Vitamin Deficiency Anemia : शरीर में आयरन की कमी के कारण एनीमिया की परेशानी होती है, अधिकतर लोग इस बात से वाकिफ होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी के कारण भी एनीमिया की शिकायत हो सकती है। दरअसल, एनीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है। रेड ब्लड सेल्स शरीर में विटामिन बी12 और फोलेट की कमी के कारण हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप विटामिन बी -12 और फोलेट (विटामिन बी-9) युक्त पर्याप्त खाद्य पदार्थों का सेवन कम करते हैं, तो आपको एनीमिया की शिकायत हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में-
किस विटामिन की कमी से होती है एनीमिया की शिकायत? - What deficiency can cause anemia in Hindi
शरीर में विटामिन बी12 और विटामिन बी-9 (फोलेट) की कमी के कारण एनीमिया की शिकायत हो सकती है। इन विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए इनसे भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें - मेगालोब्लास्टिक एनीमिया क्या होता है? जानें कारण, लक्षण और इलाज
विटामिन बी-12 की कमी - Vitamin B12 Deficiency
शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप इससे भरपूर आहार का सेवन करें। विटामिन बी12 मुख्य रूप से मीट, अंडे और दूध में पाया जाता है। अगर आप इन आहार का सेवन नहीं करते हैं, तो आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है। साथ ही ब्रेकफास्ट में साबुत अनाज और फर्मेंटेड फूड्स को शामिल करें।
विटामिन बी-12 की कमी के कारण- Vitamin B12 Deficiency Causes
पर्निसियस एनीमिया (Pernicious Anemia in Hindi) - यह स्थिति तब होती है, जब हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम पेट की कोशिकाओं पर हमला करता है। पेट की कोशिकाएं एक खास प्रोटीन का उत्पादन करती हैं, जो विटामिन बी-12 को अवशोषित करने के लिए जरूरी होते हैं। इसे इंट्रिंसिक फैक्टर(Intrinsic Factor) कहा जाता है। ऐसे में जब इम्यून सिस्टम ये कोशिकाएं नष्ट करने लगता है, तो आंत विटामिन बी12 को अवशोषित नहीं कर पाती और शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने लगती है।
गैस्ट्रिक सर्जरी - अगर किसी सर्जरी में आपके आंतों के किसी हिस्से को हटा दिया गया है, तो शरीर में इंट्रिसिक फैक्टर की कमी हो सकती है। इस वजह से शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाती है।
आंतों की समस्याएं - क्रोंस रोग और सीलिएक डिजीज के कारण भी शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है।
फोलेट की कमी - Vitamin B9 Deficiency
फोलेट को विटामिन बी9 के रूप में भी जाना जाता है। फोलेट मुख्य रूप से गहरे हरे पत्तेदार सब्जियों और चिकन के लिवर में पाया जाता है। फोलेट की कमी तब हो सकती है, जब लोग फोलेट युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं। इसके अलावा शरीर में खाद्य पदार्थों से फोलेट को अवशोषित करने की क्षमता कम हो जाती है।
शरीर में फोलेट के अवशोषण की समस्या निम्न कारणों से हो सकती है, जैसे-
- आंतों से जुड़ी परेशानी जैसे- सीलिएक डिजीज
- आंतों के किसी हिस्से को सर्जरी द्वारा निकाल देना या बाईपास सर्जरी
- अत्यधिक शराब का सेवन
- प्रिस्क्रिप्शन दवाओं के कारण यह समस्या हो सकती है।
शरीर में इन दो विटामिन्स की कमी से एनीमिया की परेशानी हो सकती है। हालांकि, इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। इस स्थिति में अगर आपके शरीर में आयरन की कमी के लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version