उंगलियों में अकड़न महसूस होने पर रोज करें ये 4 एक्सरसाइज, मिलेगा आराम

हाथों की उंगलियों के अकड़ने की समस्या को दूर करने के लिए आप रोजाना यह एक्सरसाइज कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
उंगलियों में अकड़न महसूस होने पर रोज करें ये 4 एक्सरसाइज, मिलेगा आराम


Exercise For Trigger Finger in Hindi : कभी-कभी अचानक से हाथों की उंगलियां जकड़ जाती हैं या सुन्न हो जाती है, फिर उसे ठीक करने में परेशानी होती है, तो इस समस्या को आम न समझें। उंगलियों का अकड़ जाना ट्रिगर फिंगर की समस्या होती है, जिसे नजरअंदाज करने पर आपको सर्जरी भी करवानी पड़ सकती है। फिजिकल थेरेपिस्ट डॉ. टॉम वाल्टर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर ट्रिगर फिंगर की समस्या को कम करने या न बढ़ने से रोकने के लिए कुछ एक्सरसाइज शेयर की हैं। 

क्या है ट्रिगर फिंगर?

ट्रिगर फिंगर या 'स्टेनोज़िंग टेनोसिनोवाइटिस' एक ऐसी स्थिति है,  फिंगर फ्लेक्सर टेंडन को ढकने वाली म्यान में सूजन आ जाती है, जिससे उंगली की गति ख़राब हो जाती है। इस स्थिति में हाथ की उंगलियों में सूजन, दर्द होने लगता है और उंगलियां सख्त हो जाती हैं, इतना ही नहीं प्रभावित उंगली के नीचे हथेली में दर्द होता है।

Trigger Finger Exercise

ट्रिगर फिंगर में उंगली मुड़ी हुई स्थिति में अटक जाती है, जिस कारण उंगली को सीधा करने के लिए दूसरे हाथ का इस्तेमाल करना पड़ता है और उंगली सीधी होते ही कुछ सैकेंड के लिए दर्द महसूस होता है। दर्दनाक चोटें, बार-बार उंगली का जकड़ना और गठिया ट्रिगर फिंगर के बढ़ने का कारण बन सकते हैं। 

उंगलियों की अकड़न कम करने के लिए एक्सरसाइज

डक टेंडन ग्लाइड एक्सरसाइज 

अपने हाथ की सभी उंगलियों के एक साथ मिला लें, और फिर हाथ के बीच के और जॉइंट के हिस्से को सीधा रखते हैं उंगलियों को नीचे की तरफ मोड़ते हुए अंगूठे से मिलाते हुए डक पोज में लाएं और आराम से वापस उंगलियों को सीधा करें। इस बीच आपको 3 सैकेंड तक अपनी उंगलियां मोड़ कर रखनी है। आप इस एक्सरसाइज के 10 रेप्स दोहराएं। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dr. Tom Walters, DPT, OCS (@rehabscience)

कर्ल टेंडन ग्लाइड एक्सरसाइज 

अपने हाथों की उंगलियों को सीधा रखते हुए अपनी सभी अंगुलियों के मध्य और अंतिम जोड़ों को मोड़ें। ध्यान दें अपनी उंगली के बीच के हिस्से को पीछे रखें ताकि वे सीधे आपके उंगली के नीचले हिस्से के ऊपर हों। हाथ को इस पोजिशन में 3 सेकेंड तक रखें और फिर धीरे-धीरे अपनी उंगलियों को ऊपर की ओर उठा लें। इस एक्सरसाइज के भी आपको 10 रेप्स दोहराने हैं। 

स्क्विज टेंडन ग्लाइड एक्सरसाइज 

हाथों की सभी उंगलियों को एक साथ मिलाएं और फिर मुट्ठी बना लें। इस दौरान अपनी कलाई को बिल्कुल सीधा रखने की कोशिश करें। हाथों को 5 सेकेंड तक मुट्ठी बांध कर रखें और फिर खोल दें। इस एक्सरसाइज के भी 10 रेप्स आपको दोहराने हैं। 

इसे भी पढ़े : वेट लिफ्टिंग करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, शरीर को हो सकता है भारी नुकसान

ट्रेस टेंडन ग्लाइड एक्सरसाइज 

अपने अंगूठे की नोक लें और अपनी तर्जनी की नोक को स्पर्श करते हुए अंगूठे को उंगली के नीचले हिस्से तक लाएं। हाथ की हर उंगली के साथ यह प्रक्रियां दोहराएं। इस एक्सरसाइज के भी आपको 10 रेप्स करने हैं। 

स्प्ले टेंडन ग्लाइड एक्सरसाइज 

अपने हाथ को सीधा रखें। अपनी अंगुलियों को एक साथ मिलाएं और 3 सेकेंड के बाद अलग कर दें। उंगलियों को जीतना हो सके फैलाने की कोशिश करें। इस एक्सरसाइज के भी 10 रेप्स दोहराएं। 

इसे भी पढ़े : मिलिंद सोमन ने पैरलल बार एक्सरसाइज करते हुए शेयर की वीडियो, जानें इस एक्सरसाइज को करने के फायदे

वैसे तो घर पर सूजनरोधी दवा, कोर्टिसोन इंजेक्शन, बर्फ, और कुछ एक्सरसाइज की मदद से इस समस्या को ठीक किया जा सकता है, लेकिन मामला गंभीर होने पर सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है, इसलिए इस समस्या के बढ़ने पर अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। 

Image Credit : Freepik

Read Next

रोज 5 मिनट दीवार से पैर सटाकर लेटने से सेहत को मिलेंगे ये 6 फायदे, जानें तरीका

Disclaimer