डायबिटिक मरीजों में घाव भरने में क्यों लगता है समय? वैज्ञानिकों ने बताई ये वजह

हाल ही में एक स्टडी कर वैज्ञानिकों ने डायबिटीज के मरीजों में जल्दी घाव नहीं भरने के पीछे के कुछ कारणों का खुलासा किया है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटिक मरीजों में घाव भरने में क्यों लगता है समय? वैज्ञानिकों ने बताई ये वजह

डायबिटिक मरीजों को खान-पान और जीवनशैली में सुधार करने की सलाह दी जाती है। उन्हें अपने खान-पान को लेकर काफी सख्त रहना होता है। इन मरीजों में आमतौर पर चोट लगने के बाद घाव भरने में सामान्य से ज्यादा समय लगता है। हाल ही में University of Pittsburgh and UPMC के वैज्ञानिकों ने इसपर स्टडी की, जिसमें उन्होंने डायबिटीज में जल्दी घाव नहीं भरने के पीछे के कुछ कारणों का खुलासा किया है। 

वैज्ञानिकों ने बताई ये वजह 

पिट फाउंड के सीनियर रिसर्चर और एसोसिएट प्रोफेसर शुभादीप घातक के मुताबिक हमारी शरीर में एक्जोम Exosomes नामक मॉलीक्यूल्स होते हैं, जो प्रोटीन और न्यूक्लिक एसिड से घिरे होते हैं। एक्जोम्स सेल्स द्वारा रिलीज होते हैं। यह सेल्स को सिगनल देने का काम करते हैं। डायबिटीज में ये एक्जोम ठीक तरह से काम नहीं करते हैं, जिससे सेल्स को घाव ठीक करने या उसे भरने का सिगनल नहीं मिल पाता है। जिस कारण इन मरीजों का घाव भरने में सामान्य से अधिक समय लगता है। ऐसी स्थिति में चोट लगने के साथ-साथ शरीर में सूजन भी बनी रह सकती है। 

इसे भी पढ़ें - डायबिटीज के मरीज चोट लगने पर अपनाएं ये 5 तरीके, घाव ठीक होने में मिलेगी मदद

नजरअंदाज करने से हो सकता है नुकसान 

वैज्ञानिकों के मुताबिक अगर आप डायबिटिक मरीज हैं और चोट लगने पर घाव को नजरअंदाज कर देते हैं तो ऐसा करना कई बार सेहतो को गंभीर रूप से नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में कई बार अंग विच्छेदन यानि प्रभावित अंग का घाव बढ़ जाने या फिर उसका काम करना भी बंद हो सकता है। यूएस में हर साल एक लाख से भी ज्यादा मरीजों में ऐसी स्थिति देखी जाती है। हालांकि, वैज्ञानिक एक्जोम की प्रक्रिया को समझने और घाव जल्दी भरने के लिए लगातार नई थेरेपी खोज रहे हैं। 

wounds

अन्य कारण भी हो सकते हैं जिम्मेदार 

  • इस विषय पर ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर के डायबिटेलॉजिस्ट डॉक्टर शैवाल चंडालया से बातचीत की।
  • उन्होंने बताया कि डायबिटिक मरीजों में घाव जल्दी नहीं सूखने के पीछे बढे़ हुए ब्लड शुगर लेवल को भी मुख्य कारण माना जाता है। 
  • ऐसी स्थिति में शरीर में फैगोसाइटोसिस की प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है, जिससे घाव भरने में समय लगता है। 
  • ऐसे में रेड ब्लड सेल्स घाव तक पहुंचने में असमर्थ हो जाती हैं, जिससे भी ऐसा हो सकता है। 

Read Next

एक्ट्रेस वाणी कपूर योग और मेडिटेशन कर इस तरह करती हैं दिन की शुरूआत, जानें योग करने के फायदे

Disclaimer