Doctor Verified

मसूड़ों में सूजन किस विटामिन की कमी से होता है? डॉक्टर से जानें बचाव

Which Vitamin Deficiency Causes Swollen Gums: मसूड़ों में सूजन की समस्या शरीर में इन विटामिन की कमी के कारण हो सकती है, जानें कैसे करें बचाव?
  • SHARE
  • FOLLOW
मसूड़ों में सूजन किस विटामिन की कमी से होता है? डॉक्टर से जानें बचाव

Which Vitamin Deficiency Causes Swollen Gums: मसूड़ों में सूजन की समस्या खराब ओरल हेल्थ के कारण होती है। मुंह में गंदगी, इन्फेक्शन और चोट आदि के कारण मसूड़ों में सूजन की समस्या तो होती ही है, लेकिन इसके पीछे शरीर में कुछ विटामिन की कमी भी जिम्मेदार हो सकती है। मसूड़ों में सूजन खराब खानपान और भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल से जुड़ा हो सकता है। आमतौर पर जब मसूड़ों में बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं, तो इसकी वजह से आपको सूजन और ब्लीडिंग का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा सही ढंग से ब्रश न करने की वजह से भी आपको इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इन सबके अलावा आइए इस लेख में जानते हैं मसूड़ों में सूजन किस विटामिन की कमी से होता है? इस समस्या से बचने के लिए किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए?

मसूड़ों में सूजन किस विटामिन की कमी से होता है?- Which Vitamin Deficiency Causes Swollen Gums?

आपके खानपान का सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। इसी तरह खानपान में गड़बड़ी और शरीर में कुछ विटामिन की कमी के कारण आपको मसूड़ों में सूजन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन की पर्याप्त मात्रा बहुत जरूरी है। मसूड़ों में सूजन की समस्या ज्यादातर बुजुर्गों में देखने को मिलती है। लेकिन अगर आपके शरीर में कुछ विटामिन की कमी है, तो यह समस्या कम उम्र में भी हो सकती है। एससीपीएम हॉस्पिटल के डॉ महेंद्र कुमार के मुताबिक मसूड़ों में सूजन की समस्या के पीछे शरीर में इन विटामिन की कमी जिम्मेदार हो सकती है-

Which Vitamin Deficiency Causes Swollen Gums

इसे भी पढ़ें: किस विटामिन की कमी से Skin Dull हो जाती है? जानें बचाव के उपाय

1. विटामिन सी की कमी

शरीर में विटामिन सी की कमी के कारण आपको कई समस्याओं का खतरा रहता है। विटामिन सी की कमी के कारण मसूड़ों में सूजन और ब्लीडिंग की समस्या बहुत आम है। विटामिन सी की कमी से स्कर्वी की समस्या होती है, इसकी वजह से मसूड़ों में गंभीर परेशानियां होती हैं।

2. विटामिन डी की कमी

विटामिन डी की कमी के कारण भी आपको मसूड़ों में सूजन की समस्या का सामना करना पड़ता है। विटामिन डी की कमी के कारण आपको ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या भी हो सकती है। इसके कारण मसूड़ों को बहुत नुकसान होता है। एक अध्ययन में भी इस बात की पुष्टि की गयी है कि शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण आपको मसूड़ों में सूजन की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: किस विटामिन की कमी से घबराहट होती है? जानें इनके सोर्स

3. विटामिन बी 12 की कमी 

शरीर में विटामिन बी 12 की कमी के कारण भी आपको मसूड़ों में सूजन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह कहा गया है कि शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण आपको पीरियोडोंटाइटिस नमक समस्या का खतरा रहता है। इसकी वजह से आपके मसूड़े क्षतिग्रस्त होते हैं और सूजन की समस्या का सामना करना पड़ता है।

मसूड़ों में सूजन की समस्या से बचाव के टिप्स- How To Reduce Swelling in Gums in Hindi

मसूड़ों में सूजन की समस्या से बचने के लिए आपको खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शरीर में विटामिन सी, विटामिन डी और विटामिन बी 12 की कमी के कारण आपको सूजन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। विटामिन सी की कमी से बचने के लिए आपको अंगूर, संतरा, नींबू जैसे खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा विटामिन डी की कमी पूरा करने के लिए धूप में रहना चाहिए और डाइट में फिश, मांस, अंडा और दूध शामिल करें। विटामिन बी की कमी से बचने के लिए दूध, हरी पत्तेदार सब्जियां और मांस का सेवन करें। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

दिनभर बनी रहती है थकान, तो हो सकता है इन 5 बीमारियां का संकेत

Disclaimer