Expert

Dengue: डेंगू होने पर न करें इन 4 चीजों का सेवन, वरना बिगड़ सकती है तबीयत

What Not To Eat In Dengue In Hindi: डेंगू होने पर कैफीनेटेड ड्रिंक, ऑयली और स्पाइसी फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
Dengue: डेंगू होने पर न करें इन 4 चीजों का सेवन, वरना बिगड़ सकती है तबीयत


What Not To Eat In Dengue In Hindi: मानूसन का मौसम शुरू हो चुका है। देश के कई हिस्सों में खूब झमाझम बरसात हो रही है। बेशक तपती गर्मी के बाद यह मौसम बहुत सुहाना लगता है। लेकिन, यह मौसम भी अपने साथ कई बीमारियां और परेशानियां लाता है जैसे, डेंगू। डेंगू न सिर्फ एक घातक बीमारी है, बल्कि जानलेवा भी है। इसलिए, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि डेंगू न हो, इसके लिए तमाम तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए। जैसे, घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए, मच्छरों को पनपने से रोकना चाहिए, कूलर की समय-समय पर सफाई करनी चाहिए और घर के आसपास मौजूद गड्ढों में पानी जमा हो, तो उसकी क्लीनिंग करवानी चाहिए। हालांकि, तमाम उपाय अपनाने के बावजूद कई बार लोगों को डेंगू हो जाता है। डेंगू एडीस नाम के मच्छर काटने से होता है। अगर किसी को डेंगू हो जाए, तो इस संबंध में जरा भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। डेंगू होने पर प्लैटेलेट्स कम हो जाते हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अपनी डाइट का भी पूरा ध्यान रखें। न सिर्फ इस बात का ध्यान रखें कि क्या खाएं, बल्कि क्या नहीं खाना (Dengue Hone Par Kya Nahin Khana Chahiye) है। इस पर भी नजर रखें। इस लेख में हम जानेंगे कि डेंगू के मरीज किस तरह की चीजों का सेवन नहीं करना है, इसके बारे में डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानेंगे।

डेंगू होने पर क्या न खाएं- What Not To Eat In Dengue In Hindi

What Not To Eat In Dengue In Hindi

स्पाइसी चीजें न खाएं

डेंगू के मरीजों की इम्यूनिटी बहुत वीक होत है। इसलिए उन्हें ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो आसानी से पच जाते हैं। वहीं, स्पाइसी, फ्राइड चीजें पचने में दिक्कत करती है। ऐसे में अगर डेंगू के मरीज स्पाइसी या मसालेदार चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे उनकी सेहत बिगड़ सकती है और इम्यूनिटी पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: डेंगू से रिकवरी के बाद कमजोरी और परेशानियों से बचने के लिए अपनाएं ये डाइट

नॉन-वेज न खाएं

डेंगू के मरीजों को नॉन-वेज बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इससे उनकी सेहत को नुकसान हो सकता है। दरअसल, नॉन-वेज में काफी ज्यादा अनहेल्दी ऑयल होता है। विशेषकर, कूकिंग प्रोसेस में काफी ज्यादा ऑयल यूज होता है। इस तरह का फूड डेंगू के मरीजों के स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है। यहां तक कि ऑयल की वजह से रिकवरी भी धीमी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: डेंगू के मरीज को क्या खाना चाहिए? जानें 5 फूड्स से डेंगू से रिकवरी में करेंगे मदद

ऑयली फूड से रहें दूर

What Not To Eat In Dengue In Hindi

जिस तरह नॉन-वेज में मौजूद ऑयल डेंगू के मरीजों की हेल्थ को इफेक्टेड कर सकता है। इसी तरह, ऑयली फूड भी डेंगू के मरीजों के लिए सही नहीं है। इससे बॉडी में फैट बढ़ सकता है, जो कि डेंगू के मरीजों की रिकवरी में बाधा डाल सकता है। ऑयली फूड खाने की वजह से उनकी पाचन क्षमता पर बुरा असर पड़ सकता है, जो उन्हें बीमार कर सकता है। ऑयली फूड का सेवन करने की वजह से पेट दर्द की शिकायत भी हो सकती है। ऑयली फूड्स में घी, बटर आदि शामिल होते हैं। वैसे भी ऑयली फूड का सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जो कि डेंगू के मरीजों के स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।

कैफीनेटेड ड्रिंक का सेवन न करें

यह सच है कि डेंगू होने के बाद मरीज को ज्यादा से ज्यादा लिक्विड का सेवन करना चाहिए। लेकिन, कैफीनेटे ड्रिंक अच्छा विकल्प नहीं है। इसमें काफी ज्यादा मात्रा में शुगर होती है, जिससे हार्ट रेट बढ़ सकता है, थकान और कमजोर छा सकती है। यह ओवर ऑल हेल्थ के लिए भी सही नहीं होती है। इसलिए, अगर आपको किसी भी तरह की बीमारी हो, तो बेहतर है कि इसका सेवन न करें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

शुक्राणु और अंडे की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 6 फूड्स, फर्टिलिटी में होगा सुधार

Disclaimer