Doctor Verified

कब्ज के लिए रामबाण हैं ये 5 मिलेट्स, डाइट में जरूर करें शामिल

Which Millet is Beneficial To Prevent Constipation: कब्ज से छुटकारा दिलाने में औषधि की तरह काम करते हैं ये मिलेट्स, जानें खाने के फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
कब्ज के लिए रामबाण हैं ये 5 मिलेट्स, डाइट में जरूर करें शामिल


Which Millet is Beneficial To Prevent Constipation: खानपान और जीवनशैली से जुड़ी गलतियों की वजह से ही शरीर में ज्यादातर बीमारियां होती हैं। बीमारियों से बचने के लिए डॉक्टर भी पौष्टिक और हेल्दी फूड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। अनहेल्दी फूड्स का सेवन करने से सबसे पहले आपका पाचन तंत्र खराब होता है। शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए पाचन तंत्र का ठीक होना बहुत जरूरी है। कब्ज भी पाचन तंत्र से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। लंबे समय तक पेट में कब्ज बनी रहने के कारण आप बवासीर जैसी गंभीर बीमारी के मरीज बन सकते हैं। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए खाने में फाइबर युक्त फूड्स को शामिल करना चाहिए। इससे बचने के लिए मिलेट्स यानी मोटे अनाज का सेवन भी फायदेमंद होता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं ऐसे मिलेट्स के बारे में, जो कब्ज को दूर करने में औषधि की तरह से काम करते हैं।

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए खाएं ये मिलेट्स- Millet Benefits To Prevent Constipation in Hindi

मिलेट्स यानी मोटे अनाज का सेवन भारत में पुराने जमाने से हो रहा है। बड़े-बुजुर्गों के जमाने में ज्वार, बाजरा, कोदों जैसे मोटे अनाज रोजाना की डाइट का हिस्सा होते थे। लेकिन समय के साथ डाइट में वेस्टर्न कल्चर का प्रभाव बढ़ा और ये अनाज लोगों की प्लेट और थाली से गायब होने लगे। आज के समय में लोग फास्ट फूड्स और रेडी टू ईट फूड्स के तरफ बढ़ रहे हैं। लेकिन इनके सेवन से शरीर को होने वाले नुकसान और इसकी वजह से बढ़ते बीमारियों के खतरे को देखते हुए लोग फिर से पुरानी डाइट की तरफ लौट रहे हैं। मिलेट्स को बढ़ावा देने और इसके प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए भारत सरकार साल 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स के रूप में मना रही है।

Which Millet is Beneficial To Prevent Constipation

इसे भी पढ़ें: क्या मिलेट्स थायराइड रोगियों के लिए फायदेमंद होते हैं? एक्सपर्ट से जानें

आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि, "मिलेट्स पोषक तत्वों से भरपूर शरीर के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं। नियमित रूप से इन्हें डाइट में शामिल करने वाले लोगों को डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा नहीं रहता है। मिलेट्स पाचन तंत्र को ठीक रखने से लेकर शरीर की कमजोरी दूर करने में भी बहुत फायदेमंद होते हैं।" कब्ज से छुटकारा पाने के लिए भी आप मिलेट्स का सेवन कर सकते हैं, लेकिन इनके सेवन का तरीका ठीक होना चाहिए।

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप डाइट में इन मिलेट्स को शामिल करें-

1. फिंगर मिलेट्स या रागी

रागी पोषक तत्वों से भरपूर एक शक्तिशाली मिलेट्स है। इसमें विटामिन बी3, फोलेट, कैल्शियम, समेत कई मैक्रोन्यूट्रिएंट्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। सुबह के समय अंकुरित रागी का सेवन करने और इसकी रोटी खाने से आपको कब्ज और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं में फायदा मिलेगा।

2. बाजरा

बाजरा खाने से कुछ लोगों का पेट खराब हो जाता है। लेकिन कब्ज से छुटकारा पाने के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। बाजरे में फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है। कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप बाजरे की खिचड़ी और बाजरे के आटे को मिक्स करके बनी रोटी का सेवन करें।

इसे भी पढ़ें: क्या डायबिटीज में बाजरा खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके फायदे

3. रामदाना

रामदाना का सेवन भारत में व्रत और पूजा-पाठ के समय खूब किया जाता है।  इसमें एक विशेष तरह का प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए इसका सेवन करने से फायदा मिलता है। 

4. कुट्टू

व्रत से दौरान इस्तेमाल किये जाने वाले कुट्टू के आटे से बनी रोटी का सेवन करने से आपको कब्ज जैसी समस्या में फायदा मिलता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र तो ठीक रहता ही है, साथ ही वजन कम करने और ब्लड प्रेशर को ठीक रखने में भी मदद मिलती है।

5. कोदों

कोदो का सेवन भारत में पुराने समय से ही किया जा रहा है। इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप इसकी रोटी, चीला समेत कई तरह की डिशेज का सेवन कर सकते हैं। 

कब्ज खानपान और खराब जीवनशैली के कारण होनी वाली समस्या है। इसे नजरअंदाज करने से आप कई गंभीर समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। अगर कब्ज लंबे समय तक बना रहता है, तो इसकी वजह से आप बवासीर समेत पाचन तंत्र से जुड़ी दूसरी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

अंगूर का सेवन कब नहीं करना चाहिए? मानें एक्सपर्ट की सलाह

Disclaimer