दिनभर बनी रहती है थकान, तो हो सकता है इन 5 बीमारियां का संकेत

Risk Factors Of Fatigue: अगर हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती है,तो इन 5 बीमारियों का खतरा हो सकता हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
दिनभर बनी रहती है थकान, तो हो सकता है इन 5 बीमारियां का संकेत


कई बार दिनभर ही शरीर में थकान बनी रहती है। जिस कारण हमेशा नींद और किसी भी काम में मन भी नहीं लगता। शरीर में थकावट इतनी हावी हो जाती हैं कि रोजमर्रा के काम करना भी कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में शरीर की थकावट को अवॉयड करने के बजाए डॉक्टर को अवश्य दिखाए। कई बार शरीर में थकावट कई बीमारियों का शुरूआती लक्षण हो सकता हैं। कई बार व्यस्तता के चलते कई लोग शरीर की थकावट को हल्के में लेते है, जो आगे चलकर बड़ी बीमारियों की वजह बन सकते हैं। अगर आपके शरीर में भी लगातार थकावट बनी रहती है, तो इन 5 बीमारियों का खतरा हो सकता हैं। आइए जाने इन बीमारियों के बारे में।

डायबिटीज

डायबिटीज होने पर शरीर में अधिकांश समय थकान बनी रहती है। डायबिटीज होने पर व्यक्ति के शरीर में अधिक मात्रा में ग्लोकूज बनने लगता है। जिस कारण शरीर में थकावट बनी रहती है। डायबिटीज होने पर किसी काम में मन भी नहीं लगता और दिनभर कमजोरी भी बनी रहती है। 

एनीमिया

एनीमिया रहने से शरीर में कमजोरी और थकान बनी रहती है। शरीर में एनीमिया खून की कमी के कारण होता है। एनीमिया होने पर शरीर में रेड ब्लड सेल्स धीरे धीरे खत्म होने लगते है। जिस कारण शरीर में कमजोरी हमेशा बनी रहती है। एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए पालक, खजूर, अनार और फ्रूट्स आदि का सेवन करें।

थायराइड

थायराइड की शुरूआती लक्षणों में थकान और कमजोरी एक मुख्य लक्षण है। थायराइड होने से शरीर के हार्मोंस ठीक से काम नहीं कर पाते। जिससे कोई काम करने में मन नहीं लगता है। थायराइड की समस्या होने पर शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। कई बार थायराइड की समस्या होने पर शरीर में दर्द भी होता है।

इसे भी पढ़ें- थायराइड में तेजी से बढ़ रहा है वजन? इन 5 फूड्स की मदद से करें कंट्रोल

डिप्रेशन

डिप्रेशन रहने से भी शरीर में थकावट, कमजोरी और किसी काम में मन नहीं लगता है। डिप्रेशन रहने से मन खुश नहीं रहता है। कई बार डिप्रेशन रहने से मन चिड़चिड़ा भी रहता है। डिप्रेशन रहने से शरीर में थकावट नहीं रहती है।

diseases

हार्ट की समस्या

कई बार शरीर में थकावट और कमजोरी रहने का कारण हार्ट की समस्या हो सकती है। कई बार शरीर में कमजोरी की समस्या तब होती है। जब हार्ट तक ऑक्सीजन ठीक से नहीं पहुंचा पाता। हार्ट की समस्या होने पर व्यक्ति चिड़चिड़ा और थका हुआ रहता है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर रोज क्या लगाना चाहिए? जानें 5 चीजें, जिन्हें फेस पर लगाने से आएगा ग्लो

शरीर में थकावट और कमजोरी होने पर इन बीमारियों का खतरा हो सकता है। लेकिन अगर शरीर में ज्यादा कमजोरी और थकावट ज्यादा लगे, तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

सर्दियों में सूख रही है आंखों की नमी? बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version