रात को सोने से पहले क्यों होती है पेट में गुड़गुड़? जानें इसका सेहत से कनेक्शन

पेट से गुड़गुड़ की आवाज आने पर ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज करते हैं। लोगों को लगता है कि ये बहुत ही सामान्य प्रक्रिया है।
  • SHARE
  • FOLLOW
रात को सोने से पहले क्यों होती है पेट में गुड़गुड़? जानें इसका सेहत से कनेक्शन


Reasons for Stomach Rumbling: दिनभर काम करने के बाद जब हम रात को सुकून से बैठते हैं, तो अपने शरीर के बारे में कई सारी बातें सोचते हैं। शांति से बैठते ही अचानक पेट से गुड़गुड़ की आवाज आती है। जब पेट अचानक से गुड़गुड़ करता तो हम में से ज्यादातर लोग इसे इग्नोर कर देते हैं। पेट में से आने वाली आवाज के कई कारण हो सकते हैं। वैसे तो पेट में गुड़गुड़ होना एक आम बात है, लेकिन इसका सेहत से बहुत बड़ा कनेक्शन है। कई बार पेट से आने वाली गुड़गुड़ की आवाज कई बीमार शरीर के अंदर होने वाली बीमारियों की वजह से हो सकती है। आइए जानते हैं पेट से गुड़गुड़ की आवाज आखिरकार क्यों आती है?

भूख हो सकती है वजह

यदि आप लंबे समय तक कुछ नहीं खाते हैं, तो इसकी वजह से पेट से गुड़गुड़ की आवाज आ सकती है। एक या दो बार ऐसी आवाजें आती हैं तो ठीक है लेकिन लंबे समय तक ये होता है तो समझ लें कि शरीर को सुक्रोज और ग्लूटेन से एलर्जी हो रही है। ऐसे में सुक्रोज और ग्लूटेन युक्त पदार्थों का सेवन करने से बचें। 

 

इसे भी पढ़ेंः शरीर में हैप्पी हार्मोन्स बढ़ाने के लिए क्या खाएं? जानें 5 फूड्स

 

गैस और कब्ज बन सकता है कारण

खाना खाने के तुरंत बाद अगर आप बिस्तर में जाकर सो जाते हैं तो इसकी वजह से पेट में गैस और कब्ज की समस्या होने लगती हैं। गैस, कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं के कारण भी पेट में गुड़गुड़ की आवाज आ सकती है। इस स्थिति से बचने के लिए रात में हल्का खाना खाएं। खाना खाने के बाद 10 से 15 मिनट टहलें। 

इसे भी पढ़ेंः पेट की सेहत को हमेशा दुरुस्त रखने के लिए फॉलो करें ये 5 आयुर्वेदिक नियम

मसालेदार खाने की वजह से

पेट में गुड़गुड़ की आवाज ज्यादा मसालेदार और तेल वाला खाना खाने की वजह से भी हो सकती है। दरअसल, ज्यादा तेल और मसाले वाला खाने की वजह से पेट से गुड़गुड़ की आवाज आ सकती है। इसलिए रात को मसालेदार खाना खाने से बचें।

पेट से गुड़गुड़ की आवाज से राहत कैसे पाएं

पेट के अंदर की ये आवाजें बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये शरीर के आंतरिक अंगों की कार्यक्षमता पर जांच रखने में आपकी सहायता करती हैं। यदि आपको इन आवाजों से बचना है, तो आप रोज सुबह उठकर ब्रिस्‍क वॉक करें। इससे पेट की गैस को निकालने में सहायता मिलेगी। 

पेट में इस तरह की समस्या न हो इसके लिए सुबह की शुरुआत गर्म पानी से करें। दिन में ज्यादा चाय, कॉफी और सोडा पीने से बचें। कई बार कैफीन की ज्यादा मात्रा लेने से भी पेट में गुड़गुड़ की आवाज आती है। अगर पेट में आवाजें एक या दो दिन रहती है, तो ये समस्या सामान्य हो सकती है, लेकिन ये ज्यादा समय तक रहती है तो डॉक्टर से संपर्क करें।

 

Read Next

मॉनसून में जल्दी पड़ते हैं बीमार? Low Immunity का कारण हो सकती हैं ये 5 गलत‍ियां

Disclaimer