महिलाओं में ज्यादा होता है अल्जाइमर की बीमारी का खतरा, जानें इसे कम करने के आसान तरीके

How to Prevent Alzheimer's Disease in Women: पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में अल्जाइमर का खतरा ज्यादा रहता है। आइये जानते हैं इससे बचने के तरीके। 
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं में ज्यादा होता है अल्जाइमर की बीमारी का खतरा, जानें इसे कम करने के आसान तरीके


How to Prevent Alzheimer's Disease in Women: आजकल खराब लाइफस्टाइल के चलते लोगों में बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। आजकल कम उम्र में ही लोग बड़ी-बड़ी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। जिसमें मेंटल हेल्थ की समस्या सबसे ऊपर है। कम उम्र में ही लोगों को अल्जाइमर की समस्या हो रही है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अल्जाइमर का खतरा ज्यादा रहता है। इसके पीछे हार्मोन इंबैलेंस एक बड़ी वजह मानी जाती है। कई बार महिलाओं में खराब खानपान के चलते भी यह समस्या देखने को मिलती है। 

महिलाओ में अल्जाइमर का खतरा ज्यादा क्यों रहता है? 

  • महिलाओं में अल्जाइमर का खतरा पुरुषों की तुलना में अधिक रहता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि महिलाएं औसतन पुरुषों की तुलना में ज्यादा समय तक जीवित रहती हैं और उम्र बढने पर अल्जाइमर का खतरा ज्यादा रहता है। 
  • वहीं, महिलाओं में कई बार एस्ट्रोजन हार्मोन्स का लेवल सामान्य से कम हो जाता है, जिससे कई बार अल्जाइमर का खतरा बढ़ने लगता है। 
  • इसके पीछे महिलाओं का ज्यादा तनाव लेना और ठीक तरीके से नींद नहीं आने जैसी समस्या भी शामिल है। 
alziemer

अल्जाइमर के लक्षण 

  • अल्जाइमर होने पर व्यक्ति में कई तरीके के बदलाव देखे जाते हैं। 
  • अल्जाइमर होने पर बोलने में कठिनाई और व्यवहार में बदलाव होने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। 
  • ऐसे में कई बार निर्णय ले पाने के साथ ही चलने-फिरने में भी कठिनाई हो सकती है। 
  • अल्जाइमर होने पर कई बार मेमोरी लॉस हो सकता है। 
  • ऐसे में मरीज किसी काम को ठीक से कर पाने में भी असमर्थ हो जाता है। 

महिलाएं अल्जाइमर से कैसे बचें? 

  • महिलाओं को अल्जाइमर से बचने के लिए अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स शामिल करने की जरूरत है। 
  • इससे बचने के लिए खुद को लोगों से जोड़कर रखें और अकेलेपन से बचें। 
  • इसके लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करनी चाहिए। 
  • अल्जाइमर से बचने के लिए भरपूर नींद लें और स्ट्रेस लेने से भी बचें। 
  • ऐसे में स्मोकिंग और शराब पीने से परहेज करें। 

Read Next

प्लास्टिक आपके हार्मोन्स को कैसे प्रभावित करता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer