हर रोज महिलाओं और पुरुषों का लगभग 100 बाल झड़ना सामान्य है, लेकिन अगर इससे अधिक बाल आपके बाल झड़ते हैं तो यह गंभीर कारणों की ओर इशारा कर सकता है। इन कारणों में एलोपेसिया भी हो सकता है। एलोपेसिया एक ऐसी परेशानी है, जिसमें सामान्य से अधिक बाल झड़ते हैं। इसमें बाल झड़ने के साथ-साथ स्कैल्प पर गोलाकार पैचेस पड़ने लगते हैं। इसमें स्कैल्प से बार पूरी तरह से झड़ने लगते हैं। कुछ स्थितियों में इस समस्या के कारण स्किन से भी बाल झड़ने लगते हैं। इस परेशानी के कारण आपके नाखून भी प्रभावित हो सकते हैं। एलोपेसिया कई कारणों से हो सकते हैं। इसके अलावा शरीर में कुछ कमियों की वजह से भी एलोसेपिया हो सकता है। आज हम इस लेख में एलोपेसिया किसकी कमी से होता है के बारे में जानेंगे।
एलोपेसिया किसकी कमी से होता है?
एलोपेसिया एक जेनेटिक स्थिति है। इसे ऑटोइम्यून डिजीज में शामिल किया जाता है, जिसमें आपका इम्यून सिस्टम अपके बालों के सेल्स पर हमला करता है, जिसके परिणाम स्वरूप बाल झड़ने लगते हैं। आइए जानते हैं यह किसकी कमी हो सकते है?
विटामिन डी
एलोपेसिया में आपके बाल काफी ज्यादा झ़ड़ने लगते हैं। अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो यह गंभीर हो सकती है। दरअसल, विटामिन डी की कमी के कारण ऑटो इम्यून डिजीज की परेशानी बढ़ती है। इसके अलावा यह बाल झड़ने का भी कारण हो सकता है। शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण बाल बढ़ने कम हो जाते हैं। ऐसे में शरीर में इसकी कमी की पूर्ति करें। इसके लिए रोजाना सुबह कुछ समय सूर्य की किरणों में बैठें। साथ ही विटामिन डी से भरपूर आहार जैसे- सूरजमुखी के बीज, पनीर, दूध, अंडा इत्यादि का सेवन करें।
इसे भी पढ़ें - टूटते-झड़ते बालों को रोकने के लिए बनाएं ये Homemade Anti Hair Fall Herbal Oil, जानें तरीका
जिंक की कमी
एलोपीसिया एरेटा एक ऑटोइम्यून डिजीज (Autoimmune Disease) है, जिसके कारण हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम और सफेद रक्त कोशिकाएं (WBC) जिनका काम बीमारियों से लड़ना है, वे बालों के फॉलिक्स पर हमला करते हैं। यह परेशानी तब अधिक बढ़ती है, जब आपके शरीर में जिंक की कमी होने लगे। दरअसल, जिंक की कमी के कारण बाल काफी ज्यादा झड़ने लगते हैं। इसके अलावा यह ऑटो इम्यून डिजीज को बढ़ावा देते हैं, जिसकी वजह से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
सेलेनियम
सेलेनियम की कमी के कारण भी एलोपेसिया की समस्या बढ़ सकती है। इसके कारण आपके बाल काफी ज्यादा झड़ते हैं। इसलिए अगर आपके बाल काफी ज्यादा झड़ रहे हैं तो समय पर ब्लड टेस्ट कराकर इनका सप्लीमेंट्स लें।
एलोपेसिया का इलाज
एलोपेसिया का कोई सटीक इलाज नहीं है। हालांकि, इसके बचाव के लिए आपको हेल्थ एक्सपर्ट्स कुछ खास सलाह दे सकते हैं। अगर आपको इसके लक्षण दिखे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ताकि समय पर इसका बचाव किया जा सके।
एलोपेसिया एक ऑटो इम्यून डिजीज है। लेकिन इस बीमारी के बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। इसके कारणों को जानकर इसका इलाज कराएं। ताकि बाल झड़ने की गंभीरता को कम किया जा सके।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version