किसी भी काम को सही तरीके से करने के लिए फोकस होना बेहद आवश्यक होता है। लेकिन, आपने खुद इस बात को महसूस किया होगा कि जब आप बीमार होते हैं या आपको सर्दी जुकाम होता है, तो आपका मन किसी भी काम में नहीं लग पाता है। दरअसल, इस समय आपकी बॉडी खुद को रिकवर कर रही होती हैं, ऐसे में आप किसी भी काम में फोकस नहीं कर पाते हैं। इसी तरह साइनस की समस्या में व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी होती है। इस समस्या में व्यक्ति की नाक बंद रहती है। जिसकी वजह से व्यक्ति को किसी भी काम में फोकस करने में परेशानी होती है। मैक्स अस्पताल शालीमार बाग के ईएनटी विभाग के डॉक्टर राजेश ने बताया कि साइनस की समस्या में काम में फोकस करने में परेशानी क्यों होती हैं।
साइनस की समस्या में काम में फोकस न कर पाने के कारण - Causes Not Being Able To Concentrate At work Due To Sinus Problems in Hindi
नाक बंद होना
साइनस की समस्या होने पर किसी भी काम में फोकस न कर पाने के पीछे नाक का बंद होना एक बड़ी वजह है। नाक बंद होने की वजह से सांस लेने में परेशानी होती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम होने लगता है। ऐसे में न्यूरोलॉजिकल बदलाव होते हैं और ब्रेन जल्दी थकान होने लगती है। इसके अलावा, नाक बंद होने पर आप बार-बार जोर से सांस लेते हैं, ऐसे में आपका फोकस ब्रेक हो जाता है।
साइनस सिरदर्द होना
साइनस होने पर कुछ लोगों को सिरदर्द और नाक में दर्द महसूस होता है। तेज सिर दर्द की वजह से भी आप किसी भी काम में फोकस नहीं कर पाते हैं। इससे आपकी दिनभर की प्रोडक्टिविटी पर भी असर पड़ता है। ऐसे में आप सिकाई कर साइनस के दर्द को कम कर सकते हैं।
साइनसाइटिस और कॉग्निटिव फंक्शन
साइनसाइटिस, साइनस की सूजन, कॉग्निटिव फंक्शन (संज्ञानात्मक - किसी कार्य को सिखना) पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकती है। सूजन और संक्रमण शरीर में सूजन को ट्रिगर कर सकता है, जिससे "ब्रेन फॉग" की समस्या हो सकती है। इसके अलावा कॉग्निटिव प्रॉब्लम आपकी समझने की क्षमता पर दबाव डालती है। ऐसे में आपको तुरंत साइनस का इलाज कराना चाहिए।
एलर्जिक राइनाइटिस
एलर्जिक राइनाइटिस, जिसे आमतौर पर हे फीवर के रूप में जाना जाता है। यह समस्या भी साइनस की वजह से हो सकती है, इससे आप काम में फोकस नहीं कर पाते हैं। दरअसल, धूल के कण और पालतू जानवरों की रूसी के एलर्जिक नाक के कन्जेशन और आंखों में इंफेक्शन को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में आपको साफ सफाई का ध्यान रखना होता है। इससे एलर्जिक राइनाइटिस के जोखिम को कम किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : साइनस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और उपाय
साइनस की समस्या कम करने के लिए व्यक्ति को जीवनशैली में महत्वपूर्ण बदलाव करने होते हैं। नियमित व्यायाम, फलों और सब्जियों से भरपूर संतुलित आहार और हाइड्रेटेड रहने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जिससे साइनस के कारण होने वाले अन्य रोगों को रोकने में मदद मिलती हैं। साइनस की समस्या होने पर आप तुरंत किसी डॉक्टर की सलाह लें। डॉक्टर समय रहते इस समस्या को गंभीर होने से पहले ही इलाज शुरू कर देते हैं।