Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Pooja Pillai , Internal Medicine

पेट में ठंड लगने पर क्या खाना चाहिए? जानें ताकि परेशान न करें ये लक्षण

सर्दियों में अक्सर लोग पेट में ठंड लगने से परेशान हो जाते हैं और सर्दी में ये दिक्कत लंबे समय तक बनी रहती है। ऐसे में सवाल आता है कि पेट में ठंड लगने पर क्या खाना चाहिए? जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट की राय।

सर्दियां आने के साथ सेहत से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। जहां इस दौरान स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं वहीं पेट से जुड़ी दिक्कतें भी होने लगती हैं। दरअसल, सर्दियों में तापमान में गिरावट आने लगती है और ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ने लगता है। इसकी वजह से पेट का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और शरीर तेजी से खाना नहीं पचा पाता है। इसके अलावा ठंड की वजह से लोगों को प्यास भी कम लगती है और होता ये है कि डिहाइड्रेशन की दिक्कत हो जाती है। इससे पाचन क्रिया और प्रभावित होता है, दस्त की दिक्कत होने लगती है और लगातार पेट दर्द रहने लगता है। ऐसे में आपका खान-पान कैसा होना चाहिए जिससे कि शरीर को आराम मिले (How to relieve stomach ache from cold)? जानते हैं इस बारे में Dr. Pooja Pillai, Consultant-Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bangalore से।

पेट में ठंड लगने पर क्या खाना चाहिए-What to eat when you have a cold stomach?

Dr. Pooja Pillai बताती हैं कि जब पेट में ठंड लग रही हो, तो गर्म, हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन खाने से आराम मिल सकता है। जैसे

सब्जी का सूप लें

सब्जी का सूप या चिकन सूप जैसे गर्म सूप पेट को आराम देते हैं और शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं। आपको हर प्रकार की सब्जी जो इस मौसम में मिलती है उसे उबालकर सूप बना सकते हैं और इसमें लहसुन और अदरक जरूर डालें जो कि शरीर को गर्म रखने के साथ पाचन क्रिया को तेज करने में मददगार है। इसके अलावा ये इम्यूनिटी बूस्टर भी है जो कि सर्दी-जुकाम से बचाव में मददगार है।

इसे भी पढ़ें: पेट में ठंड लगने पर नजर आते हैं ये 4 लक्षण, गलती से भी न करें नजरअंदाज  

मूंग दाल और चावल की खिचड़ी खाएं

ठंड लगने पर अक्सर पाचन क्रिया कमजोर होने के साथ दस्त की दिक्कत बनी रहती है जिससे कई बार शरीर में कमजोरी भी आ जाती है। ऐसे में मूंग दाल और चावल की खिचड़ी खाना फायदेमंद माना जाता है। ये सुपाच्य कहा जाता है यानी जो आसानी से पच जाए और पाचन क्रिया को भी स्वस्थ रखने में मददगार हो।

herbal_drink

दलिया और ओट्स खाएं

दलिया, पेट खराब होने पर ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि तेजी से पचने के साथ एनर्जी देने में मददगार है। जब आप इसे खाते हैं तो पाचन क्रिया में तेजी आती है और पेट में दर्द की समस्या नहीं होती। आप इसे सब्जी के साथ मिलाकर भी तैयार कर सकते हैं जो कि सेहत के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा ठंड लगने पर आप ओट्स भी खा सकते हैं जो कि एनर्जी बूस्टर है और पेट के लिए फायदेमंद है। साथ ही इसमें सब्जियों को मिलाकर खाने से आपको एनर्जी भी मिलती है।

अदरक, जीरा और काली मिर्च लें

अदरक, जीरा और काली मिर्च थोड़ी मात्रा में लेने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और पेट फूलना कम होता है। ये तीनों ही पेट खराब की स्थिति में बेहद फायदेमंद माने जाते हैं और ठंड लगने के लक्षणों में कमी लाते हैं। आपको इनसे काढ़ा बनाकर लेना है या सब्जी व सूप में इसे मिलाकर खाएं। इसके अलावा इस दौरान आप हर्बल चाय पी सकते हैं। आप गर्म पानी और अदरक की चाय भी पी सकते हैं जिससे पेट को गर्मी मिलती है।

इसे भी पढ़ें: पेट में ठंड लगने के आयुर्वेदिक उपचार: सर्दी में पेट दर्द और ऐंठन हैं ठंड लगने के लक्षण, जानें 7 घरेलू नुस्खे

इस दौरान ठंडे खाद्य पदार्थ, कच्ची सलाद, फ़िज़ी ड्रिंक्स और तले हुए भारी खाद्य पदार्थों से परहेज करें। थोड़ा-थोड़ा भोजन करना और उसे अच्छी तरह चबाकर खाना भी पेट को जल्दी ठीक होने और आराम महसूस करने में मदद करता है। तो इन टिप्स को अपनाएं और सर्दी में खुद को ठंड से बचाएं।

FAQ

  • पेट में इन्फेक्शन के लक्षण क्या हैं?

    अगर आपको बदहजमी की समस्या है या बार-बार दस्त की दिक्कत हो रही है तो आपको पेट में इंफेक्शन हो सकता है। इसके अलावा उल्टी और मतली होना भी पेट में इंफेक्शन को कम करने में मददगार है।
  • पेट में ठंड लगना कैसे बंद करें?

    पेट में ठंड लग गई है तो आप अजवाइन का पानी पिएं जो कि पेट की गर्मी बढ़ाने के साथ आपके पेट को आराम दिलाने में मददगार है। इसके अलावा आप हल्दी और हींग का पानी भी पी सकते हैं जो कि पेट की ठंडक कम करने में मददगार है।
  • पेट की गर्मी कैसे निकलेगी?

    पेट की गर्मी कम करने के लिए आप सौंफ और मिश्री का पानी पी सकते हैं जो कि इस स्थिति में काफी फायदेमंद मानी जाती है। इससे पेट को आराम मिलता है, पित्त कम होता है और मुंह में छाले नहीं होते।

Read Next

नींद की कमी से घट जाते हैं एक्‍सरसाइज के नतीजे, एक्‍सपर्ट से समझें यह क्‍यों है जरूरी?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 03, 2026 10:43 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Feb 03, 2026 10:43 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr. Pooja Pillai

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content