White Jamun Benefits: गर्मियों के मौसम में लोग जामुन खूब खाते हैं। गर्मी और बारिश शुरू होते ही बाजार में काले जामुन बिकने शुरू हो जाते हैं। काले जामुन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सफेद जामुन के बारे में सुना है। सफेद जामुन की खेती ओड़िशा, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में की जाती है। इस फल के बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं है। तमाम पोषक तत्वों और गुणों से युक्त सफेद जामुन कई गंभीर बीमारियों में फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट करने और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी में ब्लड शुगर कंट्रोल करने में बहुत फायदा मिलता है। आप इसे आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं सफेद जामुन खाने के फायदों के बारे में।
सफेद जामुन खाने के फायदे- White Jamun Benefits in Hindi
स्वाद में हल्का खट्टा-मीठा लगने वाला सफेद जामुन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी समेत कई पोषक तत्वों की मात्रा पायी जाती है। नियमित रूप से कुछ दिनों तक सफेद जामुन का सेवन करने से वजन कम करने और शरीर को हेल्दी रखने में फायदा मिलता है। इसमें पानी की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है, गर्मियों में सफेद जामुन का सेवन करने से शरीर हाइड्रेटड रहता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि सफेद जामुन के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। अब इसकी खेती देश के कई हिस्सों में की जा रही है। कई तरह की आयुर्वेदिक दवाओं को तैयार करने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। सफेद जामुन पोषक तत्वों का भंडार होता है और इसमें मौजूद गुण शरीर को कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: जामुन खाने से लिवर को मिलते हैं कई खास फायदे, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में
सफेद जामुन खाने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-
1. इम्यूनिटी बूस्ट करे
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट करने के लिए सफेद जामुन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। सफेद जामुन में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका जूस भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
2. डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज की समस्या में खानपान गड़बड़ होने पर ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है। डायबिटीज के मरीजों को रोजाना सफेद जामुन का सेवन करने से कई फायदे मिलते हैं। इससे शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है।
3. कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद
खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली की वजह से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए भी सफेद जामुन का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद मिनरल्स और विटामिन शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में जामुन खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, डायबिटीज रोगियों के लिए है वरदान
4. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
पाचन को ठीक रखने के लिए सफेद जामुन का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। सफेद जामुन में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, इसका सेवन करने से पेट की बीमारियों का खतरा भी कम रहता है। पेट में गैस और अपच की समस्या में भी इसका सेवन फायदेमंद होता है।
5. वजन कम करने में फायदेमंद
आज के समय में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। खानपान में गड़बड़ी की वजह से ज्यादातर लोग मोटापे से ग्रसित हैं। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए सफेद जामुन का सेवन करना चाहिए। रोजाना सुबह के समय सफेद जामुन का जूस पीने से भी वजन कम करने में मदद मिलती है।
गर्मी के मौसम में सफेद जामुन का सेवन करने से हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से भी बचाव होता है। इसका सेवन कई गंभीर बीमारियों में औषधि के रूप में किया जाता है। शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने के लिए भी सफेद जामुन का सेवन फायदेमंद माना जाता है। किसी भी बीमारी या समस्या में सफेद जामुन का औषधीय इस्तेमाल करने से पहले आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)