आपका जन्म कब हुआ था, क्या आपको याद है? शायद नहीं... लेकिन अगर आप एक बच्चे के माता-पिता हैं, तो अपने बच्चे के जन्म का समय तो आपको याद ही होगा। देखा जाए, तो अधिकांश बच्चों का जन्म या तो रात के समय सा फिर भोर यानि सुबह के पहले पहर में होता है। लेकिन ऐसा क्यों होता है, क्या आपको इसकी वजह पता है? यह जानने के लिए शोधकर्ताओं ने एक नया अध्ययन किया।, जिसमें उन्होंने इस बारे में विस्तार से बताया है।
क्यों रात और सुबह के पहले पर मे होता है अधिकांश बच्चों का जन्म?
एक अध्ययन, जो कि यह पता लगाने के लिए किया गया कि आखिर ज्यादातर बच्चों का जन्म रात या सुबह के पहले पहर में क्यों होता है। इस अध्ययन में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के सहयोग से सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ़ लंदन द्वारा दस साल की अवधि तक किए गए शोध और NCT ने पाया कि अधिकांश बच्चों के जन्म समय या तो रात होता है या फिर सबसे आम समय है ... 4am।
इसे भी पढ़ें: चीन में नए 'टिक बोर्न वायरस' की दस्तक, 7 मौतें और 60 से ज्यादा लोंग हो चुके हैं संक्रमित, जानिए क्या है ये
इस अध्ययन में निकले निष्कर्षों की वजह को बताते हुए अध्ययन के लीड शोधकर्ता डॉ. पीटर मार्टिन ने कहा: '' अधिकांश बच्चों का जन्म सुबह या रात के समय होने के पीछे की वजह यह हो सकती है कि हमारे पूर्वज उन समूहों में रहते थे, जो दिन के दौरान सक्रिय और रात में आराम करने के लिए एक साथ होते थे। तो एक रात के समय का प्रसव और जन्म शायद माँ और नवजात बच्चे को कुछ सुरक्षा प्रदान करता था।"
इसे भी पढ़ें: महिलाओं में मांसपेशियों की मजबूती और विकास में मददगार है ब्लूबेरी का सेवन: शोध
क्या कहता है शोध?
व्यापक शोध से यह पता चलता है कि 71.5 प्रतिशत बच्चे नियमित कार्य दिवस के बाहर होते हैं। जिसमें बच्चों के जन्म का समय 01:00 am और 7:00 am के बीच या 5pm से 9:00 pm के बीच होता है। लेकिन इस सबके बीच दिलचस्प ये है, इनमें से अधिकांश प्रसव स्वाभाविक थे।
डॉ. पीटर मार्टिन कहते हैं, अन्य क्षेत्रों में दीर्घकालिक अनुभव और शोध से पता चला है कि बिना प्रसूति या दाई के हस्तक्षेप के मानव जन्म रात में या सुबह के शुरुआती घंटों में होने की सबसे अधिक संभावना होती है।"
Read More Article On Health News In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version