Fri Sep 11, 2026 | 08:01 PM IST

Doctor Verified

पेडू में सूजन के हो सकते हैं ये 10 कारण, जानें कम करने के उपाय

How To Reduce Pelvic Inflammation: पेडू में सूजन के कारण लोगों को गंभीर दर्द का सामना करना पड़ता है, जानें इसके 10 कारण और कम करने के उपाय।  

How To Reduce Pelvic Inflammation: पेडू में सूजन के कारण लोगों को काफी असहजता होती है। अगर लंबे समय तक स्थिति बनी रहती है तो यह लंबे समय में गंभीर स्थिति का कारण बन सकती है, जिसे मेडिकल भाषा में पेल्विक इन्फ्लेमेटरी डिजीज कहते हैं। पेडू हमारे पेट के निचले हिस्सा होता है, जिसके नीचे हमारा मूत्राशय, अंडाशय और गर्भाशय होता है। अक्सर लोगों को इस हिस्से में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है, जिसे पेल्विक पेन या दर्द कहा जाता है। यह दर्द मांसपेशियों, तंत्रिकाओं या रक्त वाहिकाओं में हो सकता है। पेल्विक में दर्द का एक बड़ा कारण, पेडू में सूजन भी हो सकती है। हालांकि पेडू में सूजन के लिए भी कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। यह समस्या पुरुष और महिलाओं दोनों को हो सकती है। पेडू में सूजन के कारण क्या हैं और इससे आप कैसे छुटकारा पा सकते हैं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने  नोएडा स्थित निराम्या द माइंड सेंटर के सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर संजीव कुमार से बात की। इस लेख में हम आपको पेडू में दर्द के 10 कारण (pedu me sujan ke karan), साथ ही इससे राहत पाने के उपाय (pedu me sujan ke gharelu upay) बता रहे हैं।

pedu me sujan ke gharelu upay

पेडू में सूजन के कारण- Pelvic Inflammation Causes

  • पुरुष और महिला दोनों में ही पेडू में सूजन के कई कारण हो सकते हैं, यहां कुछ सामान्य कारण दिए गए हैं..
  • 25  वर्ष से कम उम्र यौन रूप से अधिक सक्रिय होना
  • एक से अधिक लोगों के साथ यौन संबंध बनाना महिलाओं में पेल्विक सूजन का एक बड़ा कारण है। 
  • कंडोम के प्रयोग के बिना यौन संबंध बनाना 
  • पैल्विक सूजन की बीमारी इतिहास
  • यौन संचारित संक्रमणों का इतिहास
  • पुरुषों में नसबंदी भी पेल्विक एरिया में सूजन का एक बड़ा कारण है।
  • प्रोस्टेट का बढ़ना
  • यूरिन इन्फेक्शन जैसे बैक्टीरियल इन्फेक्शन
  • किडनी स्टोन और हर्निया की स्थिति
  • इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम के कारण भी सजन की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: पैर की मांसपेशियों में दर्द के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें राहत के उपाय

पेल्विक में सूजन के घरेलू उपाय-  Home remedies for pelvic inflammation

  • पेल्विक एरिया की सिकाई करें: पेल्विक एरिया की गर्म सिकाई करने से सूजन कम करने और दर्द की समस्या दूर बहुत आराम मिलता है।
  • पेल्विक एरिया की मालिश करें: आप लैवेंडर, पुदीना ऑयल या गर्म सरसों के तेल से पेल्विक  एरिया की 5-10 मिनट हल्के हाथ से मालिश कर सकते हैं। इससे बहुत आराम मिलेगा।
  • बेकिंग सोडा का प्रयोग करें: बेकिंग सोडा को पेल्विक में सूजन के उपचार में बहुत प्रभावी माना जाता है। यह पीएच लेवल को बैलेंस करने में भी मदद करता है। यह एसिडिटी से लड़ने में भी मददगार है। आप पानी में 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर सेवन कर सकते हैं। ऐसे सप्ताह में 1-2 बार कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: डेंगू बुखार में प्लेटलेट कितना होना चाहिए? नॉर्मल प्लेटलेट काउंट कितना होता है?

अगर आप पेल्विक एरिया में गंभीर दर्द से दर्द का अनुभव करते हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि पेडू में सूजन की समस्या गंभीर हो सकती है, और लंबे समय में नुकसानदायक साबित हो सकती है।

All Image Source: Freepik

Read Next

Fact Check: क्या जुकाम होने पर पीलिया नहीं होता है? डॉक्टर से जानें इस दावे की सच्चाई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 05, 2022 13:16 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content