मां बनना किसी चैलेंज से कम नहीं होता है। मां बनने के बाद महिलाओं के मन में कई तरह के सवाल आते हैं। बच्चों का ख्याल कैसे रखना चाहिए, बच्चे को क्या खिलाना और पिलाना चाहिए, बच्चों की मालिश कैसे करनी चाहिए और बच्चों को किस तरह के पकड़ना चाहिए, ऐसे कई सवाल हैं, जो पहली मां बनने के बाद महिलाओं के मन में आते हैं। मन के सवाल खत्म होने से पहले हमारे यहां के पुराने रीति-रिवाज नई मां को और भी ज्यादा परेशान कर जाते हैं। जैसे बच्चे को जन्म के तुरंत बाद शहद चटना। जन्म के साथ ही बच्चे को सेहतमंद रखने के लिए जन्म घुट्टी पिलाना।
1 साल पहले जब मैं मां बनीं थीं, तब मेरे पड़ोस की आंटियां मेरी मां और भाभी के पीछे पड़ गई थीं कि छोटा बच्चा है इसे जन्म घुट्टी दो। जन्म घुट्टी देने से बच्चा सेहतमंद रहता है। बीमारियों का खतरा कम होता है। आंटियों द्वारा तमाम तरह का प्रेशर बनाने के बावजूद मेरी मां ने बेटे को जन्म घुट्टी नहीं दी। लेकिन हर कोई ऐसा नहीं करता है। घर की दादी-नानी और बुजुर्गों की सलाह पर नई मांएं बच्चों को जन्म घुट्टी दे देती हैं। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आनंद केयर क्लीनिक के बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. तरूण आनंद का कहना है कि बच्चों को किसी भी परिस्थिति में जन्म घुट्टी देना बिल्कुल भी सही नहीं है। डॉ. तरूण आनंद ने इस विषय पर इंस्टाग्राम पर वीडियो भी शेयर किया है।
इसे भी पढ़ेंः शिशु को स्तनपान कराते समय एक ब्रेस्ट से दूसरे पर कब करना चाहिए शिफ्ट? डॉक्टर से जानें
बच्चे को जन्म घुट्टी क्यों नहीं देनी चाहिए ?- Why Janam Ghutti is Not Safe for Babies
डॉ. तरूण आनंद के अनुसार, बच्चे के जन्म के साथ ही उसकी पाचन क्रिया बननी शुरू हो जाती है। जन्म के बाद 6 महीने तक बच्चे की पाचन क्रिया ऐसी होती है, वह सिर्फ मां का का दूध ही पच पाता है। जो महिलाएं पहली बार मां बनीं हैं और शिशु के जन्म के बाद ही पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए शिशु को जन्म घुट्टी देने लगती हैं, तो यह पूरी तरीके से गलत है। जन्म घुट्टी को बनाने के लिए शहद, चीनी, प्रिजर्वेटिव और कई तरह के आयुर्वेदिक हर्ब्स का इस्तेमाल किया जाता है। अगर बच्चे कम उम्र में जन्म घुट्टी पीते हैं, तो उनके शारीरिक विकास में परेशानी आ सकती है।
इसे भी पढ़ेंः क्या स्तनपान करवाते समय ब्रा पहनना सही है? एक्सपर्ट से जानें
View this post on Instagram
बच्चों को जन्म घुट्टी देने के नुकसान- Side effects of Janam Ghutti
इंस्टाग्राम वीडियो में डॉ. तरूण ने बच्चों को जन्म घुट्टी देने से कौन से नुकसान हो सकते हैं, इसकी जानकारी दी है।
1. एलर्जी का जोखिम: जन्म घुट्टी में इस्तेमाल होने वाले आयुर्वेदिक हर्ब्स बच्चों के शरीर में जाकर एलर्जिक रिएक्शन पैदा कर सकते हैं। जिसकी वजह से शारीरिक और त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है।
2. वैज्ञानिक प्रमाण नहीं: डॉक्टर के अनुसार, जन्म घुट्टी देने से बच्चों को किसी तरह का कोई फायदा पहुंचाता है, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
3. बोटुलिज्म का जोखिम: जन्म घुट्टी को बनाने के लिए शहद का इस्तेमाल किया जाता है। इसके कारण बच्चों में बोटुलिज्म का जोखिम बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ेंः बच्चे की दूध की बोतल साफ करते समय जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान, वरना बीमार पड़ सकता है बच्चा
इसे भी पढ़ेंः बच्चे की दूध की बोतल साफ करते समय जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान, वरना बीमार पड़ सकता है बच्चा
4. पोषण में बाधा: जन्म घुट्टी के बच्चे के प्राकृतिक भोजन कार्यक्रम को बाधित कर सकता है, जिससे उनके पोषण सेवन पर असर पड़ सकता है।
5. पाचन संबंधी समस्याएं: जन्म घुट्टी का हर्बल फॉर्मूलेशन बच्चे के नाजुक पाचन तंत्र के लिए बहुत नुकसानदायक साबित होता है। इसकी वजह से बच्चों को दस्त और उल्टी की समस्या हो सकती है।
डॉ. तरूण आनंद के अनुसार किसी भी परिस्थिति में बच्चों को जन्म घुट्टी या दादी-नानी द्वारा बताई गई चीजों का सेवन कराने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है।
Image Credit: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version