Doctor Verified

रोजेशिया (लाल चेहरा) की समस्या को बढ़ा सकती हैं ये 14 चीजें, जानें कैसे

रोजेशिया स्किन डिजीज के कारण चेहरे के लाल होने की समस्या हो सकती है, जिससे बचाव के लिए जरूरी है कि आप इसे ट्रिगर करने वाली चीजों से दूर रहें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
रोजेशिया (लाल चेहरा) की समस्या को बढ़ा सकती हैं ये 14 चीजें, जानें कैसे


Things That Can Trigger Red Skin Problem- गालों का गूलाबी होना आपकी खूबसूरती को बढ़ा सकता है। कई महिलाएं पिंक चिक्स पाने के लिए अपने चीक बोन्स पर ब्लशर का इस्तेमाल भी करती हैं। लेकिन आपने की बार कुछ लोगों के चेहरे पर गौर किया होता है, उनका चेहरे अचानक से बहुत ज्यादा लाल होने लगता है, खासकर गाल, नाक और ठुड्डी और माथा। अगर हां, तो बता दें कि ये एक बीमारी का संकेत है। चेहरे का बहुत ज्यादा लाल होना स्किन से जुड़ी एक बीमारी है जिसे रोजेशिया कहा जाता है। कई महिलाएं और पुरुष दोनों ही स्किन से जुड़ी इस समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी रोजेशिया के कारण लाल चेहरे की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आइए डर्मेटोलॉजिस्ट जयश्री शरद से जानते हैं ऐसी क्या चीजें हैं, जो रोसेसिया की समस्या को ट्रिगर कर सकते हैं? (What Things Can Trigger Rosacea)

रोजेशिया स्किन डिजीज (लाल चेहरा) क्या है? - What is Rosacea Skin Disease in Hindi?

रोजेशिया स्किन से जुड़ी एक समस्या है, जिसमें आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा रेडनेस नजर (Red Patches On Skin) आने लगती है। कई लोगों को रोजेशिया के कारण चेहरे पर छोटे और मवाद से भरे दाने भी हो सकते हैं। जो अक्सर आपके गाल और आस-पास के क्षेत्रों में होता है। रोजेशिया के कारण चेहरे का बहुत ज्यादा लाल होना आम है, लेकिन कई बार इस समस्या में आपको स्किन पर जलन (Skin Redness And Itching) और खुजली की समस्या भी बढ़ जाती है। अगर रोजेशिया की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जाता है, तो कई बार ये आंखों को भी प्रभावित कर सकती है, जिसके कारण आंखों में सूजन, ड्राईनेस, जलन और रेडनेस के लक्षण नजर आ सकते हैं। रोजेशिया से बचाव के लिए जरूरी है कि आप इसकी दवाओं का सेवन, एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करें। लेकिन इससे ज्यादा जरूरी है कि उन चीजों से परहेज करें जो रोजेशिया की समस्या को ज्यादा बढ़ा सकते हैं। 

रोजेशिया (लाल चेहरा) की समस्या को बढ़ा सकती हैं ये 14 चीजें - 14 Things That Make Rosacea Worse in Hindi?

1. सूर्य के संपर्क में बार-बार आना 

2. तनाव बहुत ज्यादा लेना 

3. मसाले, चॉकलेट, चाय, कॉफी, शराब का अत्यधिक सेवन

इसे भी पढ़ें- चेहरा लाल होने की बीमारी (रोजेशिया) में ऐसे करें अदरक का इस्तेमाल, मिलेगा फायदा 

4. स्टीम लेने के कारण ब्लड वेसल्स का फैलना

5. सौना बाथ लेना 

6. गर्म पानी से नहाने के कारण 

7. कमरे का ताममान काफी गर्म होना 

8. ठंडी और बर्फीली हवाओं के संपर्क में आना

9. स्टेरॉयड दवाओं का सेवन

10. वासोडिलेटरी दवाओं को सेवन करना

11. कॉस्मेटिंक्स प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल 

12. अल्कोहल वाले हेयरस्प्रे का उपयोग करना

13. खुशबूदार परफ्यूम का इस्तेमाल 

14. एसीटोन केमिकल के संपर्क में आना 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Jaishree Sharad (@drjaishreesharad)

रोजेसिया से बचाव के लिए आप इन ट्रिगर करने वाली चीजों से दूरी बना कर रखें और स्किन की रेडनेस बढ़ने पर कोई भी उपचार करने या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

Image Credit- Freepik

Read Next

चेहरे पर लगाएं आटे और दही से बने ये 2 फेस मास्क, स्किन बनेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग

Disclaimer