Satvik foods for Sawan: सावन का महीना अपने काफी पवित्र माना जाता है और इस महीने में लोग भगवान शिव की पूजा के साथ सात्विक भोजन करते हैं और एक शांत जीवन जीते हैं। माना जाता है कि बरसात के मौसम के साथ शरीर एक शिफ्ट लेता है जिसमें पेट को असुविधा होती है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि बरसात के साथ मेटाबॉलिज्म भी प्रभावित होता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती है। इसे मौसम में पेट में इंफेक्शन के साथ आंतों से जुड़ी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। साथ ही दूषित पानी और ज्यादा तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन पाचन क्रिया को खराब कर सकता है। ऐसे में सात्विक भोजन करना पेट को आराम देने के साथ बरसात में होने वाली कई समस्याओं से बचा सकता है। लेकिन, सवाल यह है कि सात्विक भोजन में क्या-क्या आता है? इस बारे में जानने के लिए हमने Dr. Saurish Hegde MD (community medicine) Public health specialist, Author, founder of food chain campaign से बात की।
सात्विक भोजन में कौन-कौन से भोजन आते हैं-Satvik food for sawan fasting in Hindi
Dr. Saurish Hegde बताते हैं कि सात्विक भोजन, आयुर्वेद और प्राचीन पोषण पद्धतियों के अनुरूप भोजन है। इसमें हल्के, प्राकृतिक, स्थानीय रूप से प्राप्त और सुपाच्य खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं। इन्हें खाने से खाना आराम से पच जाता है और अपच और एसिडिटी से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। तो सात्विक भोजन में आप कई प्रकार की चीजों को खा सकते हैं जैसे
- -सुपाच्य अनाज जैसे सामक चावल और मूंग
- -राजगिरा का आटा और कुट्टू के आटे की रोटी या पूड़ी
- -रेशे फल और सब्जियां
- -मेवे जिन्हें आप भिगोकर या फिर भूनकर खा सकते हैं
- -सीड्स जो कि शरीर को एनर्जी देते हैं।
- -खाना बनाने के लिए वनस्पति तेल का इस्तेमाल करें
- -ज्यादा से ज्यादा पानी वाले फलों और सब्जियों का सेवन करें।
- -बीन्स खाएं जो कि तेजी से पच जाते हैं।
- -मसूर दाल इस मौसम में खाना काफी फायदेमंद माना जाता है।
- -गाजर खाएं या गाजर का सूप पिएं।
- -आप इस मौसम में गेहूं की जगह जौ का सेवन कर सकते हैं।
- -आप बादाम और मूंगफली का सेवन कर सकते हैं।
- - आप आम, सेब, जामुन, केले और खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं।
- -इस मौसम में आप स्प्राउट्स को उबालकर या फिर इसका सूप बनाकर खा सकते हैं।
- -शहद का सेवन करें जो कि एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि इस मौसम में काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना 1 चम्मच शहद का सेवन भी आपको कई बीमारियों से बचा सकता है।
- -इस मौसम में आप घी का सेवन कर सकते हैं जो कि पेट के लिए फायदेमंद होने के साथ पाचन तंत्र को तेज करने और फिर कब्ज की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।
- -इस मौसम में आप संतरे और मौसमी जूस ले सकते हैं जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ कई बीमारियों से बचा सकता है।

सावन में सात्विक भोजन करने के फायदे-Satvik food benefits
सात्विक भोजन का मुख्य लाभ यह है कि यह आसानी से पच जाता है, आंतों की गतिशीलता को बढ़ावा देता है, चयापचय दर को बढ़ाता है और व्यक्ति के ऊर्जा स्तर को बढ़ाता है। हाई बीपी से लेकर हृदय रोग या यहां तक कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के मामले में, सात्विक भोजन एक आदर्श आहार है जिसका रोगी को पालन करना चाहिए। यह बीमारियों के इलाज में काफी मदद कर सकता है। सात्विक भोजन का मूल सिद्धांत यह है कि यह पौष्टिक होता है और मानव शरीर में दीर्घायु को बढ़ावा देता है।
इसे भी पढ़ें: Sawan Special: सावन में करें सात्विक भोजन, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोज खाएं श्रीखंड
सावन के पावन महीने में, जब अनुयायी हिंदू संस्कृति में अत्यंत पूजनीय अनुष्ठान, भगवान शिव का व्रत रखते हैं, ग्लूकोज की कमी के कारण ऊर्जा का स्तर कम हो सकता है। ऐसे में, अगर वे कम मात्रा में भोजन कर सकते हैं, तो वे कुछ मेवे और फल खा सकते हैं। मूंगफली और केले का संयोजन पूरे दिन ऊर्जा बनाए रखने के लिए एक अच्छा विकल्प है।
इसके अलावा इस महीने में ध्यान, योग और ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से व्रत में भी दिन भर काम करने की एनर्जी मिलेगी। तो सावन के इस महीने में खुश रहें और इस सात्विक भोजन की शैली को अपनाएं।
FAQ
सावन के महीने में कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए?
सावन के महीने में ज्यादा तेल मसाले वाली चीजों के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा इस मौसम में लहसुन, प्याज और तमाम प्रकार के तामसिक भोजन जैसे कि मीट-मछली आदि के सेवन से बचना चाहिए।तामसिक भोजन में क्या-क्या आता है?
तामसिक भोजन में मछली, मांस, प्याज, लहसुन, शराब, नशीले पदार्थ और अत्यधिक तला हुआ, मसालेदार भोजन शामिल होते हैं। इन्हें पचाना आसान नहीं होता है और यह पेट से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकते हैं।सावन के फास्ट में क्या-क्या खा सकते हैं?
सावन के फास्ट में आप साबूदाना, फल, कुट्टू का आटा और सिंघाड़े के आटे की कचौड़ी खा सकते हैं और सेंधा नमक का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप फल और ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं।