Tips To Fix White Coating On Tongue And Poor Gut Health: सुबह दांत ब्रश करते समय क्या आप भी नोटिस करते हैं कि आपकी जीभ पर सफेद परत या कोटिंग जम जाती है? तो आपको बता दें कि यह संकेत हो सकता है कि आपकी आंत स्वस्थ नहीं है और आपको अपनी गट हेल्थ पर काम करने की जरूरत है। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ऐश्वर्या संतोष (BAMS Ayurveda) के अनुसार, "हमारी जीभ सिर्फ स्वाद के बारे में ही नहीं बताती है, यह हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए एक आईने की तरह भी काम करती है। यह हमारे शरीर में चल रही कई स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में भी काफी कुछ बताती है। यह हमें शरीर में दोष के असंतुलन (वात, पित्त और कफ), पाचन संबंधी समस्याओं, शरीर में सूजन और कई अन्य चीजों के बारे में भी बताती है। अगर सुबह के समय आपकी जीभ पर मोटी सफेद परत जम जाती है, इसका मतलब है कि आपका पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा है। आप जो खाना खा रहे हैं वह सही तरीके से पच पा रहा है, और न ही मेटाबोलाइज हो रहा है। इसके परिणामस्वरूप आपके शरीर में बहुत अधिक टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं। इसकी वजह से शरीर में कफ दोष का संतुलन बिगड़ जाता है।"
अब सवाल यह उठता है कि अगर कोई व्यक्ति जीभ पर सफेद कोटिंग, खराब गट हेल्थ और शरीर में पित्त दोष के असंतुलन से जूझ रहा है, तो वे इसे ठीक करने के लिए क्या कर सकते हैं? डॉ. ऐश्वर्या ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ सरल टिप्स शेयर किए हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
जीभ पर जमी सफेद कोटिंग और गट हेल्थ ठीक करने के उपाय- Tips To Fix White Coating On Tongue And Poor Gut Health
1. अपने दिन की शुरुआत एक गिलास अजवाइन की चाय या सोंठ की चाय के साथ करें
2. हमेशा गर्म भोजन करें, ठंडा भोजन करने से बचें।
3. रात का खाना जल्दी खाएं। कोशिश करें कि रात में 7.30 बजे के बाद खाना न खाएं।
4. भोजन के बाद 10 मिनट तक जरूर टहलें।
5. दोपहर के भोजन से ठीक पहले सेंधा नमक के साथ अदरक का एक टुकड़ा खाएं।
इसे भी पढ़ें: आंत को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये 5 एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स, पेट संबंधी समस्याएं रहेंगी दूर
6. भोजन के साथ ठंडा पानी या कोई अन्य ठंडी ड्रिंक न पियें, हमेशा गर्म पानी पिएं वह भी घूंट-घूंट करके।
7. महीने में एक बार फास्टिंग जरूर करें
View this post on Instagram
8. हमेशा तब तक खाएं जब तक आपका पेट आधा न भर जाए।
9. भोजन समाप्त करने के बाद मसालेदार छाछ पिएं।
इसे भी पढ़ें: क्या आंत के बैक्टीरिया वजन बढ़ाने में योगदान देते हैं? एक्सपर्ट से जानें ये कैसे प्रभावित करते हैं वजन
10. अपना डिनर हल्का बनाएं, रात में बहुत भारी खाने से बचें।
11. भोजन के बाद कम से कम 2 घंटे तक न सोएं।
इन सरल टिप्स को फॉलो करके आप आसानी से पित्त दोष को संतुलित और गट हेल्थ में सुधार कर सकते हैं। अगर आप भी खराब गट हेल्थ से जूझ रहे हैं, तो आज से ही इन टिप्स को रूटीन में शामिल करें।
All Image Source: Freepik