हेयर ट्रांसप्लांट के लिए सर्दी का मौसम बेस्ट क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें

Hair Transplant in Winter in Hindi: सर्दी के मौसम को हेयर ट्रांसप्लांट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। एक्सपर्ट से जानें क्यों-
  • SHARE
  • FOLLOW
हेयर ट्रांसप्लांट के लिए सर्दी का मौसम बेस्ट क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें


Hair Transplant in Winter in Hindi: आजकल खराब खान-पान और बालों की देखभाल न कर पाने की वजह से हेयर फॉल की समस्या बढ़ती जा रही है। कई लोग अपने झड़ते बालों से परेशान हैं। रोजाना 50 से 100 बालों का झड़ना आम है। लेकिन अगर इससे अधिक बाल झड़ते हैं, तो गंजापन तक आ सकता है। गंजेपन से छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स और उपायों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो गंजेपन को दूर करने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट कराते हैं। हेयर ट्रांसप्लांट एक बेहद आम और सामान्य प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया में सिर पर नए बाल ग्राफ्ट किए जाते हैं। हेयर ट्रांसप्लांट के बाद बालों की सही देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। आइए, इस लेख में जानते हैं हेयर ट्रांसप्लांट के लिए सर्दी का मौसम क्यों अच्छा होता है- 

हेयर ट्रांसप्लांट के लिए कौन-सा मौसम सबसे बेस्ट है?

डॉ. अमरेंद्र कुमार बताते हैं, 'वैसे तो हेयर ट्रांसप्लांट किसी भी मौसम में की जा सकती है। लेकिन सर्दी के मौसम को हेयर ट्रांसप्लांट के लिए बेस्ट माना जाता है। अगर आप हेयर ट्रांसप्लांट करवाना चाहते हैं, तो सर्दी का मौसम चुन सकते हैं।'

हेयर ट्रांसप्लांट के लिए सर्दी का मौसम बेस्ट क्यों होता है?- Why Winter is Good for Hair Transplant in Hindi

सिर को ढककर रखना

डॉ. अमरेंद्र कुमार बताते हैं, 'हेयर ट्रांसप्लांट के बाद सिर को सीधी धूप और खराब मौसम से बचाना बहुत जरूरी होता है। सर्दी के मौसम में अक्सर लोग टोपी, स्कार्फ और सिर को ढककर रखते हैं। इससे हेयर ट्रांसप्लांट खराब नहीं होता है।'

इसे भी पढ़ें- हेयर ट्रांसप्लांट कराने के कितने दिन बाद बाल उगने शुरू होते हैं? डॉक्टर से जानें

hair transplant

सूरज की किरणें

सूरज की किरणें ट्रांसप्लांट वाले बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे बालों के रोम का विकास धीमा हो सकता है। ऐसे में सर्दी का मौसम हेयर ट्रांसप्लांट के लिए अच्छा माना जाता है। सर्दी के मौसम में धूप तेज नहीं होती है। इससे बालों को नुकसान कम होता है।

पसीना कम निकलना

जब हेयर ट्रांसप्लांट किया जाता है, तो गर्मी के मौसम में पसीने की वजह से सर्जरी वाली जगह पर संक्रमण या जलन की समस्या हो सकती है। सर्दी में पसीना नहीं निकलता है। इससे हेयर ट्रांसप्लांट के बाद इंफेक्शन होने की संभावना कम हो जाती है। 

इसे भी पढ़ें- हेयर ट्रांसप्लांट के कितने सालों तक सिर पर बाल रहते हैं? एक्सपर्ट से जानें

कम फिजिकल एक्टिविटी

हेयर ट्रांसप्लांट के बाद लोगों को फिजिकल एक्टिविटी कम करने की जरूरत होती है। सर्दी में अक्सर लोग घर में ही समय बिताते हैं और बालों को नुकसान नहीं होता है।

Read Next

क्या फंगल इंफेक्शन की वजह से बाल झड़ने लगते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसके बचाव के उपाय

Disclaimer