क्या आपके गालों पर रेडनेस नजर आ रही है? त्वचा में कई तरह के संक्रमण होते हैं जिनमें से एक है गालों पर नजर आने वाली रेडनेस। रेडनेस के कारण दर्द, सूजन, दाने या रैशेज नजर आ सकते हैं। लेकिन गाल में रेडनेस नजर आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनके बारे में हम आगे जानेंगे। साथ ही आपको बताते हैं कुछ आसान उपाय जिनकी मदद से आप चेहरे की सूजन दूर कर सकते हैं।
गालों में रेडनेस के कारण
- संक्रमण के कारण गाल में रेडनेस या रैशेज हो सकते हैं।
- पानी की कमी के कारण त्वचा में रूखेपन से रैशेज हो सकते हैं।
- तनाव के कारण त्वाच में लाल स्पॉट्स नजर आ सकते हैं।
- कसरत के दौरान शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। इससे त्वचा में रैशेज नजर आ सकते हैं।
- रोसैसिया एक त्वचा रोग है जिसके कारण रेड स्पॉट्स हो सकते हैं।
- जो लोग शराब का ज्यादा सेवन करते हैं, उनकी त्वचा में रेडनेस या रैशेज नजर आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- गालों पर खुजली क्यों होती है? जानें इसके 5 कारण
गालों की रेडनेस दूर करने के उपाय
गालों में रेडनेस दूर करने के लिए निम्न उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं-
1. खीरा
खीरे में फाइटोकेमिकल्स मौजूद होते हैं। चेहरे की रेडनेस कम करने के लिए खीरे को पीसकर पेस्ट बना लें। खीरे का पेस्ट गाल पर लगाएं। 10 से 15 मिनट पेस्ट को लगा रहने दें। फिर साफ पानी से त्वचा को धो लें। इस प्रयोग को दिन में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. एलोवेरा जेल
त्वचा की सूजन और रेडनेस कम करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल को त्वचा पर लगाएंगे। 10 से 15 मिनट लगाएं रखें। फिर ठंडे पानी से त्वचा को साफ कर लें। एलोवेरा की मदद से डेड सेल्स को ठीक करने में मदद मिलती है। एलोवेरा त्वचा को हेल्दी बनाता है और इंफेक्शन दूर करता है।
3. विटामिन सी पाउडर
विटामिन सी की मदद से त्वचा को एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। इनकी कमी के कारण भी त्वचा में रेडनेस नजर आ सकती है। विटामिन सी पाउडर में नारियल तेल मिलाएं। नारियल तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इंफेक्शन दूर करने के लिए 1 चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच विटामिन सी पाउडर मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। लेप सूख जाने के बाद त्वचा को ठंडे पानी से धोकर क्रीम लगा लें।
4. टी ट्री ऑयल
गाल पर लाल रैशेज नजर आ रहे हैं? इलाज के लिए टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। टी ट्री ऑयल में माइक्रोबियल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। त्वचा की रेडनेस खत्म करने के लिए टी ट्री ऑयल को बादाम या नारियल तेल के साथ मिलाएं और त्वचा पर लगाएं। दिन में 2 बार इस उपाय का प्रयोग कर सकते हैं।
5. बर्फ
गाल पर रैशेज या रेडनेस हो रही है, तो आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। ठंडी थैरेपी के जरिए आप, संक्रमण का इलाज कर सकते हैं। बर्फ की मदद से सूजन दूर होती है। रैशेज दूर करने के लिए त्वचा की रेडनेस दूर होती है।
गाल पर रेडनेस नजर आती है, तो मसालेदार खाने से बचें। त्वचा पर ऐसी क्रीम या लोशन का इस्तेमाल न करें जिसमें किसी प्रकार की खुशबू हो।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version