सर्दियों में स्किन से जुड़ी समस्याएं अक्सर बढ़ जाती हैं। ठंडी हवा और तापमान में गिरावट स्किन से नमी को छीनकर डिहाइड्रेट कर देती है जिससे त्वचा शुष्क होकर फटने लगती है। इससे पूरे स्किन में खुजली होने लगती है और कई बार ये लंबे समय तक बनी रहती है लेकिन क्या सिर्फ यही कारण है सर्दियों में शरीर की खुजली का? नहीं, इसके अलावा भी त्वचा में खुजली होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, इस बारे में विस्तार से बात करने के लिए हमने Dr. Vijay Singhal, Senior Consultant Dermatology Shri Balaji Action Medical Institute Delhi से बात की।
सर्दियों में शरीर में ज्यादा खुजली क्यों होती है-Causes of body itching in winters?
Dr. Vijay Singhal बताते हैं कि सर्दियों के मौसम में शरीर में खुजली की समस्या आम है। इसकी सबसे बड़ी वजह त्वचा का अत्यधिक सूख जाना है जो कि ड्राई स्किन का कारण बन सकती है। ठंड के मौसम में हवा में नमी कम हो जाती है, जिससे त्वचा की ऊपरी परत से प्राकृतिक नमी निकलने लगती है। नतीजा यह होता है कि त्वचा रूखी, खिंची हुई और खुजलीदार महसूस होने लगती है और यही लगातार होने वाली खुजली का कारण बन जाती है। इसके अलावा भी सर्दियों में शरीर में ज्यादा खुजली होने के कई कारण हैं, जैसे कि
1. गर्म पानी से बार-बार नहाना
डॉ. सिंघल बताते हैं कि सर्दियों में लोग गर्म पानी से नहाते हैं जो कि स्किन को अंदर से ड्राई कर देती है। दरअसल, गर्म पानी त्वचा की नमी को छीन लेती है और स्किन पोर्स को डिहाइड्रेट कर देती है। इससे त्वचा अंदर से सूख जाती है और यही ड्राईनेस लगातार होने वाली खुजली की वजह बन जाती है।

2. हार्श साबुन या बॉडी वॉश का इस्तेमाल
हार्श साबुन या बॉडी वॉश जिसके बाद स्किन सूखी हुई नजर आती है ये सर्दियों में शरीर में होने वाली खुजली की वजह बन सकती है। होता ये है कि हार्ड साबुन में एल्कलाइन तत्व या तेज डिटर्जेंट होते हैं जो त्वचा के सुरक्षात्मक तेलों को हटा देते हैं, जिससे त्वचा रूखी और खिंची हुई महसूस होती है। इसके अलावा साबुन में मिलाए गए परफ्यूम और आर्टिफिशियल कलर आम तौर पर जलन और एलर्जी पैदा करने वाले तत्व होते हैं जो कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस का कारण बन सकते हैं और इसकी वजह से आपको बार-बार खुजली की दिक्कत हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में डैंड्रफ दूर करने के लिए ऐसे इस्तेमाल करें ग्लिसरीन, स्कैल्प ड्राईनेस से भी मिलेगा छुटकारा
3. हीटर या ब्लोअर के लगातार संपर्क में रहना
हीटर या ब्लोअर के लगातार संपर्क में रहना भी खुजली को बढ़ा देता है। दरअसल, ये दोनों ही चीजों का इस्तेमाल स्किन को अंदर से डिहाइड्रेट कर देती है जिससे त्वचा में तेज खुजली की दिक्कत होने लगती है। इसके अलावा जो लोग ज्यादा इन दोनों के संपर्क में रहते हैं उन्हें खुजली की दिक्कत और हो सकती है।
सर्दियों में शरीर में खुजली के अन्य कारण
इसके अलावा जिन लोगों को पहले से एक्जिमा, सोरायसिस, एलर्जी, डायबिटीज या थायरॉइड जैसी समस्याएं होती हैं, उनमें सर्दियों में खुजली ज्यादा परेशान कर सकती है। बुज़ुर्गों में उम्र के साथ त्वचा की ऑयल ग्रंथियां कम सक्रिय हो जाती हैं, इसलिए उन्हें यह समस्या अधिक होती है।
इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में बच्चों की त्वचा की देखभाल के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, नहीं होगी ड्राईनेस
इसलिए नहाते समय बहुत गर्म पानी से बचें और माइल्ड, मॉइश्चराइजिंग साबुन का इस्तेमाल करें। नहाने के तुरंत बाद, जब त्वचा हल्की गीली हो, तब मोटा मॉइश्चराइजर या बॉडी लोशन जरूर लगाएं। दिन में 2 से 3 बार मॉइश्चराइजर लगाने से त्वचा की नमी बनी रहती है। साथ ही, पर्याप्त पानी पिएं, फल-सब्जियां और हेल्दी फैट्स जैसे नट्स और सीड्स डाइट में शामिल करें।
अगर खुजली बहुत ज्यादा हो, लाल चकत्ते, फटना या खून आना शुरू हो जाए, तो इसे नजरअंदाज न करें और त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लें। सही देखभाल से सर्दियों की खुजली से आसानी से राहत पाई जा सकती है।
FAQ
खुजली को तुरंत कैसे रोकें?
खुजली को तुरंत रोकने के लिए अपनी स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाएं या एलोवेरा जेल लगा लें। इसके अलावा आप कोई ठंडी चीज लगा सकते हैं जो कि स्किन को राहत पहुंचाने में मददगार है।कौन से विटामिन की कमी से शरीर में खुजली होती है?
शरीर में विटामिन ए, डी और बी की कमी से खुजली की दिक्कत बढ़ सकती है। ऐसे में जरूरी है आप इन विटामिन की कमी से बचें और ज्यादा खुजली की समस्या होने पर डॉक्टर से इन विटामिन की कमी का टेस्ट करवाएं।खुजली में क्या पीना चाहिए?
अगर आपको खुजली की समस्या परेशान कर रही है तो आपको उन चीजों को पीना चाहिए जो कि शरीर को ठंडा करे और आपको सेहत से जुड़ी समस्याओं से बचाने में मदद करे।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 20, 2026 16:41 IST
Modified By : Pallavi Kumari Jan 20, 2026 16:41 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Vijay Singhal