
फलों का सेवन हमारे शरीर और सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इन्हें खाने से शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की पूर्ति होती है, जो कई बीमारियों से बचने में आपकी मदद मिलती है। हर मौसम के अपने अलग फल होते हैं, जो उस मौसम में होने वाली बीमारियों की रोकथाम में मदद करते हैं। इसलिए अक्सर डॉक्टर भी लोगों को मौसमी फल खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में बरसात के मौसम में मिलने वाला जामुन का फल, लोगों को काफी स्वादिष्ट लगता है। जामुन खाने में खट्टा-मीठा होता है, और स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में आइए आयुर्वेदिक डॉ. दीक्सा भावसार सावलिया से जानते हैं बरसात में जामुन खाने के आयुर्वेदिक फायदे क्या हैं और जामुन खाने से कौन कौन से रोग दूर होते हैं?
जामुन के आयुर्वेदिक फायदे
- जामुन एंटीऑक्सीडेंट का सबसे अच्छा स्रोत है और यह फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होता है, जो पूरे शरीर के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।
- जामुन का सेवन ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक हेल्दी फल है। यह हाइपरग्लाइसेमिया से पीड़ित लोगों के लिए एक बेहतरीन औषधि है।
- यह फल आयरन से भरपूर होता है, जो इसे नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर बनाता है क्योंकि यह पूरे शरीर में ऑक्सीजन वाले ब्लड की सही आपूर्ति करने में मदद करता है।
- यह विटामिन ए और सी का अच्छा स्रोत है और आंखों और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इस जड़ी बूटी के कसैले गुण स्किन को स्वस्थ, चमकदार और एक्ने फ्री बनाते हैं।
इसे भी पढ़ें: ताजे जामुन से घर में बनाएं स्वादिष्ट चटनी, जानें तरीका और फायदे
- जामुन हमारे शरीर को मुक्त कणों के हानिकारक प्रभावों से बचाता है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों का मुख्य कारण हैं।
- जामुन का उपयोग खांसी, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी सांस से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए भी किया जाता है।
- जामुन का सेवन कमजोरी दूर करने, एनीमिया का इलाज करने और यौन कमजोरी में सुधार करने के लिए एक टॉनिक के रूप में काम करता है।
- जामुन की छाल का सेवन ल्यूकोरिया से पीड़ित महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है।
- यह फल मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी काफी फायदेमंद है।
जामुन के आयुर्वेदिक गुण
- जामुन स्वाद में कसैला, मीठा, और खट्टा होता है।
- यह पचने में हल्का और सूखा होता है।
- जामुन की तासीर ठंडी होती है।
इसे भी पढ़ें: बच्चों को पिलाएं जामुन का काढ़ा, उनकी सेहत को मिलेंगे ये 6 फायदे
- इसका सेवन वात दोष को बढ़ाता है, जबकि कफ और पित्त दोष को संतुलित करता है।
View this post on Instagram
बारिश के मौसम में जामुन खाना सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है, लेकिन इसका सेवन एक सीमित मात्रा में करना चाहिए।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version