हमारी सेहत और सुंदरता दोनों बरकरार रहे इसके लिए दांतों का स्वस्थ और मजबूत होना बेहद जरूरी होता है। दांतों के खराब होने पर खानपान पर तो असर पड़ता ही है उसके अलावा चेहरे की सुंदरता पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। दांतों की कई समस्याओं को दूर करने के लिए डेंटल कैप या टूथ क्राउन का इस्तेमाल किया जाता है। डेंटल कैप या टूथ क्राउन की सही तरीके से देखभाल करने से ये लंबे समय तक चलते हैं और दांतों की सुरक्षा करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि अचानक किसी वजह से ये गिर भी जाते हैं। ऐसे में यह एक्सपीरियंस दर्दनाक भी हो सकता है। कई बार किसी तकनीकी गड़बड़ी या चोट आदि की वजह से ऐसा हो जाता है। घर में अगर आपका डेंटल कैप या डेंटल क्राउन निकलकर गिर जाए तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए? डेंटल कप या क्राउन के गिरने पर किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है? आइये जानते हैं इन सवालों के जवाब।
डेंटल कैप या टूथ क्राउन क्या होता है? (What is Dental Cap and Tooth Crown?)
डेंटल कैप या टूथ क्राउन एक ही चीज को कहा जाता है। डेंटल कैप को ज्यादातर डेंटिस्ट डेंटल क्राउन कहते हैं। मूल रूप से यह टेढ़े मेढ़े या क्षतिग्रस्त दांतों की सुरक्षा और उनकी सुंदरता के लिए लगाया जाता है। कई लोग इसे अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए भी लगवाते हैं। इसे धातु आदि की सहायता से बनाया जाता है। यह एक प्रकार का कैप होता है जिससे दांतों को ढकने का काम किया जाता है। डेंटल कैप या क्राउन को सही दांतों पर भी लगाया जा सकता है।
डेंटल कैप या टूथ क्राउन गिर जाए तो क्या करें? (What to do if Dental Cap or Crown Falls Out?)
अक्सर लोग अपनी दांतों की सुंदरता और सुरक्षा को बढ़ाने के लिए डेंटल कैप या डेंटल क्राउन का इस्तेमाल करते हैं। डेंटल कैप या क्राउन को दांतों के चारों ओर फिट किया जाता है जिससे दांत पूरी तरह से ढक जाते हैं। कभी-कभी यह देखा गया है कि किसी कारणवश अचानक से ये गिर जाते जाते हैं या निकल जाते हैं। आइये जानते हैं अगर आपका डेंटल कैप या क्राउन अचानक से गिर जाए या निकल जाए तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : क्या दांत दर्द होने पर ठंडा पानी पीना कारगर उपाय है? डॉक्टर से जानें दांतों में दर्द के आम कारण और घरेलू इलाज
1. आमतौर पर यह देखा गया है कि डेंटल कैप या क्राउन भोजन के समय या दांतों को साफ करते समय निकल जाते हैं। ऐसी स्थिति में सबसे पहले अपने डेंटल कैप या क्राउन को ढूंढना चाहिए। अगर घर में किसी सार्वजानिक जगह पर अचानक से आपका डेंटल कैप या टूथ क्राउन गिर जाए या निकल जाये तो इसे ढूंढकर अपने पास रख लेना चाहिए। ऐसी स्थिति में खुद से दोबारा डेंटल कैप या क्राउन लगाने के बजाय आपको डेंटिस्ट के पास जाना चाहिए।
2. डेंटल कैप या क्राउन गिरने के बाद इसे ढूंढकर सुरक्षित रख लेना चाहिए। किसी वजह से कैप या क्राउन के निकल जाने के बाद इसे अच्छी तरह से साफ कर लेना जरूरी होता है। क्राउन गंदा होने की स्थिति में इसे हल्के गर्म पानी से धो लेना चाहिए। इसके बाद मुंह को गर्म पानी की सहायता से अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : दांत दर्द हो या मसूड़ों में सूजन की समस्या, आपके बड़े काम आएंगे ये 7 आसान घरेलू उपचार
3. अगर आपका डेंटल कैप या क्रॉउन अचानक गिर गया हो तो ऐसी स्थिति में अपने दांतो को सुरक्षित रखना चाहिए। यह एक इमरजेंसी स्थिति होती है ऐसे में दोबारा से डेंटल कैप या डेंटल क्रॉउन लगवाने के बाद ही ठोस या कठोर चीजों का सेवन करना चाहिए। जिन बातों में पहले से किसी भी प्रकार की दिक्कत रही हो और उस पर डेंटल कैप या क्रॉउन लगा था उन्हें अच्छी तरह से साफ कर सुरक्षित रखना चाहिए।
डेंटल कैप या टूथ क्राउन गिर जाने के बाद क्या न करें? (What not to do if Dental Cap or Crown Fell Out?)
कभी-कभो यह देखा गया है कि किसी इंजरी या अधिक कठोर चीजों को खाने से डेंटल कैप या क्राउन निकल जाते है। इसके अलावा डेंटल कैप या क्राउन ढीले होने की वजह से भी निकल सकते हैं। ऐसी स्थिति में क्या नहीं करना चाहिए इस बात को जान लेना जरूरी होता है। अगर आपका डेंटल कैप या क्राउन निकल जाए या गिर जाए तो इन बातों को ध्यान में जरूर रखें।
- - चिपचिपे या कठोर चीजों के सेवन से बचें।
- - दांतों को बार-बार छूने से बचें।
- - दांतों को ब्रश करते समय बेहद सावधानी बरतें।
- - जल्द से जल्द कैप या क्राउन को डेबरा लगवाने की कोशिश करें।
इसे भी पढ़ें : रोज ब्रश करने और मुंह की सफाई के बाद भी खराब हो रहे हैं दांत? Luke Countinho से जानें हेल्दी दांतों का सीक्रेट
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको बेहद पसंद आयी होगी। डेंटल कैप या क्राउन के गिर जाने या निकल जाने पर चिकित्सक की सलाह तुरंत लेनी चाहिए। अगर आपके पास दांतों के स्वास्थ्य से जुड़ा कोई सवाल है तो उसे आप कमेंट बॉक्स में लिखकर हम तक पहुंचा सकते हैं। हम आपके सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।
Read more articles on Miscellaneous in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version