Expert

प्रेग्नेंसी में रखे हैं नवरात्रि के व्रत? तो खाएं ये 5 फूड्स, शरीर को मिलेगी एनर्जी

What Should Pregnant Ladies Eat During Navratri Fasting: प्रेग्नेंसी के समय महिलाएं व्रत के दौरान इन हेल्दी फूड्स का सेवन करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में रखे हैं नवरात्रि के व्रत? तो खाएं ये 5 फूड्स, शरीर को मिलेगी एनर्जी

What Should Pregnant Ladies Eat During Navratri Fasting: नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। भक्त साल भर इन व्रत की प्रतिक्षा करते हैं। इस दौरान मंदिर में भीड के साथ लोग घर में दुर्गा मां की आराध्ना करते हैं। बहुत से लोग निर्जला व्रत रखने के साथ फलाहारी व्रत भी रखते हैं। बहुत सी प्रेग्नेंट महिलाएं भी नवरात्रों के व्रत रखती है और मां की आराध्ना करती हैं। गर्भावस्था का समय हर महिला के लिए खास होता है और अगर वह व्रत कर रही है, तो इस समय महिलाओं को अपनी डाइट का विशेष तौर पर ख्याल रखना चाहिए। हेल्दी डाइट के साथ भ्रूण में पल रहा शिशु का विकास ठीक से होता है और मां के शरीर में कमजोरी भी नहीं आती है। प्रेग्नेंसी के समय लंबे व्रत या निर्जला व्रत रखने की सलाह नहीं दी जाती है। लेकिन अगर आप व्रत रख रही है, तो डाइट का विशेष तौर पर ख्याल रखें। प्रेगनेंसी में महिलाएं क्या खा सकती हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के डॉक्टर केपी सरदाना से।

फलों का सेवन करें

नवरात्र के समय गर्भवती महिलाएं फलों का अवश्यसेवन करें। फल में मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर को एनर्जी देने के साथ कमजोरी को दूर करते हैं। डाइट में केला, सेब, संतरा और पपीता को शामिल किया जा सकता हैं। फल के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता है।

हाइड्रेट रहें

गर्भवती महिलाएं इस समय अगर व्रत रख रही है, तो समय समय पर पानी का सेवन करती रहें। पानी के अलावा डाइट में नारियल पानी, जूस और छाछ को भी शामिल करें। लिक्विड डाइट लेने से भ्रूण और महिला दोनों का शरीर हेल्दी रहेगा और कमजोरी भी दूर होगी।

makhana

प्रोटीन रिच फूड्स

गर्भवती महिला नवरात्र के समय शरीर को हेल्दी रखने के लिए प्रोटीन रिच फूड्स को डाइट में शामिल करें। प्रोटीन रिच फूड्स खाने से पेट काफी देर तक भरा हुआ महसूस होता है और शरीर को ताकत भी मिलती है। प्रटीन फूड्स से भ्रूण के विकास में भी मदद मिलती है। प्रोटीन फूड्स के लिए डाइट में पनीर, दही और बादाम का सेवन किया जा सकता हैं।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंट महिलाएं नवरात्रि व्रत के दौरान अपनाएं ये टिप्स, रहेंगी दिनभर एक्टिव और एनर्जेटिक

साबूदाना खिचड़ी

गर्भवती महिलाएं नवरात्र के दौरान शरीर को स्वसथ रखने के लिए साबूदाना खिचड़ी का सेवन कर सकती हैं। साबूदाना खिचड़ी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे पोटेशियम, कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेट्स। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है।

मखाना खीर

नवरात्र के दौरान गर्भवती महिलाएं मखाना खीर का भी सेवन कर सकती हैं। मखाना खीर शरीर के लिए हेल्दी होने के साथ भ्रूण के विकास में भी अह्म भूमिका निभाती है। मखाना खीर के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और शरीर की कमजोरी दूर होगी। मखाने में मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन और फाइबर पाचन तंत्र को हेल्दी रखता है।

प्रेग्नेंट महिलाएं नवरात्र के व्रत में इन चीजों का सेवन कर सकती हैं। हालांकि, इन चीजों के सेवन से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

सहजन का फूल खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें डाइट में शामिल करने का तरीका

Disclaimer