रोगों से बचाव के लिए डॉक्टर हमें समय-समय पर वैक्सीन लेने की सलाह देते हैं। इसी तरह ह्यूमन पेपिलोमावायरस महिलाओं व पुरुषों दोनों को ही प्रभावित कर सकता है। ह्यूमन पेपिलोमावायस एक तरह वायरस है, कई तरह के कैंसर की मुख्य वजह बन सकता है। दरअसल, यह वायरस सामान्य रूप से यौन गतिविधियों में शामिल होने के दौरान फैलता है। इस दौरान पुरुष व महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स में मस्से हो सकते हैं। फिलहाल, इसे शुरूआती दौर में पहचानकर इसका इलाज किया जा सकता है। लेकिन, अगर यह वायरस शरीर में ज्यादा दिनों तक रह जाता है, तो इससे कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचाव के लिए डॉक्टर वैक्सीन लेने की सलाह देते हैं। डॉक्टरों के अनुसार एचपीवी की वैक्सीन लगाने से आप पुरुष व महिलाएं इससे बचाव कर सकते हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ व गायनकोलोजी डॉ. विनीता से जानते हैं कि एचपीवी वैक्सीन लगाना क्यों आवश्यक होती है।
एचपीवी टीका क्या करता है? What does the HPV vaccine do in Hindi
दरअसल, एचपीवी वैक्सीन वयस्कों के प्राइवेट पार्ट में मस्से होने और महिलाओं के सर्वाइकल कैंसर से बचाव करता है। इसके साथ ही एचपीवी वैक्सीन वैजाइना, पेनिस, एनस के कैंसर से बचाक करने में सहायक होता है। इसके साथ ही, यह वैक्सीन गले, गर्दन और मुंह के कैंसर से भी सुरक्षा प्रदान करता है। यह वैक्सीन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को एचपीवी वायरस के कई प्रकारों से लड़ने के लिए सक्षम बनाता है। वैक्सीन के बाद यदि किसी तरह के एचपीवी वायरस से संक्रमित होते हैं, तो इम्यून सिस्टम उस वायरल को दूर कर सकता है।
वयस्कों को एचपीवी टीका क्यों लगवाना चाहिए? Why adults should get the HPV vaccine in hindi
शोधकर्ताओं के अनुसार एचपीवी वायरस के करीब 200 अन्य प्रकार है। इसके कई तरह के वायरस केवल सर्वाइकल कैंसर के लिए जिम्मेदार होते हैं। यह वैक्सीन वर्ष 2006 में बनाई गई थी। कई देश ऐसे में कम उम्र से ही यौन गतिविधियों में शामिल होने वाले बच्चों को यह वैक्सीन दे रहे हैं। यह वैक्सीन यौन गतिविधियों के दौरान वायरस से संक्रमित होने की संभावना को कम कर देते हैं। कुछ लोग एक से अधिक व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध रखते हैं, इन लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए वैक्सीन बनाई गई है। डॉक्टर के अनुसार कई मामलों में महिलाएं 30 तक शारीरिक गतिविधियों में शामिल नहीं होती हैं, लेकिन इसके बाद जब वह किसी नए साथी के साथ शारीरिक गतिविधि में शामिल होती हैं, तो उनको वायरस से संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है।
एचपीवी वैक्सीन किन कैंसर से बचाव कर सकती है? What cancers does the HPV vaccine prevent in hindi
सामान्य रूप से सभी तरह के सर्वाइकल कैंसर एचपीवी के कारण ही होते हैं। इसके सीडीसी के अनुसार एचपीवी वैक्सीन आगे बताए कैंसर से पुरुष व महिलाओं को सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
- योनि का कैंसर
- एनल कैंसर
- पेनाइल कैंसर
- ऑरोफरीन्जियल कैंसर ( गले का कैंसर)।
एचपीवी वैक्सीन कौन लगा सकते हैं?
बाहर के कुछ देशों में एचपीवी वैक्सीन 45 आयु वर्ग तक के लोगों को दी जा सकती है। लेकिन, रोगों से बचाव के लिए आप डॉक्टर से सलाह लेने के बाद इस वैक्सीन को ले सकते हैं। इसके अलावा, यौन गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले और जिनकी इम्यूनिटी कमजोर हो, वह इस वैक्सीन को लेने पर विचार कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : Leukaemia Symptoms ल्यूकेमिया (खून के कैंसर) के लक्षण क्या हैं? डॉक्टर से जानें ये कितने प्रकार के हो सकते हैं
कैंसर आपके जीवन में कई तरह के बदलाव ला सकता है। यह एक गंभीर रोग है, कई मामलो में देरी से पहचान होने पर इसका इलाज करने में मुश्किल हो सकती है। ऐसे में रोगों से बचाव के लिए आप डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन लगा सकते हैं।