जैतून के तेल में क्या मिलाकर बालों पर लगाएं? जानें 4 चीजें, जिनसे मिलेंगे लंबे-घने बाल

What To Mix With Olive Oil For Hair: जैतून के तेल में कुछ चीजों को मिलाकर लगाने से बाल जल्दी लंबे-घने होते हैं और कई समस्याएं भी दूर होती हैं।

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Mar 03, 2023 14:08 IST
जैतून के तेल में क्या मिलाकर बालों पर लगाएं? जानें 4 चीजें, जिनसे मिलेंगे लंबे-घने बाल

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

What To Mix With Olive Oil For Hair In Hindi: जैतून का तेल यानी ऑलिव ऑयल बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। जैतून के तेल में विटामिन ई और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो बालों की कई समस्याओं को दूर करने में लाभकारी हैं। जैतून का तेल स्कैल्प को पोषण देने के साथ बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह स्कैल्प से हानिकारक बैक्टीरिया और डैंड्रफ को हटाने में भी प्रभावी है। बालों में जैतून का तेल लगाने से बालों का टूटना बंद होता है और हेयर ग्रोथ में भी मदद मिलती है। नियमित रूप से जैतून के तेल से स्कैल्प की मालिश करने से बाल जल्दी लंबे और घने बनते हैं। आप चाहें तो बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए जैतून के तेल में कई चीजें मिलाकर भी लगा सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर जैतून के तेल में क्या मिलाकर बालों में लगाएं? इस लेख में हम आपको ऐसी 4 चीजों के बारे में बता रहे हैं -

जैतून के तेल में क्या मिलाकर बालों में लगाएं? - What To Mix With Olive Oil For Hair In Hindi

जैतून का तेल और शहद

अगर आप रूखे और बेजान बालों से परेशान हैं, तो जैतून के तेल में शहद मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। इसके लिए 3-4 चम्मच जैतून का तेल लें। इसमें एक चम्मच शहद और एक विटामिन ई कैप्सूल मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं और 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे आपके बाल काफी मुलायम और चमकदार बनेंगे। 

जैतून का तेल और अंडा 

अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है। यह बालों को पोषण देने के साथ जल्दी लंबा और घना बनाने में मदद करता है। आप चाहें तो जैतून के तेल के साथ अंडा मिलाकर भी बालों पर लगा सकते हैं। इसके लिए कटोरी में एक अंडे की सफेदी लें। इसमें 2 चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इन दोनों चीजों को अच्छी तरह फेंट लें। अब इस पैक को अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं। लगभग आधे घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें। इससे आपके बालों की ग्रोथ बढ़ेगी और बालों का झड़ना भी कम होगा।

Olive-Oil-Mix-For-Hair

जैतून का तेल और केला

आप चाहें तो जैतून के तेल में केला मिलाकर भी अपने बालों में लगा सकते हैं। केले में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। जब इन दोनों को साथ में मिलाकर बालों पर लगाया जाता है, तो यह बालों के लिए प्राकृतिक कंडीशनर का काम करते हैं। इसके लिए एक पके केले को मैश कर लें। इसमें दो चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अपने बालों को शैंपू से धो लें। अब हल्के गीले बालों पर इस पेस्ट को लगाएं और शावर कैप से ढंक लें। लगभग 30 मिनट बाद बालों को पानी से धो लें। ऐसा सप्ताह में एक बार जरूर करें। 

इसे भी पढ़ें: डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए इन 5 तरीकों से करें ऑलिव ऑयल (जैतून के तेल) का इस्तेमाल, दूर होगी समस्या

जैतून का तेल और कलौंजी

आप जैतून के तेल में कलौंजी मिक्स करके भी बालों पर लगा सकते हैं। इससे बाल मजबूत बनते हैं और बालों का झड़ना भी कम होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आधी कटोरी जैतून का तेल गर्म कर लें। इसमें एक चम्मच कलौंजी डालकर अच्छी तरह उबाल लें। फिर इसे ठंडा कर लें। इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। लगभग 1 घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें। इससे बालों की ग्रोथ तेजी से होगी और बालों का वॉल्यूम भी बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें: घर पर तैयार करें दही और ऑलिव ऑयल हेयर मास्क, बालों की कई परेशानियों को कर सकता है दूर

जैतून के तेल में इन 4 चीजों को मिक्स करके लगाने से आप बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। बेहतर परिणाम के लिए इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करें। अगर आपको कोई समस्या है, तो प्रयोग करने से पहले एक्सपर्ट से राय जरूर ले लें।

Disclaimer