रोज सुबह खाली पेट खाएं ये 5 चीजें, बढ़ेगी मेमोरी पावर

Foods to Improve Memory: अगर आप अपने दिमाग को तेज करना चाहते हैं, तो रोज सुबह खाली पेट इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। 

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Apr 09, 2023 07:00 IST
रोज सुबह खाली पेट खाएं ये 5 चीजें, बढ़ेगी मेमोरी पावर

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Foods to Improve Memory Power in Hindi: मस्तिष्क हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। इसलिए मस्तिष्क के स्वास्थ्य का सही होना बहुत जरूरी होता है। जिस तरह सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी चीजों का सेवन करना जरूरी होता है। उसी तरह, मस्तिष्क को मजबूत बनाने और दिमाग को तेज करने के लिए भी हेल्दी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आपको बता दें कि एंटीऑक्सीडेंट, हेल्दी फैट, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर खाद्य पदार्थ मस्तिष्क के लिए जरूरी होते हैं। ये फूड्स मस्तिष्क को ऊर्जा प्रदान करते हैं और कोशिकाओं की रक्षा करने में मदद करते हैं। साथ ही, मस्तिष्क के रोगों के विकास को भी रोकने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप इन पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन रोजाना करेंगे, तो इससे दिमाग भी तेज हो सकता है यानी मेमोरी पावर बढ़ सकती है।

मेमोरी बढ़ाने के लिए खाली पेट क्या खाएं?- What to Eat to Improve Memory Power

1. जामुन

जामुन में फ्लेवोनॉयड एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, मस्तिष्क पर कई सकारात्मक प्रभाव भी डालते हैं। जामुन खाने से मस्तिष्क की कोशिकाओं को नए कनेक्शन बनाने में मदद मिलती है। साथ ही जामुन मस्तिष्क के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा दे सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से जामुन का सेवन करेंगे, तो इससे मेमोरी पावर को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी, ब्लू बैरीज और शहतूत का सेवन कर सकते हैं। 

2. ड्राई फ्रूट्स और सीड्स

सूखे मेवे या ड्राई फ्रूट्स सेहत के साथ ही मस्तिष्क के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। ड्राई फ्रूट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा काफी अधिक होती है। एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से बचाव करते हैं। रोज सुबह खाली पेट ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से दिमाग को तेज किया जा सकता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में सरसों के बीज, बादाम और अखरोट को शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- कैसे तेज करें अपनी याददाश्त? डायटीशियन स्वाती बाथवाल से जानें मेमोरी पावर बढ़ाने वाले फूड्स और टिप्स

memory power

3. साबुत अनाज

साबुत अनाज खाने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। साबुत अनाज दिमाग की शक्ति को बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं। मेमोरी पावर बढ़ाने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट साबुत अनाज जैसे कि ओट्स, दलिया, पास्ता और जौ को शामिल कर सकते हैं। साबुत अनाज खाने से आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ मिल सकता है। 

4. एवोकाडो

एवोकाडो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। एवोकाडो में मौजूद गुण मेमोरी पावर बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। आप रोज सुबह खाली पेट एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। एवोकाडो ब्लड प्रेशर को कम करने में भी असरदार साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या आप भी बढ़ाना चाहते हैं अपनी मेमोरी पावर, इन 4 चीजों पर दें ध्यान

5. अंडा

अंडा प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है। इसके अलावा, विटामिन बी6, फोलिक एसिड और विटामिन बी12 भी पाए जाते हैं। ये विटामिन्स मस्तिष्क को सिकुड़ने से रोक सकते हैं। साथ ही, दिमाग को तेज करने में भी मदद कर सकते हैं। इसलिए मेमोरी पावर बढ़ाने के लिए आपको रोजाना अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए। 

Disclaimer