इन 3 तरीकों से ग्‍लॉसी लिपस्टिक को मैट लिपस्टिक में बदलें, जाने तरीका

बढ़ते फैशन के चलते बाजार में कई तरह-तरह के ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स की भरमार है। ऐसे में हर कोई चाहता है, कि वह भी उन प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल कर सकें। इनमें से एक है मैट लिपस्टिक। आजकल ज्‍यादातर लोग मैट लिपस्टिक के दीवाने हैं, यानि

Sheetal Bisht
Written by: Sheetal BishtUpdated at: Apr 13, 2019 10:00 IST
इन 3 तरीकों से ग्‍लॉसी लिपस्टिक को मैट लिपस्टिक में बदलें, जाने तरीका

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

बढ़ते फैशन के चलते बाजार में कई तरह-तरह के ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स की भरमार है। ऐसे में हर कोई चाहता है, कि वह भी उन प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल कर सकें। इनमें से एक है मैट लिपस्टिक। आजकल ज्‍यादातर लोग मैट लिपस्टिक के दीवाने हैं, यानि इसका बढ़- चढ़कर इस्‍तेमाल कर रहे हैं। बाजार में अलग-अलग रंगों के मैट लिपस्टिक मौजूद हैं और लोग इन्‍हें पसंद भी कर रहे हैं। यह लिपस्टिक लंबे समय तक आपके होंठों पर टिकी रहती है, जिसके कारण यह प्रचलन में है। लिप ग्‍लोस और मैट लिपस्टिक दोनों को अलग अलग रंगों में खरीद पाना हर किसी के लिए संभव नहीं है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि कैसे आप बिना पैसे खर्च किये, अपने चमकदार लिपस्टिक से ही होंठों को अच्‍छा ग्‍लॉसी मैट लुक दे सकते हैं। आप आसानी से अपने ग्‍लॉस लिपस्टिक को मैट में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं इन आसान तरीकों से कि कैसे ग्‍लॉस लिपस्टिक को मैट लिपस्टिक में बदला जा सकता है।

पहला तरीका

टिश्यू और ट्रांसलूसेंट पाउडर लें। अब आप अपने किसी पंसदीदा लिपस्टिक को अपने होंठों पर लगाएं। टिश्यू लगाने से यह आपके होंठो में नमी को अवशोषित करके आपके होंठो को ठीक रखता है। अब ट्रांसलूसेंट पाउडर लें और इसे टिश्यू के ऊपर डालें और अपने होंठों पर लगाएं। अब टिश्यू को धीरे से हटाएं। और अपनी चमकदार लिपस्टिक को अब मैट लिपस्टिक में बदल दें। ट्रांसलूसेंट पाउडर लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकने में भी मदद करेगा। यह आपकी चमकदार लिपस्टिक को मैट में बदलने का सबसे प्रभावी तरीका है। यह आपको ठीक मैट लिपस्टिक जैसा ही प्रभाव देगा।

दूसरा तरीका

यह तरीका आपकी चमकदार लिपस्टिक को मैट में बदलने का सबसे आसान व अच्‍छा तरीका है। जब कभी आप जल्‍दबाजी में होते हैं, तो आप कई बार बिना मेकअप के बाहर निकल जाते हैं। लेकिन आप जल्‍दी से जल्‍दी में भी इस तरीके को अपना सकते हैं। आपको बस एक टिश्यू लेना है और इसे अपने होंठों के ऊपर लगाएं। टिश्यू आपके लिपस्टिक की चमक को अवशोषित करेगा और आपकी लिपस्टिक कुछ ही सेकंड में मैट लिपस्टिक में बदल जाएगी।

तीसरा तरीका

यह एक तीसरी विधि है जिसके जरिये आप अपने लिपस्टिक को मैट लिपस्टिक बना सकते हैं। इसमें भी आपको एक टिश्यू और ट्रांसलूसेंट पाउडर की जरूरत होगी। सबसे पहले आप अपनी लिपस्टिक को होंठों पर लगाएं। अब अपनी उंगलियों पर थोड़ा सा ट्रांसलूसेंट पाउडर लें। ट्रांसलूसेंट पाउडर लेने के बाद, उसे अपने होठों पर बहुत हल्के से लगाएं। अब अपने होठों को अच्छी तरह से ढक लें और बाद में एक टिश्यू की मदद से अतिरिक्त ट्रांसलूसेंट पाउडर को हटा दें या फिर टिश्यू पेपर को अपने होंठों पर लगाएं। ऐसा करने से आपके होंठों को मैट लुक देने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: इन 6 तरीकों से करें डियोड्रेंट का इस्‍तेमाल, स्किन को मिलेंगे बेहतरीन लाभ

मैट लिपस्टिक को बेहतर रूप से कैसे लगायें 

  • मैट लिपस्टिक को बेहतर तरीके से लगाना भी जरूरी है। लिपस्टिक लगाने से पहले डेड स्किन को हटा लें और उसके बाद ही लिपस्टिक अपने होंठों पर लगाएं। ऐसा न करने पर आपके होंठ फटे हुए और भद्दे नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: लिपस्टिक लगाने से पहले पढ़ लें ये 5 बातें, होंठ दिखेंगे हॉट और खूबसूरत

  • किसी भी लिपस्टिक को लगाने का सही तरीका, सबसे पहले लिप लाइनर लगाना है।
  • मैट लिपस्टिक लगाने से पहले होंठ मॉइश्चराइज रखें।
  • मैट लिपस्टिक को हटाने के लिए अपने होंठों को रगड़ने की कोशिश न करें, इसे हटाने के लिए आप मॉइश्चराइजर क्रीम का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

Read More Artical On Grooming In Hindi

Disclaimer