Doctor Verified

क्या आपको भी गले में कुछ अटका हुआ महसूस होता है? डॉक्‍टर से समझें कारण और उपाय

कुछ लोगों को गले में कुछ फंसने या अटकने का एहसास होता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे क‍ि इस लक्षण के पीछे क्‍या कारण हो सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आपको भी गले में कुछ अटका हुआ महसूस होता है? डॉक्‍टर से समझें कारण और उपाय


Something Stuck in Throat: क्‍या आपको कभी गले में कुछ अटका हुआ महसूस होता है? मेरी मम्‍मी को अक्‍सर यह श‍िकायत रहती है। उन्‍हें यह लगता है क‍ि उनके गले में कुछ फंस रहा है। गले में कुछ अटका हुआ महसूस होने पर खांसी आती है, गले के न‍िचले भाग में बलगम जमा होने जैसा एहसास होता है, गले में बेचैनी या जलन महसूस होती है। इसके अलावा कुछ न‍िगलने की इच्‍छा होती है, खाना न‍िगलने में द‍िक्‍कत होती है और बोलने में असहज महसूस होता है। गले में कुछ अटका हुआ महसूस होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। मौसम में बदलाव के कारण गले में इन्‍फेक्‍शन हो जाता है। जो लोग प्रदूष‍ित वातावरण में रहते हैं, उन्‍हें कई बार एलर्जी हो जाती है। इस वजह से गले में खराश, दर्द और कुछ अटका हुआ महसूस हो सकता है। आगे लेख में हम जानेंगे इसके अन्‍य कारण। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की। 

why do I feel something stuck in my throat

गले में कुछ अटका हुआ महसूस होने के कारण- Why Do I Feel Something Stuck in My Throat  

अगर आपको यह महसूस हो रहा है क‍ि गले में कुछ अटका हुआ है, तो उसके पीछे न‍िम्‍न कारण हो सकते हैं- 

  • क‍िसी फॉरेन बॉडी के गले में अटक जाने के कारण असहज महसूस हो सकता है। कुछ स्‍थ‍ित‍ि में गले में स‍िक्‍का, मछली की छोटी हड्डी या खाने में मौजूद कंकड़ गले में अटक जाता है। ऐसे में तुरंत डॉक्‍टर के पास जाना चाह‍िए।   
  • सर्दी-जुकाम के दौरान नाक और गले में बलगम जमा होने के कारण कुछ फंसने जैसा एहसास हो सकता है।  
  • गले में टॉन्‍स‍िल होने के कारण गले में कुछ अटका हुआ महसूस हो सकता है।
  • गर्दन के पास हड्डी बढ़ जाने के कारण गले में कुछ अटका हुआ महसूस होता है। इसे हम सर्वाइकल ऑस्‍ट‍ियोफाइटोस‍िस कहते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Throat Pain: गले में दर्द होने पर अपनाएं ये 5 उपाय, जल्‍द म‍िलेगा आराम

गले में कुछ अटका हुआ महसूस होने पर क्‍या करें?- Feeling of Something Stuck in Throat  

  • गले में कुछ अटका हुआ महसूस होता है, तो आप बर्फ को चूसें। इससे सूजन कम होती है और दर्द से राहत म‍िलती है।
  • गले में असहज महसूस होने पर तुलसी का पानी पीना फायदेमंद होता है। तुलसी की कुछ पत्तियों को गुनगुने पानी में उबालकर पी लें।
  • हल्‍दी वाला दूध पीने से भी गले में महसूस हो रहा दर्द या अड़चन दूर हो जाती है।  
  • गर्म पानी से भाप लेने से भी गले की तकलीफ ठीक हो जाती है।
  • लहसुन चबाने से भी गले में दर्द या अड़चन से न‍िजात म‍िलता है।

उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।    

Read Next

कम उम्र की लड़कियों को क्यों होता है हायपोथायरोडिज्म, जानें कारण और बचाव के उपाय

Disclaimer