Doctor Verified

क्या डायबिटीज में बाजरा खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके फायदे

Can Diabetics Eat Bajra: बाजरा पोषक तत्वों का पॉवरहाउस होता है, डायबिटीज में इसका सेवन करने से मरीजों का ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या डायबिटीज में बाजरा खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके फायदे


Can Diabetics Eat Bajra: अनहेल्दी डाइट और निष्क्रिय जीवनशैली के कारण डायबिटीज की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। डायबिटीज की बीमारी में मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इस बीमारी में डाइट का ठीक ध्यान न रखने से मरीज की परेशानियां बढ़ सकती हैं। शरीर में ब्लड शुगर और इंसुलिन को कंट्रोल में रखने के लिए मरीजों को लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए। डायबिटीज में मरीजों को मोटे अनाज या मिलेट्स का भी सेवन करना चाहिए। बाजरा (Pearl Millet) भारत में उगने वाला मिलेट्स है। बाजरा पोषक तत्वों का पॉवरहाउस होता है। डायबिटीज में इसका सेवन करने से मरीजों का ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस ठीक रखने में मदद मिलती है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं डायबिटीज में बाजरा खाने के फायदे और सही तरीका।

डायबिटीज में बाजरा खा सकते हैं?-  Can Diabetics Eat Pearl Millet in Hindi

बाजरा मोटे अनाजों में शामिल है। इसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। भारत में पुराने समय से ही लोग बाजरे का सेवन करते आ रहे हैं। बाजरे में मौजूद गुण शरीर में खून की कमी दूर करने से लेकर डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. एस के पांडेय कहते हैं कि, "बाजरा में फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने से लेकर इंसुलिन के लेवल को ठीक रखने में मदद करते हैं।" बाजरा ग्लूटेन फ्री होता है और कोई भी इसका सेवन कर सकता है।

Can Diabetics Eat Bajra

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज होने पर इस तरह करेें अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव, हमेशा रह सकेंगे स्वस्थ

डायबिटीज में बाजरा खाने के फायदे- Pearl Millet Benefits in Diabetes in Hindi

डायबिटीज को मैनेज करने के लिए बाजरे का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। बाजार हाई न्यूट्रिशनल कंटेंट वाला मिलेट्स है। बाजरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 54 है और लगभग 100 ग्राम बाजरे में 11 ग्राम प्रोटीन और 8.5 ग्राम फाइबर पाया जाता है। डायबिटीज के मरीजों को हाई प्रोटीन और हाई फाइबर फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा बाजरे में मैग्नीशियम, कार्ब्स, हेल्दी फैट और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। डायबिटीज में बाजरा खाने से ब्लड शुगर को कम करने, इंसुलिन का प्रोडक्शन ठीक करने, ऑक्सीडेटिव तनाव कम करने और सूजन को ठीक करने में मदद मिलती है।

डायबिटीज में कैसे करें बाजरे का सेवन?- How To Eat Bajra In Diabetes in Hindi

बाजरे का सेवन आप कई तरीके से कर सकते हैं। इसकी रोटियों का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। आप इसे गेंहू के आटे में मिक्स करके भी खा सकते हैं। इसके अलावा बाजरा के खिचड़ी भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। बाजरा की खिचड़ी शरीर को ऊर्जा देने और पेट को ठीक रखने में मदद करती है। डायबिटीज की समस्या में आप डॉक्टर की सलाह लेकर इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें केले से बनी ये 5 आसान रेसिपी, तेजी से होगा वेट लॉस

Disclaimer