Fri Sep 11, 2026 | 06:55 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

गर्मियों में हल्का भोजन क्यों करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

गर्मियों में शरीर का तापमान बढ़ने के कारण पाचन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, इस मौसम में हल्का फूड खाने की सलाह दी जाती है, आइए जानते हैं क्यों? 

गर्मी का मौसम शुरू होते ही हमारा खाना खाने का मन पूरी तरह हटने लगता है। भोजन करना हमारे लिए किसी बड़े टास्क से कम नहीं होता है। गर्मियों में शरीर का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है बढ़ते तापमान का असर हमारे पाचन, एनर्जी लेवल और संपूर्ण स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में लोग हल्का भोजन करना पसंद करते हैं, जो न सिर्फ उन्हें अच्छा महसूस करवाने में मदद करता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसलिए, आइए इस लेख में हम हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि गर्मी में हल्का खाना क्यों खाना चाहिए?

गर्मियों में हल्का भोजन क्यों करना चाहिए?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि, गर्मी के मौसम में हमारे शरीर की अग्नि मंद हो जाती है, जिससे पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। अगर इस दौरान गुरु आहार यानी हैवी फूड्स का सेवन किया जाता है तो यह पेट में भारीपन का कारण बन सकता है, जो आलस और सुस्ती जैसी समस्याओं को बढ़ाता है। साथ ही, हैवी फूड से अजीर्ण (बदहजमी), एसिडिटी, पाइल्स और अम्ल-पित्त जैसे लक्षण होने का खतरा बना रहता है। इसलिए इस मौसम में आसानी से पचने वाला और हल्का भोजन करना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: हल्का भोजन करने के बाद भी पेट फूलता (Bloating) है? एक्‍सपर्ट से जानें कारण

गर्मियों में हल्का भोजन करने के फायदे

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, गर्मी के मौसम में हल्का खाना खाने से कई तरह के फायदे हो सकते हैं, जैसे-

1. पचने में आसानी

गर्मियों में हमारा पाचन तंत्र धीमा हो जाता है। ऐसे में भारी और तला-भुना खाना पचने में ज्यादा समय लेता है, जिससे गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, हल्का भोजन जैसे दाल, खिचड़ी, हरी सब्जियां और फल का सेवन करने से ये आसानी से पच जाते हैं और पेट को आराम देते हैं।

2. शरीर को ठंडक देना

गर्म मौसम में शरीर का तापमान पहले से ज्यादा होता है। ऐसे में हैवी फूड्स का सेवन शरीर में ज्यादा गर्मी पैदा कर सकता है, जबकि हल्का और लिक्विड डाइट शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।

Why-light-food-in-summer-inside

3. शरीर को एनर्जी मिलती है

गर्मियों में हैवी फूड्स के बाद अक्सर सुस्ती और आलस महसूस होती है। जबकि हल्का भोजन करने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और आपको दिनभर एक्टिव रहने और शरीर की एनर्जी बनाए रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में अपने खानपान में शामिल करें ठंडी तासीर वाले ये 4 मसाले, बढ़ेगी इम्यूनिटी

4. डिहाइड्रेशन से बचाव

गर्मियों में पसीने के कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में हल्का भोजन, खासकर फल और सब्जियां शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखने में मदद करते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं।

निष्कर्ष

गर्मियों में हल्का, ताजा और पौष्टिक भोजन करने से पाचन को बेहतर रखने के साथ शरीर को ठंडा, हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद मिलती है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • 1. हल्का भोजन करने से शरीर ठंडा कैसे रहता है?

    भारी खाना पचाने के लिए शरीर को ज्यादा एनर्जी खर्च करनी पड़ती है, जिससे शरीर के अंदर गर्मी पैदा हो सकती है। जबकि हल्का भोजन आसानी से पच जाता है, जो शरीर के अंदर के तापमान को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है।
  • 2. गर्मियों में भूख कम क्यों लगती है?

    गर्मी के कारण हमारा शरीर एनर्जी बचाने और तापमान को कंट्रोल करने की कोशिश करता है। इस प्रक्रिया में पाचन तंत्र की अग्नि धीमी हो जाती है, जिससे दिमाग को कम भूख लगने का संकेत मिलता है।
  • 3. रात को हल्का भोजन क्यों जरूरी है?

    रात के समय हमारा मेटाबॉलिज्म सबसे ज्यादा धीमा होता है। गर्मियों में रात के समय भारी खाना खाने से नींद में कमी, ब्लोटिंग और अगले दिन सुस्ती की समस्या हो सकती है, इसलिए हल्का भोजन करना चाहिए।

Read Next

क्या डाइटिंग के दौरान आम खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 29, 2026 11:58 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Apr 29, 2026 11:58 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content