती हैं।
शारीरिक मजबूती का इशारा
महिलायें ऐसे पुरुषों की संगत अधिक पंसद करती है या ऐसे पुरुषों को अपना पार्टनर बनाना पसंद करती हैं जो शारीरिक रूप से मजबूत हो। ऐसे में हाथों की उभरी नसें खुद से इशारा करती हैं, कि इस शख्स ने जिम में खूब पसीना बहाया है और वह शारीरिक रूप से बहुत मजबूत है। क्योंकि हाथों की नसें तभी उभरती हैं जब आप घंटों जिम में पसीना बहाते हैं।
अधिक आकर्षक
एक सर्वे की मानें तो महिलायें सामान्य हाथों वाले पुरुषों की तुलना में उभरी हुई नसों वाले पुरुषों को अधिक आकर्षक मानती हैं। जाहिर सी बात है महिलायें उनको अधिक पसंद करेंगी जो दिखने में स्मार्ट होगा।
स्वस्थ होने की निशानी
स्वस्थ शरीर तभी होगा जब आप नियमित रूप से व्यायाम करेंगे। अगर आप नियमित व्यायाम करेंगे तो इसका असर आपके शरीर पर भी दिखेगा। जो लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं उनकी हाथों की नसें उभर जाती हैं। फिलहाल हाथों की उभरी हुई नसें स्वस्थ होने का प्रतीक भी होती हैं। जाहिर सी बात है महिलायें उन पुरुषों को अधिक पसंद करेंगी जो स्वस्थ और निरोग रहेंगे।
इसे भी पढ़ें: गुस्सा बनता है 80% ब्रेकअप की वजह, इन तरीकों से पाएं अपने खतरनाक गुस्से पर काबू
मेहनती होने की निशानी
शरीर को शेप में ढालना आसान काम नहीं है और हाथों की उभरी नसें निरंतर मेहनत का नतीजा होती हैं। क्योंकि हाथों की नसें यूं ही नहीं उभर जाती हैं। महिलायें भी ऐसे पुरुषों को अधिक पसंद करती हैं जो बहुत मेहनती होते हैं।
इसे भी पढ़ें: तलाक के बाद खुद को ऐसे खुश और व्यस्त रखें पुरुष, कभी नहीं आएगी एक्स की याद
मुश्किलों से बचा सकता है
आप भी उन लोगों को अधिक पसंद करते होंगे जो दूसरों से आपकी रक्षा कर सके। ऐसे में महिलायें क्यों पीछे रहें, वे भी ऐसे पुरुषों को अपना पार्टनर बनाना पंसद करती हैं जो दूसरों से उनकी रक्षा कर सके। ऐसे में कठिन मेहनत से खुद को मजबूत बनाने वाले पुरुष उनकी पहली पसंद होते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Dating In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version