Does Drinking Turmeric Water Clear Skin: स्किन को हेल्दी रखने के लिए न्यूट्रिशन और स्किन केयर दोनों जरूरी है। अक्सर त्वचा की देखभाल पर तो हम ध्यान दे पाते हैं। लेकिन त्वचा के पोषण को नजरअंदाज कर बैठते हैं। हमारी यही गलती स्किन प्रॉब्ल्म्स बढ़ाने का कारण बनने लगती है। इसके कारण स्किन एलर्जी, इन्फेक्शन, पिंपल्स और एक्ने जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ने लगता है। त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए हल्दी का पानी काफी फायदेमंद माना गया है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण होते हैं। ये प्राकृतिक गुण स्किन इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। लेकिन त्वचा के लिए हल्दी का पानी कैसे काम करता है, इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि अलाइव वेलनेस क्लीनिक के डायरेक्टर और चीफ डर्मोटोलॉजिस्ट डॉ चिरंजीव छाबड़ा से।
त्वचा की समस्याओं में हल्दी का पानी पीना क्यों फायदेमंद है? Why Drinking Haldi Water Good For Skin Problems
इन्फेक्शन खत्म करता है- Reduce Skin Infections
हल्दी के पानी का सेवन त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं में किया जाता है। इसमें करक्यूमिन पाया जाता है, जो एक आवश्यक कंपाउंड है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। हल्दी के पानी का सेवन करने या इसे त्वचा पर लगाने से पिंपल्स की समस्या कम होती है। यह त्वचा की सूजन कम करने और बैक्टीरिया बढ़ने से भी रोकता है।
शरीर के अंदर के घाव भरते हैं- Heal Wounds
शरीर के बाहरी और आंतरिक घाव भरने के लिए हल्दी का सेवन करना फायदेमंद होता है। अगर आपको शरीर में कहीं चोट लगी है, तो कुछ दिन हल्दी का पानी पीने से आपको काफी राहत मिल सकती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुए के साथ एंटी-सेप्टिक गुण भी होते हैं, जिससे घाव जल्दी भरने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- त्वचा से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं के लिए इस्तेमाल करें ये 4 घरेलू नुस्खे, मिलेगा फायदा
उम्र के लक्षण कंट्रोल करता है- Reduce Ageing Signs
हल्दी के पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। इससे त्वचा पर दिखने वाले उम्र के लक्षण भी कम हो जाते हैं। यह प्रीमैच्योर एजिंग और रिंकल्स की समस्या कम करने में मदद करता है।
त्वचा की रंगत निखारता है- Gives Skin Glow
हल्दी में मौजूद प्राकृतिक गुण त्वचा को निखारने में मदद करते हैं। हल्दी का पानी पीने से डार्क स्पॉट्स, डल स्किन और पिगमेंटेशन की समस्या कंट्रोल होती है। इसके सेवन से त्वचा की रंगत सुधरती है और निखार बना रहता है।
स्किन डिटॉक्स होती है- Detox The Skin
हल्दी का पानी रोज पीने से स्किन डिटॉक्स होती है। यह त्वचा को हेल्दी करने में भी मदद करता है। यह एक्जिमा और रोसैसिया जैसी समस्याओं को कंट्रोल करता है। इससे लालिमा और त्वचा की जलन से भी राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें- किसी भी व्यक्ति को हो सकती हैं त्वचा से जुड़ी ये 5 आम समस्याएं, जानें किस समस्या में क्या करना जरूरी
इन बातों का रखें ध्यान
- आप हल्दी का सेवन दिन में कभी भी कर सकते हैं।
- स्वाद के लिए आप इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं।
- एक गिलास पानी में आधा चम्मच हल्दी डालकर इसे उबाल लें। हल्का ठंडा होने पर इसमें थोड़ा शहद मिलाकर इसका सेवन करें।
- अगर आप स्वास्थ्य से जुड़ी किसी समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।