
हमारी मांओं ने हमेशा हमें खाने से पहले फलों और सब्जियों को धोना सिखाया है। कभी सोचा है क्यों? और अगर हम ये न करें, तो क्या हो सकता है? क्या ये सिर्फ केवल कीटाणुओं से छुटकारा पाने के लिए है? तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है। रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) का कहना है कि आपको प्रत्येक उत्पाद को काटने, खाने या पकाने से पहले साफ करना चाहिए। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनको आप बिना धोएं भी खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आप सोचने बैठ गए होंगे कि ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिन्हें आप बिना धोएं भी खा सकते हैं या खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं ऐसी ही चीजों के बारे में।

बीन्स
सूखे और कैन्ड बीन्स दोनों बिना धोए सुरक्षित हैं। अगर आप उन्हें धोते हैं, तो आप उनके कुछ तत्वों को खो सकते हैं। अगर आप डिब्बाबंद बीन्स को थोड़े से पानी से धुल कर इस्तेमाल करते हैं, तो आप औसतन सोडियम की मात्रा में लगभग आधा हिस्सा काट सकते हैं। उदाहरण के लिए, किडनी बीन्स की एक कैन में 327 मिलीग्राम सोडियम होता है। अगर आप धोते हैं और उन्हें सूखा देते हैं, तो उनके पास 164 मिलीग्राम सोडियम खो देते हैं।
मशरूम
बहुत से लोग मशरूम को छिल कर दोबारा धो कर तब इसका इस्तेमाल करते हैं। जबकि यूएसडीए की सिफारिश है कि आप किसी भी उत्पाद को धोएं, जिसके लेबल पर लिखा है कि धोना जरूरी है। दूसरी ओर, मशरूम में अक्सर बैक्टीरिया होता है। पर इसे धोना सही नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि मशरूम को साफ करने का सही तरीका ये है कि आप नम कपड़े से इसे साफ करें। उन्हें 30 मिनट के लिए नमकीन गुनगुने पानी में भिगोएं। फिर इसे नम कपड़ो से पोंछ कर इस्तेमाल करें।
खुद को हेल्दी रखने के बारे में कितने जागरूक हैं आप? खेलें ये क्विज :
इसे भी पढ़ें : गर्मियों का सबसे स्वादिष्ट फल आम खाने के आप भी हैं शौकीन तो ध्यान दें, ऐसे पहचानें आम खट्टा है या मीठा?
एवोकाडो
आप एवोकाडो का छिलका नहीं खाते हैं, तो आपको इसे क्यों धोना चाहिए? इसके पीछे कुछ लोग ये सोचते हैं कि छिलके से बैक्टीरिया और गंदगी को एवोकैडो में स्थानांतरित कर सकते हैं। जबकि अगर आपने पानी से एक बार एवोकाडो को धो दिया है, तो आपको इसे दोबारा धोने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा करने से अब आप इसके खनिज तत्वों को भी धो डालेंगे। इसलिए ऐसे फलों का खास ध्यान रखें, जिनमें छिलके हों।

पास्ता
पास्ता को धोने से पहले या बाद में पकाने के लिए कोई खाद्य सुरक्षा कारण नहीं है। पर कुछ लोग स्टार्च को हटाने के लिए पास्ता को धो देते हैं, लेकिन इससे सॉस के लिए नूडल्स का स्टॉर्च बाहर निकल जाता है। वहीं इसी स्टॉर्च के कारण पास्टा मसालों में मिल कर टेस्टी बनता है। अगर आप उसे धो कर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप इसे खराब कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : मूंगफली भिगोकर खाने से मिलती है बादाम से ज्यादा ताकत, मसल्स बनाने वालों के लिए है रामबाण
इन बातों का रखें खास ख्याल
- -वहीं कोशिश करें कि आप डिब्बा बंद और अच्छी चीजों का इस्तेमाल करें।
- - वहीं खाने की चीजों को डिब्बा इस्तेमाल करने से पहले अपने हाथों को गर्म पानी और साबुन से धोएं।
- -मशरूम के लिए तौलिए का इस्तेमाल करें और सीधे पानी से धोने से बचें।- खरबूजे जैसे मोटी चमड़ी वाले उत्पाद पर वनस्पति ब्रश का उपयोग करें।
- -गोभी, ब्रोकोली, और सलाद को ठंडे पानी में 2 मिनट के लिए भिगोएं।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version