
Which Deficiency Causes White Tongue: हेल्दी रहने के लिए ओरल हेल्थ का ठीक होना बहुत जरूरी है। लोग अक्सर शरीर के बाहरी अंगों की साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन मुहं और जीभ की सही ढंग से साफ-सफाई नही कर पाते हैं। दांत, मुहं, जीभ और नाखून आदि की सही ढंग से साफ-सफाई न कर पाने की वजह से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है। जीभ में गंदगी जमने के कारण आपके दांत भी खराब होते हैं और साथ ही कई तरह के इन्फेक्शन का खतरा भी बना रहता है। कई बार साफ-सफाई और खानपान में गड़बड़ी के कारण आपकी जीभ का रंग भी बदल जाता है। जीभ के रंग में बदलाव कई गंभीर परेशानियों का संकेत भी होता है। कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी आपकी जीभ का रंग बदल जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं जीभ के रंग में बदलाव के प्रमुख कारण क्या हैं और किस चीज की कमी के कारण आपकी जीभ सफेद हो जाती है।
किसकी कमी से जीभ का रंग सफेद हो जाता है?- Which Deficiency Causes White Tongue in Hindi
जीभ पर गंदगी की परत जमने के कारण इसका रंग बदल जाता है। कई बार शरीर में पानी की कमी, बहुत ज्यादा स्मोकिंग, मुहं की सही ढंग से साफ-सफाई न कर पाने की वजह से भी आपकी जीभ का रंग सफेद हो जाता है। यही नही जीभ का रफेद रंग शरीर में पनप रही कई बीमारियों का भी संकेत माना जाता है। शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण भी आपकी जीभ का रंग सफेद हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: सफेद जीभ स्वास्थ्य से जुड़ी इन 5 परेशानियों का हो सकता है संकेत, एक्सपर्ट से जानें कारण और आयुर्वेदिक उपाय
शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी के कारण आपकी जीभ का रंग सफेद हो जाता है-
1. शरीर में आयरन की कमी
शरीर में आयरन और हीमोग्लोबिन की कमी के कारण आपकी जीभ का रंग सफेद हो सकता है। इसकी वजह से आपके शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी होती है और शरीर की स्किन का रंग पीला पड़ने लगता है। इसकी वजह से जीभ का रंग भी सफेद हो जाता है।
2. विटामिन बी 12 की कमी
शरीर में विटामिन बी 12 की कमी के कारण भी आपके शरीर में कई गंभीर परेशानियां होती हैं। इसकी वजह से आपके शरीर में एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन बी 12 का काम शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने और डीएनए बनाना, शरीर की तंत्रिका कोशिकाओं को हेल्दी और मजबूत रखना होता है। इसकी कमी होने पर आपकी जीभ का रंग सफेद होने लगता है।
3. विटामिन डी की कमी
शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण भी आपको कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। इसकी वजह से आपके ओरल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है। विटामिन डी की कमी के कारण आपकी जीभ का रंग सफेद हो सकता है।
सफेद जीभ की समस्या से बचने के उपाय- Tips To Prevent White Tongue in Hindi
सफेद जीभ की समस्या शरीर में पोषक तत्वों की कमी के अलावा कई अन्य कारणों से भी हो सकती है। सफेद जीभ कई बार खराब ओरल हाइजीन के कारण भी हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए आपको खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए इसके अलावा जीभ और मुहं की सही ढंग से साफ-सफाई करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ ब्रश करना पर्याप्त नहीं, मुंह की अच्छी सेहत के लिए हफ्ते में 1 बार प्रयोग करें ये 5 नुस्खे
लंबे समय तक सफेद जीभ की समस्या से ग्रसित होने पर आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इस समस्या को नजरअंदाज करने के कारण आपको कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। इसकी वजह से आप ओरल इन्फेक्शन से ग्रसित हो सकते हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)