Doctor Verified

खाना खाते समय टीवी या फोन क्यों नहीं इस्तेमाल करना चाहिए? जानें डॉक्टर से

ज्यादातर लोग खाना खाते समय फोन या टीवी देखना पसंद करते हैं। अगर आप भी इन्हीं ईटिंग हैबिट्स को फॉलो कर रहे हैं, तो यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि टीवी या फोन देखते हुए खाना सेहत के लिए सही है या नहीं?
  • SHARE
  • FOLLOW
खाना खाते समय टीवी या फोन क्यों नहीं इस्तेमाल करना चाहिए? जानें डॉक्टर से


ज्यादातर लोगों को खाना खाते समय फोन या फिर टीवी देखने की आदत होती है। कई लोगों का यह तक कहना होता है कि अगर यह खाना खाते समय फोन या टीवी नहीं देखते हैं, तो खाना गले से नीचे नहीं उतरता है। बच्चों से बड़ों तक हर उम्र के लोगों में यह आदत पाई जाती है। खाना खाते समय मनोरंजन की यह आदत बिजी शेड्यूल के कारण है। दरअसल, लोग अपनी जिंदगी में इतने बिजी हो गए हैं कि उनके पास मनोरंजन का समय ही नहीं होता है। ऐसे में वह मल्टी टास्किंग करने पर मजबूर हो जाते हैं। यहां सवाल यह उठता है कि क्या खाना खाते हुए फोन या टीवी देखने की आदत सेहत के लिए फायदेमंद है या नहीं? आज के इस आर्टिकल में हम एमबीबीएस डॉक्टर डॉ. रोहिणी सोमनाथ पाटिल से जानेंगे कि खाना खाते हुए फोन या टीवी देखने का सेहत पर कैसा असर होता है। आइए विस्तार से जानते हैं।

खाना खाते हुए फोन या टीवी चलना चाहिए?

eating while watching phone

जी नहीं, आपको खाना खाते समय फोन या टीवी चलाने की भूल नहीं करनी चाहिए। दरअसल, खाना खाते समय टीवी या फोन चलाने से आपका ध्यान बट जाता है। इस स्थिति में आपका फोकस खाने पर नहीं होता है। ऐसे में बॉडी डाइजेस्टिव एंजाइम्स को सीक्रिट नहीं कर पाती है। ऐसे में आपका खाना सही तरह से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। बता दें कि गट और दिमाग का सीधा संबंध होता है। अगर आप सही समय पर सही तरह से सही चीजों का सेवन नहीं करते हैं, तो ब्लोटिंग, एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। इससे आप सही तरह किसी काम में फोकस नहीं कर पाते हैं और थकान, चिड़चिड़ापन जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं।

खाना खाते हुए इन बातों का रखें ख्याल

- आपको खाना खाते समय ध्यान रखना चाहिए कि टीवी और फोन का इस्तेमाल नहीं करना है।
- खाना के समय पर ध्यान देना जरूरी है। आप भूलकर भी खाना देर रात में न खाएं।
- खाने को मुंह में कम से कम 18 से 20 बार चबाएं। इससे खाना आसानी से पच जाता है।
- खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं। इससे डाइजेशन प्रक्रिया खराब हो जाती है।    

टीवी देखते हुए खाने से होंगी ये समस्याएं

मोटापा बढ़ सकता है

जैसा हमने आपको बताया कि खाना खाते समय टीवी या मोबाइल देखने से खाना अच्छी तरह पांच नहीं पाता है। साथ ही, खाने पर ध्यान न होने की वजह से इंसान ओवरईटिंग कर लेता है। ऐसे में व्यक्ति का मोटापा बढ़ सकता है और कई सारी बीमारियों की शुरुआत हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- क्या डायबिटीज के मरीज प्रोटीन शेक पी सकते हैं? डॉक्टर से जानें

पाचन से जुड़ी परेशानियां

टीवी या मोबाइल देखते हुए खाना खाने से पाचन-तंत्र से जु़ड़ी समस्याएं हो सकती हैं। बता दें कि सही तरीके से खाने को न चबाने की वजह से भोजन पच नहीं पाता। ऐसे में कब्ज, पेट में दर्द, अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Rohini Patil (@dr.rohini.somnath.patil)

डायबिटीज का खतरा

बता दें कि डायबिटीज एक खतरनाक और लाइलाज बीमारी है। इसे बस कंट्रोल ही किया जा सकता है। अगर खाना खाते वक्त आप टीवी या मोबाइल देखते हैं, तो डायबिटीज होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इस आदत से मेटाबॉलिज्म स्लो होता है। ऐसे में वजन भी बढ़ने लगता है।  

इसे भी पढ़ें- क्या प्रेग्नेंसी में डायबिटीज के कारण गर्भ में शिशु की मृत्यु हो सकती है? जानें डॉक्टर से

कुल मिलाकर, आपको खाना खाते समय टीवी या फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे शरीर को बहुत नुकसान होता है। इस तरह की गलत ईटिंग हैबिट्स के कारन इंसान को पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में खाने को शांति और फोकस के साथ ही खाएं।

Read Next

फाइबर खाने से नहीं होगी ब्लोटिंग (पेट फूलने की समस्या), एक्सपर्ट से जानें खास डाइट टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version