चेहरे पर रोज क्या लगाना चाहिए? जानें 5 चीजें, जिन्हें फेस पर लगाने से आएगा ग्लो

Glowing Skin Tips : चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए रोज चेहरे पर इन 5 चीजों को लगा सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर रोज क्या लगाना चाहिए? जानें 5 चीजें, जिन्हें फेस पर लगाने से आएगा ग्लो

Glowing Skin Tips: रोज चेहरे पर क्या लगाएं जिससे चेहरा चमकदार बनने के साथ पिंपल्स भी दूर होने में मदद मिलें। चेहरे को ग्लोइंग और बेदाग रखने के लिए स्किन को पोषण देना काफी आवश्यक होता है । चेहरे को चमकदार बनाने के लिए रोज ऐसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए, जो नैचुरल होने के साथ स्किन को कोई नुकसान भी न पहुंचाए।  किचन में मौजूद चीजों से स्किन को चमकदार बनाया जा सकता हैं। इन चीजों की मदद से पिंपल्स, दाग धब्बे और झाइयों को दूर करने में भी मदद मिलेगी। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में। जिनको आसानी से रोज इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

दही

दही स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। दही स्किन को पोषक तत्व देकर सनबर्न से भी त्वचा का बचाव करती है। दही ड्राई स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसके नियमित इस्तेमाल से ड्राई स्किन की समस्या दूर होने में मदद मिलती है। दही चेहरे पर लगाने से बढ़ती उम्र के लक्षण भी दूर होते हैं।

हल्दी और मलाई

हल्दी और मलाई चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होती है। दूध की मलाई स्किन के डैड सेल्स को हटाने में मदद करता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन के स्किन नए सेल्स का निर्माण करने में भी मदद करता है। मलाई के इस्तेमाल से स्किन को पोषण मिलता है। वहीं हल्दी स्किन को निखारने में मदद करती है। दोनों को मिलाकर लगाने से स्किन साफ और ग्लोइंग बनती है। 

एलोवेरा जैल

एलोवेरा जैल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एलोवेरा का चेहरे पर इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल की समस्या दूर होती है। साथ ही एलोवारा को चेहरे पर रोज लगाने से स्किन को पोषण मिलता है। एलोवेरा के इस्तेमाल से त्वचा ग्लोइंग होने के साथ स्किन में कसावट भी आती है। एलोवेरा नैचुरल होता है। स्किन पर इसे लगाने से कोई नुकसान भी नहीं होता। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें लैवेंडर ऑयल के 3 फेस पैक

Glowing Skin

नारियल तेल

नारियल तेल स्किन को माश्चराइज करने के साथ चमकदार बनाने में भी मदद करता है। नारियल तेल से रोज रात को चेहरे की मसाज करने से झुर्रियां ठीक होने के साथ स्किन की ड्राईनेल को भी दूर करने में मदद करता है। नारियल तेल से रोज रात को चेहरे की मसाज करें। 

गुलाब जल

गुलाब जल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चेहरे पर इसको नियमित इस्तेमाल करने से चेहरा ग्लोइंग बनता है। गुलाब जल के इस्तेमाल से स्किन की रंगत में निखार भी होता है। गुलाब जल को आप पैक में मिलाकर या रुई की मदद से चेहरे पर लगा सकते हैं। गुलाब जल चेहरे के दाग धब्बों को दूर करने में भी मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें- थायराइड में तेजी से बढ़ रहा है वजन? इन 5 फूड्स की मदद से करें कंट्रोल

इन सभी चीजों का इस्तेमाल रोज किया जा सकता है। लेकिन चेहरे पर कुछ भी लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। अगर आपने स्किन पर कोई ट्रीटमेंट करवाया हैं, तो अपनी ब्यूटी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें लैवेंडर ऑयल के 3 फेस पैक

Disclaimer